कॉमनवेल्थ खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सविता ही होंगी कप्तान

भारतीय महिला टीम 29 जुलाई को घाना के खिलाफ कॉमनवेल्थ गेम्स में अभियान शुरु करेगी।
भारतीय महिला टीम 29 जुलाई को घाना के खिलाफ कॉमनवेल्थ गेम्स में अभियान शुरु करेगी।

महिला हॉकी विश्व कप की टीम के ऐलान के बाद हॉकी इंडिया ने अगले महीने इंग्लैंड के बर्मिंघम में शुरु हो रहे कॉमनवेल्थ खेलों के लिए भी भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। गोलकीपर सविता पुनिया को विश्व कप के लिए टीम की कमान सौंपी गई थी और अब कॉमनवेल्थ खेलों में भी टीम को पुनिया ही लीड करेंगी।

18 सदस्यीय टीम में सविता पुनिया का साथ देने के लिए उप कप्तान के रूप में दीप ग्रेस एक्का को नामित किया गया है। एक्का विश्व कप में भी उप कप्तान रहेंगी। टीम के सदस्यों के नाम हैं -

पोजीशन
खिलाड़ी
गोलकीपरसविता पुनिया, रजनी एतिमारपु
डिफेंडरदीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता।
मिडफील्डरनिशा, सुशीला चानू, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सलिमा टेटे।
फॉरवर्डवंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, संगीता कुमारी

कॉमनवेल्थ खेलों में इस बार कुल महिला हॉकी में कुल 10 टीमों को 5-5 के ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम को पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है। टीम 29 जुलाई को घाना के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। 30 जुलाई को वेल्स, 2 अगस्त को इंग्लैंड और 3 अगस्त को भारतीय टीम कनाडा का सामना करेगी। पूल बी में 4 बार की गोल्ड मेडलिस्ट ऑस्ट्रेलिया, पिछली बार की गोल्ड विजेता न्यूजीलैंड समेत दक्षिण अफ्रीका, स्कॉटलैंड, कीनिया की टीमें शामिल हैं।

हॉकी के खेल को कॉमनवेल्थ खेलों में पहली बार साल 1998 में शामिल किया गया था। भारतीय महिला टीम साल 1998 में चौथे स्थान पर रही थी जबकि 2002 में मैनचेस्टर खेलों में टीम ने इंग्लैंड को एक्स्ट्रा टाइम में हराते हुए इकलौता गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 2006 के मेलबर्न खेलों में टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2010 और 2014 में टीम टॉप 4 से बाहर रही थी। पिछली बार गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में हुए खेलों में भारतीय टीम को चौथा स्थान मिला था और ब्रॉन्ज मेडल के मैच में इंग्लैंड ने टीम को 6-0 से बुरी तरह मात दी थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications