हरे और लाल एलोवेरा सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन है? जानिये दोनों में अंतर 

हरे और लाल एलोवेरा सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन है? जानिये दोनों में अंतर
हरे और लाल एलोवेरा सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन है? जानिये दोनों में अंतर

हरे रंग का एलोवेरा (Green Aloe Vera) तो सबने देखा ही होगा। इसका इस्तेमाल भी हम करते ही हैं। हरे एलोवेरा में कई आयुर्वेदिक गुण भी छुपे होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी लाल एलोवेरा के बारे में सुना है। जी हां, लाल एलोवेरा जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी होगी। लेकिन जिस तरह से लाल एलोवेरा होता है उसी तरह से हरा एलोवेरा भी होता है। ये दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आइए जानते हैं दोनों एलोवेरा में अंतर क्या होता है।

youtube-cover

लाल एलोवेरा (Red Aloe Vera)

लाल एलोवेरा में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन बी12 पाया जाता है। साथ ही इसमें फोलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। लाल एलोवेरा में फाइटोकेमिकल्स भी मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें अमीनो एसिड और पॉलीसैकराइड होता है।

जिस तरह से हरे एलोवेरा के औषधीय गुण होते हैं उसी तरह से लाल एलोवेरा में भी कई औषधीय गुण छिपे होते हैं। जिससे सिरदर्द (Headache) और माइग्रेन(Migraine) के इलाज में काफी फायदे मिलते हैं।

इसके साथ ही लाल एलोवेरा नसों में आई परेशानी को ठीक करने में भी कारगार होता है। इसके लिए आपको उस जगह पर एलोवेरा को लगाना होगा। जिससे आपको नसों में हुई परेशानी से आराम मिल सके।

लाल एलोवेरा इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में भी बहुत मददगार साबित होता है। वहीं वजन को कम करने के लिए भी इसके फायदे देखे गए हैं।

लाल एलोवेरा के इस्तेमाल से चेहरे के मुहांसों (Pimples) में भी आराम मिलता है।

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कम करने के लिए भी लाल एलोवेरा का उपयोग किया जाता है।

लाल एलोवेरा आंखों (Eyes) और त्वचा (Skin) के लिए भी उपयोग में लाया जाता है।

अगर बात की जाए लाल और हरे एलोवेरा में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद होता है, तो आपको बता दें कि ये दोनों में ही प्रचुर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। इन दोनों का इस्तेमाल ही औषधीय रूप में किया जाता है। इसके अलावा इन दोनों में ही भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इन दोनों का ही इस्तेमाल आप मेडिसिनल इस्तेमाल के लिए कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications