उपवास के बाद तुरंत किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए 

उपवास के बाद तुरंत किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए
उपवास के बाद तुरंत किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

नवरात्रि का त्यौहार चल रहा है और इस दौरान ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं। 9 दिन के इस व्रत में लोग तरह तरह के पकवानों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, जब 9 दिन बाद आप व्रत खोलते हैं, तो उसके बाद आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। न सिर्फ नौ दिन व्रत के बाद, बल्कि जब भी आप व्रत रखें, तो उसके दूसरे दिन कुछ ऐसी चीजों का सेवन न करें जिससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचे। दरअसल व्रत के बाद ज्यादा खाने से बहुत एसिडिटी, कब्ज, डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। आइए आपको आगे के लेख में बताते हैं कि व्रत के दूसरे दिन, किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

उपवास के बाद तुरंत किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए What should not be consumed immediately after fasting in hindi

फ्राइड फूड (Fried food) - उपवास खोलने के बाद आप फ्राइड चीजों का सेवन बिल्कुल भी न करें। क्योंकि व्रत खोलने पर अगर आप ऐसी किसी भी तरह की चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे अपच की समस्या हो सकती है। कोशिश करें कि दूसरे दिन भी सादा खाना ही खाएँ।

चाय और कॉफी (Tea and Coffee) - व्रत के दूसरे दिन चाय और कॉफी का सेवन भी भूलकर न करें। इससे आपको एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। इसकी वजह से शरीर भी डीहाइड्रेट (dehydrate) होने लगता है। जिससे आपको और भी ज्यादा परेशानी हो सकती है।

जंक फूड (Junk food) - उपवास के बाद अक्सर लोग खाने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित होते हैं। ऐसे में अगर आप जंक फूड का सेवन कर रहें हैं, तो ये बहुत ज्यादा हानिकारक हो सकता है। जंक फूड के सेवन से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। जो कि आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki