Rio Olympics 2016, India, Women's Hockey: भारत और जापान के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ

भारतीय महिला हॉकी ने यहाँ ग्रुप बी के अपने पहले मैच में जापान के खिलाफ 2-0 से पिछड़ते हुए वापसी की और मैच को 2-2 से ड्रॉ करवाया। भारतीय टीम को इस मैच से एक पॉइंट मिला और अब अगले मैच में कल भारत का सामना मजबूत ग्रेट ब्रिटेन से होगा। भारत के ग्रुप में ग्रेट ब्रिटेन और यूएसए अपना-अपना एक मैच जीत चुकी है। इसके अलावा इस ग्रुप में अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया भी मौजूद हैं। चौथे क्वार्टर में अभी तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई है और अगर भारत को यहाँ मैच जीतना है तो एक गोल करना जरुरी। 55वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और रानी रामपाल चुक गईं। सविता यहाँ काफी बढ़िया प्रदर्शन करते हुए और जापान की टीम लगातार दो गोल करने से चुक गई। आखिरी दो मिनट बाकी है अब इस मैच में और दोनों टीम गोल करने की कोशिश में होगी। आखिरी मिनट में गोल करने चुकी भारतीय टीम और ये मैच 2-2 से ड्रॉ हुआ। तीसरे क्वार्टर के शुरुआत में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला है और यहाँ भारत का पहला गोल। रानी रामपाल ने यहाँ गोल किया और अब भारत 1-2 से पीछे। 33वें मिनट में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला और यहाँ भारत ने वीडियो रेफेरल लिया है और रेफेरल को रिजेक्ट कर दिया गया है। जापान की टीम यहाँ गोल करने में असफल रही। 37वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला है और इस बार असफल प्रयास। 40वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और यहाँ लिलिमा ने किया गोल, मैच 2-2 की बराबरी पर। जापान का रेफेरल असफल रहा। तीसरे क्वार्टर में आखिरी समय में जापान को पेनल्टी कॉर्नर और सविता का जबरदस्त बचाव। तीसरे क्वार्टर के अंत में भारत और जापान 2-2 से बराबर। दूसरे क्वार्टर में 18वें मिनट में जापान को यहाँ एक और मौका मिला था लेकिन सविता का बढ़िया बचाव। भारतीय टीम दूसरे क्वार्टर में गोल के मौके नहीं बना पा रही हैं लेकिन यहाँ बराबरी करना उनके लिए जरुरी है। दूसरे क्वार्टर में जापान ने 28वें मिनट में एक और गोल किया और अब जापानी टीम 2-0 से आगे। माई नाकाशिमा ने गोल किया जापान के लिए यहाँ। इसी के साथ दूसर क्वार्टर भी समाप्त और जापान को 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त। पहले क्वार्टर के शुरूआती 5 मिनट में दोनों टीमें अभी कोई भी गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई है, हालाँकि दोनों टीम अटैक पर हैं। छठे मिनट में गोल से चुकी भारतीय टीम। आठवें मिनट में एक और गोल का मौका गंवाया भारतीय टीम ने। 14वें मिनट में भारतीय महिलाएं गोल के एक और प्रयास को गँवा बैठी। पहले क्वार्टर के बिलकुल आखिरी लम्हों में जापान को गोल का मौका मिला था और एमी निशिकोरी ने गोल कर दिया। जापान 1-0 से आगे। नमस्कार स्वागत है आपका स्पोर्ट्सकीड़ा लाइव अपडेट में और आज भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना ग्रुप मैच में जापान की टीम से है। 1980 में हुये मास्को ओलंपिक्स के बाद पहली बार भारतीय महिलाओं ने ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई किया है। ग्रुप बी में हालाँकि भारत को काफी मजबूत टीमों के साथ रखा गया है और इसी वजह से भारतीय टीम को अगले राउंड में जाने के लिए बहुत बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

कुछ ही क्षणों में ये मैच शुरू होने वाला है और तैयार हो जाइए पल-पल की खबरों के लिए।