अंजीर को दूध में खाने के फायदे: anjeer ko doodh mein khane ke fayde

फोटो- hari bhoomi
फोटो- hari bhoomi

दूध पीना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन अगर दूध के साथ अंजीर का सेवन किया जाए तो इसका लाभ बढ़ जाता है। क्योंकि अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। दूध में अंजीर मिलाकर खाने के जानते हैं कुछ फायदे।

ये भी पढ़ें: सौंफ का पानी पीने के फायदे: saunf ka pani peene ke fayde

दूध में अंजीर का सेवन कैसे करें-

रात को सोने से पहले दूध में दो या तीन अंजीर डालें और फिर दूध को उबाल लें औऱ दूध का सेवन करें।

दूध में अंजीर के फायदे-

पाचन सही रहता है- अगर किसी को पाचन की समस्या रहती है तो इसके लिए दूध के साथ अंजीर बहुत फायदेमंद होता है। इससे अपच, कब्ज, डायरिया, एसिडीटी की समस्या नहीं होती।

ब्लड प्रेशर होता है ठीक- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उनके लिए दूध में अंजीर का सेवन फायदेमंद होता है। अंजीर में फ्लेवोनॉइड और पोटेशियम के पाया जाता है। अंजीर को दूध में मिलाकर पीने से ब्लड प्रेशर की परेशानी कम हो जाती है।

ये भी पढ़ें: करेला खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए: karela khane ke baad kya nahi khana chahiye

शरीर में एनर्जी बनी रहती है- रात में सोने से पहले लोग दूध पीकर सोते हैं, लेकिन अगर आप दूध में अंजीर डालकर उसका सेवन करें तो इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। क्योंकि अंजीर में सल्फर, क्लोरिन और विटामिन पाया जाता है। जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

पुरुषों के लिए फायदेमंद- वैसे तो दूध और अंजीर सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन पुरुषों को सुबह के समय सूखी अंजीर खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर दूध में अंजीर मिलाकर खाते है तो यह भी पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंजीर में विटामिन और मिनरल होते है। इसके सेवन से पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने मेथी का पानी पीने के फायदे: sirf 1 mahine methi ka pani peene ke fayde

नोटः हम इन जानकारी की कोई पुष्टि नहीं करते। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।