आईपीएल 2020 के 5वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 195 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 54 गेंद पर 6 छक्के की मदद से 80 रनों की जबरदस्त पारी खेली। आखिरी 5 ओवरों में मुंबई इंडियंस ने 48 रन बनाए और 3 विकेट गंवाए। जवाब में कोलकाता की टीम 146 रन ही बना सकी। पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 12 गेंद पर 33 रन बनाए, हालांकि गेंदबाजी में वो काफी महंगे साबित हुए और 3 ओवर में 49 रन दे दिए।
मुंबई इंडियंस की इस शानदार जीत के बाद ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा।
मुंबई इंडियंस की जीत के बाद ट्टिटर पर प्रतिक्रियाएं
इयान बिशप ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की तारीफ की।
आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार यादव की बैटिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब तक भारतीय टीम में आ नहीं जाते तब तक दरवाजा खटखटाते रहिए।
ये भी पढ़ें: आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा 20वां ओवर डालने वाले 3 गेंदबाज
Published 23 Sep 2020, 23:43 IST