विटामिन बी12 की कमी से हो सकती है ये बीमारी-Vitamin B12 Ki Kami Se Ho Sakti Hai Ye Bimari

विटामिन बी12 की कमी से हो सकती है ये बीमारी(फोटो-Sportskeeda hindi)
विटामिन बी12 की कमी से हो सकती है ये बीमारी(फोटो-Sportskeeda hindi)

हमारे शरीर के लिए विटामिन बी12 (Vitamin B12) बहुत जरूरी विटामिन होता है। अगर शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाए, तो इससे हम कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। विटामिन बी12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) का निर्माण करता है। साथ ही यह नवर्स सिस्टम को भी हेल्दी बनाए रखता है। हमारे शरीर में हर मिनट लाखों ब्लड सेल्स बनती है। लेकिन अगर विटामिन बी12 की कमी हो जाती है। तो ब्लड सेल्स में कमी हो जाती है। जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियां हो सकती है। जानिए विटामिन बी12 की कमी से कौन-कौन से रोग हो सकते हैं।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

  • भूख कम लगना
  • याददाश्त कमजोर होना
  • त्वचा का रंग पीला पड़ना
  • आंखों की रोशनी कम होना
  • कमजोरी महसूस होना

विटामिन बी12 की कमी से हो सकती है ये बीमारी (Vitamin B12 Ki Kami Se Ho Sakti Hai Ye Bimari In Hindi)

एनीमिया की हो सकती है शिकायत

शरीर में विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया (Anemia) की शिकायत हो सकती है। क्योंकि विटामिन बी12 की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स का निर्माण कम होता है। जिसकी वजह से शरीर में खून की कमी हो सकती है।

हड्डियां होती हैं कमजोर

शरीर में विटामिन बी12 की कमी से हड्डियां (Bones) कमजोरी हो जाती है। जिसकी वजह से हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

आंखों की रोशनी होती है कमजोर

विटामिन बी12 आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत जरूरी होता है। अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो इसे आंखों की रोशनी (Eyesight) कम होने लगती है।

याददाश्त होती है कमजोर

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर याददाश्त (Memory) कमजोर हो जाती है। जिसकी वजह से बार-बार भूलने की बीमारी भी हो सकती है।

गर्भवती महिलाओं को हो सकती है परेशानी

विटामिन बी12 गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर गर्भवती महिला को विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही इसकी कमी से शिशु के विकास में भी समस्या आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava