सर्दियों का सीजन आते ही बीमारियों का सिलसिला भी चालू हो जाता है। मौसम में परिवर्तन के कारण लोगों में अलग अलग तरह की बीमारी होने लगती है। बीमारी के कारण इम्यूनिटी (immunity) भी कम होने लग जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए कुछ ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए, जो इम्यूनिटी बढ़ा सके। जिससे इस दौरान होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। तो आइए जानते हैं कौन से ऐसे फल हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
सर्दियों में किन फलों का सेवन है फायदेमंद, जानिए पूरी लिस्ट Which fruits are beneficial in winter, know the complete list in hindi
संतरा (Orange) - संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी (Vitamin c) मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। विटामिन सी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए संतरे का सेवन करना सर्दियों में सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है।
अनार (Pomegranate) - अनार में कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, तांबा, लोहा और विटामिन सी जैसे तत्वों से भरपूर होता है। जिसके सेवन से ब्लड लेवल को बढ़ाया जा सकता है। इसका आप जूस बनाकर पी सकते हैं। अनार का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में करता है।
कीवी (Kiwi) - कीवी में प्रचुर मात्रा में पानी और फाइबर मौजूद होता है। एक कीवी फल में 56 मिलीग्राम विटामिन C होता है, जो इसे विटामिन का उत्कृष्ट स्रोत बनाता है। यदि आप सुबह सुबह कीवी का सेवन करते हैं, तो ये सेहत के लिए लाभदायक होता है। कीवी के सेवन से विटामिन सी को बढ़ाने में मदद मिलती है।
मौसम्बी (Sweet lemon) - मौसम्बी में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जिसका सेवन सर्दियों में करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मौसम्बी के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसलिए इसका सेवन सर्दियों में किया जा सकता है।
सेब (Apple) - सेब का सेवन हमें रोजाना करना चाहिए। ये एक बहुत अच्छा स्त्रोत है खून को बढ़ाने के लिए। साथ ही सेब के सेवन से बहुत सी बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। डॉक्टर का भी कहना है कि हर व्यक्ति को दिन में एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। सर्दियों में सेब का सेवन बहुत अधिक लाभदायक होता है।
नारियल पानी (Coconut water) - नारियल पानी पीने से शरीर से विषैले तत्व यूरिन से बाहर निकल जाते हैं। और ये शरीर के तापमान को भी कम करने में मदद करता है। इसलिए नारियल पानी का सेवन सर्दियों में भी किया जा सकता है। साथ ही इसको पीने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।