क्या है अमर फल, जानिए इससे जुड़े 5 फायदे

क्या है अमर फल, जानिये इससे जुड़े फायदे
क्या है अमर फल, जानिये इससे जुड़े फायदे

अमर फल (Persimmon) जिसे नाम से और स्वाद से शायद ही लोग जानते होंगे। इसका एक नाम से और जाना जाता है, जो है तेंदू फल। बाजार में कई नए तरह के फल आजकल दिखाई देते हैं। जिनके बारे में हमें जानकारी न होने से हम उसे खरीदना भी पसंद नहीं करते। टमाटर की तरह दिखने वाला और संतरा के रंग का ये फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अमर फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है जैसे विटामिन C, विटामिन E, K और B1, B2, B6, फोलेट के अलावा पोटेशियम, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम और फास्फोरस भी पाए जाते हैं। आप इसे नैचुरल मल्टीविटामिन कह सकते हैं। साथ ही इसमें विटामिन ए की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से हमारी सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो फायदे-

अमर फल से होने वाले फायदे 5 Benefits of Persimmon

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर (Rich in antioxidants) - अमर फल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जिसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचे रहने की ताकत मिलती है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद मिलती है।

वजन कम करने के लिए फायदेमंद (Beneficial for weight loss) - वैसे तो वजन कम करने के लिए लोग कई अलग अलग तरह के फलों का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप अपनी प्लेट में अमर फल को भी शामिल करेंगे, तो इससे वजन कम करने में भी मदद मिलेगी। इसमें मौजूद फाइबर वजन कम करने के लिए लाभदायक होता है।

पाचन में लाभदायक (Beneficial in digestion) - पाचन के लिए इस फल का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। जैसा कि हमने आपको बताया, अमर फल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जिसके सेवन से पाचन तंत्र को बहुत से फायदे मिलते हैं। जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

आंखों के लिए फायदेमंद (Beneficial for eyes) - अमर फल आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से समय से पहले चशमा लगने का खतरा बहुत कम हो जाता है। दरअसल इसमें मौजूद विटामिन ई आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद (Beneficial for heart) - तेंदू फल में कैरोटिनॉइड और टैनिन नाम के दो खास तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व फ्री-रेडिकल्स (मुक्त कणों) के प्रभाव को दूर कर उच्च रक्त चाप और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इससे ये बात साफ होती है कि तेंदू फल का सेवन हार्ट के लिए फायदेमंद होता है।

अमर फल का सेवन आप, फलों की सलाद के तौर पर भी कर सकते हैं।

इसको सुबह खाने से ज्यादा फायदे मिलते हैं।

इसकी आप स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं।

इसको काट कर भी खाया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now