विटामिन डी की कमी के लक्षण, कारण और घरेलू उपाय-Vitamin D Ki Kami Ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Upaay

विटामिन डी की कमी के लक्षण, कारण और घरेलू उपाय(फोटो-Sportskeeda hindi)
विटामिन डी की कमी के लक्षण, कारण और घरेलू उपाय(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की दौड़ भाग वाली जिंदगी में ज्यादातर लोग अपने खाने-पीने की सही तरह से देखभाल नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से उनके शरीर में कई तरह के विटामिन्स की कमी हो जाती है। उन्हीं में से एक विटामिन, विटामिन डी (Vitamin D) है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने से आप कई तरह के बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन डी से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही विटामिन डी हड्डियों (Bones) और मांसपेशियों (Muscles) को मजबूत बनाने के लिए भी बेहद जरूरी होता है। विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत धूप होता है। इसलिए इस विटामिन को धूप से मिलने वाला विटामिन कहा जाता है। साथ ही आप विटामिन डी से भरपूर आहारों का सेवन कर के भी इस विटामिन की कमी पूरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं विटामिन डी की कमी के क्या क्या लक्षण और कारण होते हैं और कैसे इसे दूर किया जा सकता है।

विटामिन डी की कमी के लक्षण, कारण और घरेलू उपाय (Vitamin D Ki Kami Ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Upaay In Hindi)

विटामिन डी की कमी के लक्षण

- कमजोरी महसूस होना

- जोड़ों में दर्द होना

- चिड़चिड़ापन

- बाल झड़ना

- पीठ में दर्द होना

- नींद न आना

- इम्यूनिटी कमजोर होना

- घाव आसानी से न भर पाना

- वजन बढ़ना

विटामिन डी की कमी के कारण

- विटामिन डी से भरपूर आहार का सेवन न करना

- खाने-पीने में लापरवाही करना

- पर्याप्त मात्रा में सूर्य की रोशनी न लेना

- एसी में ज्यादा देर तक रहना

- हड्डियां संबंधी बीमार होना

- मोटापा

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के घरेलू उपाय

- शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर दही (Curd) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आप रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करते हैं, तो इससे विटामिन डी की कमी पूरी होती है।

- विटामिन डी की कमी होने पर गाजर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गाजर खाने से या गाजर के जूस का सेवन करने से विटामिन डी की कमी पूरी होती है।

- शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर डेयरी प्रोडक्ट्स (dairy products) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से विटामिन डी की कमी पूरी होती है। इसके लिए आप दूध, पनीर, मक्खन, छाछ आदि का सेवन कर सकते हैं।

- विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए अंडा (Egg) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। अंडा का सेवन करने से शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है। इसके लिए अंडे का पीला भाग जरूर खाना चाहिए।

- विटामिन डी की कमी होने पर बादाम का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में विटामिन डी के साथ-साथ कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से विटामिन डी की कमी पूरी होती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट 3-4 बादाम का सेवन करना चाहिए।

- मछली (Fish) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मछली विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत होता है। इसलिए अगर किसी के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो उसे मछली का सेवन करना चाहिए।

- विटामिन का सबसे अच्छा स्रोत धूप होता है। इसलिए अगर आप रोजाना सुबह में 10-15 मिनट धूप लेते हैं, तो इससे विटामिन डी की कमी नहीं होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।