जिंक की कमी के लक्षण- Zinc ki kami ke lakshan 

जिंक की कमी के लक्षण( फोटो-Healthunbox)
जिंक की कमी के लक्षण( फोटो-Healthunbox)

जिंक (Zinc) हमारे शरीर के महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। हमारा शरीर जिंक उत्पाद नहीं कर सकता है इसलिए इसको आहार के जरिए ही लेना पड़ता है। शरीर में जिंक की कमी होने की वजह से हमें कई तरह के बीमारियां हो सकती है।

आजकल की दौड़ भाग वाली जिंदगी में लोग अपने सेहत का खास ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिसकी वजह से सही तरह से खान-पान भी नहीं कर पाते हैं। जिंक हमारे रोग प्रतिरोधक(Immunity) क्षमता को बढ़ाता है, जिससे किसी भी बीमारी से लड़ने की क्षमता होती है। बताते हैं कि शरीर में जिंक के कमी के क्या लक्षण होते हैं।

जिंक की कमी के लक्षण- (zinc ki kami ke lakshan in hindi)

नाखून में सूजन

जिनके शरीर में जिंक की कमी होती है उनके नाखून में सूजन की समस्या होने लगती है। साथ ही नाखून भी कमजोर हो जाते हैं और जल्दी जल्दी टूटने लगते हैं।

बाल झड़ना

आजकल बाल झड़ना (Hair fall) तो आम बात है, लेकिन अगर किसी के बाल अचानक से बहुत ज्यादा झड़ने लगे या फिर काफी पतले हो गए हो तो उनके शरीर में जिंक की कमी हो सकती है।

पेट संबंधी बीमारी

जिनके शरीर में जिंक की कमी होती है उनको डायरिया की शिकायत हो सकती है। बार- बार उनको पेट (stomach) संबंधी कोई बीमारी हो सकती है।

खाने में स्वाद न आना

शरीर में जिंक की कमी होने की वजह से खाने का स्वाद नहीं आता है। साथ ही भूख लगना भी बंद हो जाती है और किसी भी चीज की खुशबू भी नहीं आती है।

सर्दी-जुकाम होना

जिंक की कमी की वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। जिसकी वजह से कोई भी व्यक्ति अक्सर बीमार पड़ने लगता है। सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां बार बार होने लगती है।

सिर दर्द होना

सिर दर्द (Headache) किसी भी कारण की वजह से हो सकता है। लेकिन अगर किसी के सिर में अक्सर दर्द होता हो तो उसको जिंक की कमी हो सकती है।

कमजोरी महसूस होना

जिनके शरीर में जिंक की कमी होती है वो व्यक्ति किसी भी कार्य को करने में जल्दी थक जाता है। साथ ही ज्यादा कमजोरी (Weakness) भी महसूस होती है।

शरीर के विकास में समस्या

शरीर में जिंक की कमी की वजह से शरीर के विकास में समस्या आती है। अगर शरीर का विकास होना अचानक से रूक जाएं तो जिंक की कमी हो सकती है।

स्किन रूखी होना

जिनके शरीर में जिंक की कमी होती है उनकी स्किन रूखी (dry skin) होने लगती है। साथ ही चेहरे पर मुहासों की भी समस्या हो जाती है।

इन चीजों को करें आहार में शामिल

अपने शरीर से जिंक की कमी को दूर करने के लिए पौष्टिक आहारों का सेवन करना चाहिए। जैसे- बादाम, दूध, दाल, अंडा, काजू, मछली आदि चीजों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications