Pro Kabaddi 2023: PKL 10 में पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज की हार के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स 

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स (PKL 10 के 28वें मैच के बाद)

Pro Kabaddi 2023: पुणे में 17 दिसंबर को प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के दो मुकाबले खेले गए। 27वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पाइरेट्स का मैच हुआ था, जिसमें जीत जयपुर ने दर्ज की। 28वां मुकाबला यू मुंबा और तमिल थलाइवाज के बीच हुआ। इसमें जीत यू मुंबा ने जीत दर्ज की।

दोनों मैचों के बाद PKL 10 अंक तालिका में यू मुंबा चौथे, जयपुर पिंक पैंथर्स 5वें, पटना पाइरेट्स 9वें और तमिल थलाइवाज 10वें स्थान पर हैं। इसके अलावा इन दोनों मैचों में कुल मिलाकर 4 रेडर्स ने सुपर 10 लगाए और दो डिफेंडर्स ने हाई 5 लगाए। रेडिंग में जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए वी अजीत कुमार, तमिल थलाइवाज के लिए नरेंदर कंडोला और यू मुंबा के लिए गुमान सिंह और आमिरमोहम्मद ज़फरदानेश ने सुपर 10 लगाए।

डिफेंस में यू मुंबा के लिए सोमबीर और तमिल थलाइवाज के लिए साहिल गुलिया ने हाई 5 लगाए। इस समय PKL 10 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स दबंग दिल्ली केसी के नवीन कुमार के हैं औऱ सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स बंगाल वॉरियर्स के शुभम शिंदे के हैं। इस आर्टिकल में हम 28वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स पर नज़र डालने वाले हैं।

#) Pro Kabaddi 2023 पॉइंट्स टेबल

1- बंगाल वॉरियर्स: 5 मैचों के बाद 18 पॉइंट्स

2- गुजरात जायंट्स: 5 मैचों के बाद 17 पॉइंट्स

3- पुनेरी पलटन: 4 मैचों के बाद 16 पॉइंट्स

4- यू मुंबा: 5 मैचों के बाद 16 पॉइंट्स

5- जयपुर पिंक पैंथर्स: 5 मैचों के बाद 15 पॉइंट्स

6- हरियाणा स्टीलर्स: 4 मैचों के बाद 15 पॉइंट्स

7- बेंगलुरु बुल्स: 6 मैचों के बाद 14 पॉइंट्स

8- यूपी योद्धाज: 4 मैचों के बाद 12 पॉइंट्स

9- पटना पाइरेट्स: 5 मैचों के बाद 12 पॉइंट्स

10- दबंग दिल्ली केसी: 4 मैचों के बाद 11 पॉइंट्स

11- तमिल थलाइवाज: 4 मैचों के बाद 10 पॉइंट्स

12- तेलुगु टाइटंस: 5 मैचों के बाद 2 पॉइंट्स

Pro Kabaddi 2023 में कौन हैं टॉप 5 रेडर्स?

1- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी): 56 रेड पॉइंट्स

2- भरत हूडा (बेंगलुरु बुल्स): 56 रेड पॉइंट्स

3- पवन कुमार सेहरावत (तेलुगु टाइटंस): 53 रेड पॉइंट्स

4- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स): 52 रेड पॉइंट्स

5- सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स): 51 रेड पॉइंट्स़

Pro Kabaddi 2023 में किन डिफेंडर्स के हैं सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स?

1- शुभम शिंदे (बंगाल वॉरियर्स): 19 टैकल पॉइंट्स

2- साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज): 17 टैकल पॉइंट्स

3- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स): 16 टैकल पॉइंट्स

4- मोहम्मदरेज़ा चियानेह (पुनेरी पलटन): 15 टैकल पॉइंट्स

5- कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स): 14 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

App download animated image Get the free App now