'अगर मैं हॉकी नहीं खेलता, तो नशे की लत में पड़ सकता था'

पंजाब में फैले नशे पर बनी शाहिद, करीना, दिलजीत और आलिया भट्ट की फिल्म उड़ता पंजाब को लेकर पिछले काफी समय से पूरे देश में विवाद हो रहा है। ड्रग्स के बारे में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने अपनी बात रखी है। टीम इंडिया के स्टार हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह ने स्वीकार किया है कि अगर वो हॉकी नहीं खेलते तो ड्रग्स की आदत में पड़ जाते। पंजाब और उत्तर भारत में नशे की समस्या में लगातार हो रहे इजाफे पर उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त की। एक प्रेस कॉन्फैंस में बोलते हुए सरदार सिंह ने कहा कि खेलों के जरिए इस तरह की समस्या का समाधान निकल सकता है। अगर युवा एकेडमियों में अपने खेल और ट्रेनिंग पर ध्यान देंगे तो उन्हें गलत काम करने का समय ही नहीं मिलेगा और इस तरह से समस्या से छुटकारा भी पाया जा सकता है। सारे देश में उडता पंजाब फिल्म को लेकर बातें की जा रही है, जब हरियाणा पुलिस के डीएसपी ने कहा, "फिल्म में सच्चाई को दिखाना कोई गलत बात नहीं है। इससे युवाओं में जागरुकता ही फैलेगी। इससे लगातार नशे के शिकार हो रहे युवाओं की तादाद में कमी लाई जा सकती है"। सरदार सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम रियो ओलंपिक में हिस्सा लिया। अभी सरदार सिंह थोड़ा समय हॉकी के बिना व्यतीत कर रहे हैं, भारतीय टीम इन दिनों लंदन में चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही है।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now