3 Legends fans missed PKL: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का 11वां सीजन आगामी 18 अक्टूबर से शुरु हो रहा है। ऐसे में लीग के इस 10 साल के सफर में कई दिग्गजों ने बतौर खिलाड़ी Pro Kabaddi League को अलविदा कह दिया है। इस दौरान यह खिलाड़ी भले ही लंबे समय से Pro Kabaddi League के मैट पर नजर नहीं आए हैं, लेकिन फैंस इन्हें बिल्कुल भी नहीं भूले हैं। फैंस हमेशा से इन दिग्गज खिलाड़ियों को याद करते आए हैं। इस लीग को लोकप्रियता दिलाने में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अहम योगदान भी दिया है। आज हम आपको ऐसे 3 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फैंस Pro Kabaddi League में काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं। Pro Kabaddi League में इन 3 दिग्गजों को काफी याद करते हैं फैंस3. अजय ठाकुरPro Kabaddi League 8 में आखिरी बार दबंग दिल्ली केसी की ओर से खेलने वाले दिग्गज रेडर अजय ठाकुर को उनके फैंस आजतक नहीं भूले हैं। बतौर रेडर PKL इतिहास में 120 मैच खेलते हुए अजय ठाकुर ने कुल 816 पॉइंट्स हासिल किए हैं, जिसमें 794 रेड पॉइंट्स शामिल हैं। अजय ठाकुर ने PKL के पहले सीजन में बेंगलुरु बुल्स से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह पुनेरी पलटन और तमिल थलाइवाज के लिए भी खेल चुके हैं। PKL 8 में चोटिल होने के कारण उन्हें बीच सीजन से बाहर होना पड़ा था। वो फैंस के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं और इसी वजह से मैट पर उन्हें मिस किया जाता है। View this post on Instagram Instagram Post2. मनजीत छिल्लरPKL के पहले सीजन में बतौर कप्तान बेंगलुरु बुल्स के लिए खेलते नजर आए मनजीत छिल्लर PKL इतिहास के तीसरे सबसे बेस्ट डिफेंडर हैं। इन्हें आखिरी बार PKL के 8वें सीजन में दबंग दिल्ली केसी की ओर से खेलते देखा गया था। वो इसी सीजन में पहली बार चैंपियन भी बने थे। मनजीत ने अपने PKL करियर में 132 मैच खेलते हुए कुल 616 पॉइंट्स हासिल किए हैं, जिसमें 391 टैकल पॉइंट्स शामिल हैं। वो एक आक्रामक खिलाड़ी हैं और ऐसे में फैंस उनके दमदार एक्शन को मिस करते हैं। View this post on Instagram Instagram Post1. अनूप कुमारPKL के महानतम खिलाड़ियों में शुमार अनूप कुमार की कप्तानी में यू मुम्बा ने लीग के शुरुआती लगातार 3 सीजन में फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, टीम को महज एक बार (PKL 2) ही जीत हासिल हुई। ऐसे में अनूप कुमार को आखिरी बार PKL 6 में जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से खेलते देखा गया था। अनूप कुमार PKL करियर में 91 मैच खेलते हुए कुल 596 पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं, जिसमें 527 रेड पॉइंट्स शामिल हैं। वो पुनेरी पलटन के कोच भी रह चुके हैं और फैंस को उनकी कमी काफी खलती है। View this post on Instagram Instagram Post