मानसून में सेहतमंद रहने के लिए जरूर खाएं ये फल और इन फलों से बना ले दूरी

मानसून में सेहतमंद रहने के लिए जरूर खाएं ये फल और इन फलों से बना ले दूरी(फोटो-Sportskeeda hindi)
मानसून में सेहतमंद रहने के लिए जरूर खाएं ये फल और इन फलों से बना ले दूरी(फोटो-Sportskeeda hindi)

मानसून (Monsoon) में बारिश के फुहारों का मजा ही कुछ और होता है, बारिश गर्मी से राहत दिलाती है। इसलिए बारिश का मौसम कई लोगों को पसंद भी होता है। लेकिन बारिश के मौसम में इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे में बाहर का खाना न खाने की सलाह दी जाती है। बारिश के मौसम में पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए, ऐसे में फलों का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपको कई बीमारियों का शिकार होने से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में जरूरी नहीं है कि सभी फलों (Fruits) का सेवन आपके लिए फायदेमंद ही साबित हो, कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिनका सेवन बारिश के मौसम में नुकसान पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं मानसून में कौन से फल का सेवन करना चाहिए और कौन सा फल नहीं खाना चाहिए।

मानसून में सेहतमंद रहने के लिए जरूर खाएं ये फल और इन फलों से बना ले दूरी

मानसून में खाएं ये फल

1- बारिश के मौसम में आलूबुखारा (Plum) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि आलूबुखारा में विटामिन सी और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप मानसून में आलूबुखारा का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।

2- मानसून में अनार (Pomegranate) का सेवन भी सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अनार विटामिन से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप अनार को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

3- मानसून में बीमारियों की चपेट में आने से बचने के लिए सेब (Apple) का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि सेब में विटामिन ए, विटामिन सी और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रोजाना एक सेब का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है।

4- पपीता (Papaya) काफी हल्का और जल्दी पचने वाला फल है, इसलिए बारिश के मौसम में आपको अपनी डाइट में पपीता को जरूर शामिल करना चाहिए। पपीता का सेवन करने से पाचन बेहतर रहता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

5- नाशपाती (Pear) विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होती है, इसलिए मानसून में अगर आप नाशपाती का सेवन करते हैं, तो इससे आप बैक्टीरिया और वायरस की चपेट में आने से बच सकते हैं।

6- बारिश के मौसम में जामुन (Jamun) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि जामुन पोषक तत्वों से भरपूर होते है। इसलिए अगर आप जामुन का सेवन करते हैं, तो इससे आप इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

मानसून में न खाएं ये फल

1- गर्मी के मौसम में आम (Mango) का सेवन लोग बहुत चाव से करते हैं, आम का सेवन सेहत को कई लाभ भी पहुंचाता है। लेकिन बारिश का मौसम शुरू होते ही आम का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। क्योंकि मानसून में आम का सेवन करने से आप संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।

2- बारिश के मौसम में तरबूज (Watermelom) और खरबूज (Muskmelon) जैसे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन फलों का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava