गर्मियों के मौसम में लोगों को लूज मोशन की समस्या का सामना अक्सर करना पड़ता है। वैसे तो यह समस्या बहुत ही आम है, लेकिन यह बेहद गंभीर समस्या है। इसके कारण व्यक्ति को बार-बार मल त्याग के लिए जाना पड़ता है। जिसमें हमारी काफी ऊर्जा खर्च होती है। इससे कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं भी होती हैं। इ परेशानी का जल्द इलाज करना जरूरी होता है। क्योंकि इसकी वजह से शरीर में कई अन्य परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ घरेलू उपचार लूज मोशन की समस्या से नैचरली छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। जिनमें से सबसे आम है चावल का सेवन।
लूज मोशन होने पर इस तरह करें चावल का सेवन -
दही के साथ करें चावल का सेवन - दही प्रोबायोटिक है, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में व्यक्ति की मदद करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। साथ ही दही के सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। लूज मोशन (loose motion) में चावल में दही मिलाकर या चावल और दही का एक साथ सेवन पेट के लिए एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। यह जल्द आपको दस्त की समस्या से राहत प्रदान करने में बहुत प्रभावी है।
मसाला छाछ के साथ चावल का सेवन - दही (curd) की तरह छाछ भी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन छाछ दही की तुलना में जल्दी पच जाती है। साथ ही छाछ में काला नमक और जीरा पाउडर मिलाने से इसकी प्रभावकारिता अधिक बढ़ जाती है।
खिचड़ी - पेट संबंधी समस्याओं से खिचड़ी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मूंग दाल पोषक तत्वों का भंडार है और प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। खिचड़ी में देसी घी डालकर इसका सेवन करने से आपको लूज मोशन से छुटकारा दिलाने में बहुत प्रभावी है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।