सौंफ का पानी पीने के फायदे:  saunf ka pani peene ke fayde 

फोटो- myupchar
फोटो- myupchar

हर घर की किचन में कुछ कॉमन मसाले होते हैं जिसमें सौंफ भी शामिल है। ज्यादातर लोग इसे माउथ फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। सौंफ को खाने पर हल्का मीठा सा स्वाद आता है। इस छोटी-छोटी हरे रंग की सौंफ को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेंटरी, विटामिन सी, फोलेट, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट, पोटेशियम, मैग्नीज, जिंक, आयरन और कॉपर जैसे मिनरल्स, पाए जाते हैं। वहीं अगर आप सौंफ के पानी को पीते हैं तो इसका लाभ बढ़ जाता है। जानिए कैसे।

सौंफ का पानी पीने के फायदे-

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने मेथी का पानी पीने के फायदे: sirf 1 mahine methi ka pani peene ke fayde

इम्यूनिटी बढ़ाता है- सौंफ के पानी से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है जो शरीर में रोग- प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

मोटापा दूर भगाए- अगर आप सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीते हैं तो, इससे मोटापा दूर किया जा सकता है। इस पानी को पीने से भूख कम लगती है। वहीं इसमें फाइबर पाया जाता है जो मोटापा कम करता है।

ये भी पढ़ें: करेला खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए: karela khane ke baad kya nahi khana chahiye

मुंह की बदबू दूर करें- सौंफ का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के तौर पर किया जाता है। वहीं इसके सेवन से मुंह की बदबू भी दूर होती है। अगर किसी के मसूड़ों में इंफेक्शन है तो सौंफ के पानी से गरारे करने चाहिए, इससे इंफेक्शन दूर होगा।

तनाव दूर करने के लिए- आज कल हर किसी को तनाव रहता है, लेकिन इस समस्या को समय पर दूर करना ही सही होगा। इसके लिए सौंफ का पानी पीना चाहिए। इसमें पोटेशियम पाय जाने के कारण तनाव दूर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट देसी घी खाने के फायदे: subah khali pet desi ghee khane ke fayde

Edited by Naina Chauhan