सुबह खाली पेट क्या खाएं, क्या न खाएं- Subah Khali Pet Kya Khaye, Kya Na Khaye

सुबह खाली पेट क्या खाएं, क्या न खाएं(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट क्या खाएं, क्या न खाएं(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग सुबह उठते ही चाय और कॉफी का सेवन करते हैं, लेकिन सुबह उठते ही चाय और कॉफी का नहीं, बल्कि पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सुबह-सुबह सही खान-पान शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। जिससे दिनभर आपको कमजोरी महसूस नहीं होती है। लेकिन खाली पेट हर चीज का सेवन फायदेमंद ही साबित नहीं होता है। बल्कि कई ऐसे खाद्य पदार्थ भी होते हैं, जिनका अगर आप सुबह खाली पेट करते हैं, तो इससे पेट संबंधी गैस और अपच जैसी समस्या हो सकती है। तो आइए जानते हैं सुबह खाली पेट किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

सुबह खाली पेट क्या खाएं, क्या न खाएं

सुबह खाली पेट क्या खाएं

1- सुबह खाली पेट सेब (Apple) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट सेब का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है, साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

2- सुबह खाली पेट पपीता (Papaya) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

3- बादाम (Almonds) विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। साथ ही बादाम खाने से याददाश्त भी तेज होती है।

4- सुबह खाली पेट खजूर (Dates) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि खजूर में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, साथ ही इसमें फाइबर भी पाया जाता है, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की शिकायत दूर होती है। साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

5- खाली पेट लहसुन (Garlic) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

6- सुबह खाली पेट एलोवेरा और आंवला के जूस (Aloe vera and amla juice) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि एलोवेरा और आंवला के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती है।

खाली पेट क्या न खाएं

1- फलों का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन सुबह खाली पेट खट्टे फलों (citrus fruits) का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि सुबह खाली पेट खट्टे फलों का सेवन करने से पेट में एसिड बढ़ जाता है। जिससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

2- सुबह खाली पेट दही (Curd) का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सुबह खाली पेट दही खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

3- सुबह खाली पेट मसालेदार भोजन (spicy food) का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि मसालेदार भोजन का सेवन करने से पेट में ऐंठन की शिकायत हो सकती है।

4- खाली पेट खीरा (Cucumber) का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सुबह खाली पेट खीरा का सेवन करने से पेट में जलन, पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।

5- सुबह खाली पेट चाय और कॉफी (Tea and Coffee) का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से आपको एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।