यू मुम्बा के कप्तान ने चुनी अपनी ऑलटाइम Pro Kabaddi League प्लेइंग 7, परदीप नरवाल समेत कई दिग्गजों को नहीं दी जगह 

Pro Kabaddi League
परदीप नरवाल, नितिन रावल, सुनील कुमार और परवेश भैंसवाल (Photo: Pro Kabaddi League & U Mumba)

Sunil Kumar All Time Pro Kabaddi League Playing 7: यू मुम्बा के मौजूदा कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील कुमार ने हाल ही में अपनी ऑलटाइम प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) प्लेइंग 7 चुनी है। उन्होंने अपनी टीम में दो रेडर्स, 3 डिफेंडर्स और एक ऑलराउंडर को चुना है। हालांकि, उनकी टीम में परदीप नरवाल, पवन सेहरावत जैसे दिग्गजों को जगह नहीं मिली है।

Ad

सुनील कुमार Pro Kabaddi League 2024 में यू मुम्बा के लिए खेल रहे हैं। दिग्गज कवर डिफेंडर को दूसरे सीजन की चैंपियन टीम ने ऑक्शन में 1.015 करोड़ रुपये में खरीदा था। सुनील PKL इतिहास के सबसे महंगे भारतीय डिफेंडर भी हैं। सुनील इस सीजन में यू मुम्बा की कप्तानी भी कर रहे हैं और अभी तक टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन भी किया। 11 मैचों में 7 जीत के साथ वो दूसरे स्थान पर हैं।

नोएडा लेग के दौरान सुनील कुमार ने Sportskeeda को इंटरव्यू दिया और उन्होंने इस बीच अपनी ऑलटाइम Pro Kabaddi League प्लेइंग 7 का चयन किया है। सुनील ने अपनी टीम में लेफ्ट कॉर्नर पर नितिन रावल, राइट कॉर्नर पर रविंदर पहल, लेफ्ट कवर पर परवेश भैंसवाल और खुद को बतौर राइट कवर रखा है।

Ad

इसके अलावा अर्जुन देशवाल और नवीन कुमार उनकी टीम में रेडिंग का जिम्मा संभालेंगे। विजय मलिक बतौर ऑलराउंडर इस टीम का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि सुनील कुमार इन सभी खिलाड़ियों के साथ या उनके खिलाफ Pro Kabaddi League में खेल चुके हैं। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी PKL 11 में भी जलवा बिखेर रहे हैं।

सुनील कुमार की ऑलटाइम PKL प्लेइंग 7 इस प्रकार है:

नितिन रावल, विजय मलिक, अर्जुन देशवाल, परवेश भैंसवाल, सुनील कुमार, नवीन कुमार और रविंदर पहल।

Pro Kabaddi League 2024 में अजीत के प्रदर्शन को लेकर सुनील कुमार ने क्या कहा?

यू मुम्बा के Pro Kabaddi League के 11वें सीजन में अभी तक किए गए जबरदस्त प्रदर्शन के पीछे युवा रेडर अजीत का अहम योगदान है। अजीत का यह पहला ही सीजन है और इसमें उन्होंने अपना जलवा दिखाया है। वो टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरा उतरे हैं और लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं।

Pro Kabaddi League 2024 में अजीत ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 102 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। वो 5 सुपर 10 भी लगा चुके हैं और वो PKL 11 के टॉप 5 रेडर्स में भी शामिल हैं। कप्तान सुनील कुमार भी अजीत के प्रदर्शन से काफी खुश हैं और उनकी तारीफ करते हुए कहा,

" मैं काफी खुश हैं। अजीत पहली बार PKL खेल रहे हैं और अपने पहले ही सीजन में वो इतना बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। वो टीम के लिए अपनी पूरी जान लगा रहे हैं। वो अपने सपने पूरे कर रहे हैं। मैं चाहता हूं आगे भी उनके जैसे दूसरे युवा खिलाड़ी भी इसी तरह प्रदर्शन करें। आप देवांक और अयान को भी देखिए कि वो कितना अच्छा कर रहे हैं। मुझे उनके लिए भी काफी खुशी हो रही है।"

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications