5 चीज़ें जो वर्कआउट करने के बाद नहीं खानी चाहिए

Enter caption

#4 फ़ास्ट फ़ूड

इसे धीमा ज़हर भी कहा जा सकता है
इसे धीमा ज़हर भी कहा जा सकता है

शरीर को आराम देने के दौरान अगर पेट के लिए कोई सबसे आसान खाने का ऑप्शन है तो वो है फ़ास्ट फ़ूड। इसका नाम सुनकर आपको बर्गर, चाउमीन और फ्रेंच फ्राइस याद आ रहें होंगे। ये ज़ुबान को जितना अच्छे लगते हैं, शरीर पर उतना ही बुरा प्रभाव रखते हैं। इनको खाने से आप अपने वर्कआउट की सारी मेहनत पर पानी फेर देते हैं। इनका सेवन जितना कम कर सकें या ना ही करें तो अच्छा है।

ये भी पढ़ें: 5 कारण जिनके आधार पर लंजेज़ करना आपकी जांघों के लिए है बेहद फायदेमंद

#3 रॉ फ़ूड

इन्हें ना खाएं
इन्हें ना खाएं

हम सबने अमूमन सुना है कि वर्जिश के बाद आप फल या सब्ज़ियाँ खा सकते हैं। अगर आप अबतक इस बात को मानते थे तो अब इन्हें खाना छोड़ दें। ऐसा नहीं है कि इन्हें कभी नहीं खाना चाहिए, लेकिन कम से कम वर्जिश के बाद इन्हें खाना आपकी सेहत के लिए सही नहीं होगा। एक्सरसाइज़ करने के कुछ घंटों बाद फ्रूट्स और सब्जी जरूर खा सकते हैं।