Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • CSK vs KKR Highlights IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स के तूफान में उड़ी चेन्नई सुपर किंग्स, सुनील नरेन ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी से दिखाया जलवा, 8 विकेट से हासिल की जीत

CSK vs KKR Highlights IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स के तूफान में उड़ी चेन्नई सुपर किंग्स, सुनील नरेन ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी से दिखाया जलवा, 8 विकेट से हासिल की जीत

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 11, 2025 22:49 IST

CSK vs KKR: IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

22:49 (IST)11 APR 2025

स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी लाइव ब्लॉग पर फिलहाल इतना ही। आईपीएल के 18वें एडिशन में मैचों का सिलसिला जारी है। हम एक बार फिर से आपके साथ शनिवार को डबल हेडर मुकाबलों में जुड़ेंगे। जहां दिन का पहला मैच लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। तो पल-पल की अपडेट लेने के लिए हमारे साथ बने रहिए। धन्यवाद 

22:48 (IST)11 APR 2025

22:47 (IST)11 APR 2025

सुनील नरेन बने प्लेयर ऑफ द मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स की इस जीत के हीरो सुनील नरेन रहे। जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। सुनील नरेन ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके। तो वहीं 18 गेंद में 44 रन की पारी खेली। 

22:28 (IST)11 APR 2025

कोलकाता नाइट राइडर्स की धमाकेदार जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उनके ही घर में बुरी तरह से हरा दिया है। 104 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने सिर्फ 10.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल करते हुए 8 विकेट से तूफानी जीत हासिल की। कप्तान अजिंक्य रहाणे 20 ओर रिंकू सिंह 15 रन के स्कोर पर नाबाद रहे। 

22:25 (IST)11 APR 2025

10 ओवर में केकेआर का स्कोर- 98/2

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद 2 विकेट पर 98 रन का स्कोर कर लिया है। अब केकेआर की टीम जीत से सिर्फ 6 रन दूर। अभी भी 10 ओवर बचे हैं। 

22:21 (IST)11 APR 2025

9 ओवर में केकेआर का स्कोर- 92/2

कोलकाता नाइट राइडर्स इस मैच में जीत के करीब पहुंच गई है। जहां केकेआर ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। अब जीत से सिर्फ 12 रन दूर है। 

22:14 (IST)11 APR 2025

नूर अहमद ने किया सुनील नरेन के तूफान को शांत

कोलकाता नाइट राइडर्स को ताबड़तोड़ शुरुआत देने के बाद सुनील नरेन को नूर अहमद ने चलता किया। पारी के 8वें ओवर में सुनील नरेन को बोल्ड कर दिया। नरेन ने 18 गेंद में 44 रन बनाए। केकेआर को 85 रन पर लगा दूसरा झटका। 

22:13 (IST)11 APR 2025

सुनील नरेन ने की अश्विन की धुलाई

गेंदबाजी से कमाल करने वाले केकेआर के स्टार खिलाड़ी सुनील नरेन ने बल्ले से भी कमाल दिखाया है। उन्होंने पारी के 7वें ओवर में आर अश्विन के ओवर में 2 छक्के लगाए। 7 ओवर में केकेआर ने 1 विकेट पर 85 रन बनाए। 

22:10 (IST)11 APR 2025

पावरप्ले में दिखा पावरफुल अंदाज

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पावरप्ले में ही मैच को लगभग अपनी मुठ्ठी में कर लिया है। जहां छठे ओवर में तेज तर्रार रन बने और 6 ओवर में 1 विकेट पर 71 रन बना डाले हैं। सुनील नरेन 34 और कप्तान अजिंक्य रहाणे 14 के स्कोर पर डटे हुए हैं। 

22:03 (IST)11 APR 2025

केकेआर के 5वें ओवर में पूरे हुए 50 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पारी के 5वें ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए हैं। अंशुल कंबोज के इस ओवर में उन्हें क्विंटन डी कॉक का विकेट भी गंवाना पड़ा। 5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट पर 53 रन हुआ। 

22:00 (IST)11 APR 2025

अंशुल कंबोज ने दिया केकेआर को पहला झटका

केकेआर की तूफानी शुरुआत के बाद 5वें ओवर में अंशुल कंबोज ने पहला झटका दिया। उन्होंने क्विंटन डी कॉक को 5वें ओवर में बोल्ड कर दिया। डी कॉक ने 16 गेंद में 23 रन बनाए। केकेआर का स्कोर 46 रन 

21:59 (IST)11 APR 2025

केकेआर की ताबड़तोड़ शुरुआत

कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर बल्लेबाजों ने तेज तर्रार शुरुआत की है। जहां चौथे ओवर में आर अश्विन को लपेट लिया। अश्विन के ओवर में सुनील नरेन ने एक चौका और एक छक्का लगाया। केकेआर ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 46 रन बनाए। 

21:54 (IST)11 APR 2025

तीसरे ओवर में लगे 2 छक्के

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। जहां क्विंटन डी कॉक ने पारी के तीसरे ओवर में खलील अहमद को 2 छक्के लगाए। केकेआर का स्कोर 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 34 रन हुआ। 

21:49 (IST)11 APR 2025

कोलकाता ने 2 ओवर में बनाए 19 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स की बढ़िया शुरुआत हुई है। जहां सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और सुनील नरेन ने अच्छी शुरुआत करते हुए 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन बना डाले हैं। 

21:43 (IST)11 APR 2025

केकेआर के लिए बढ़िया शुरुआत, पहले ओवर में बने 7 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं। ओवर की आखिरी गेंद पर सुनील नरेन ने खलील अहमद की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। 

21:39 (IST)11 APR 2025

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी का आगाज

आईपीएल के 18वें सीजन में 25वां मुकाबला केकेआर और सीएसके के बीच खेला जा रहा है। जहां चेन्नई सुपर किंग्स को 103 रन के स्कोर पर रोकने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी की शुरुआत हो गई है। 

21:26 (IST)11 APR 2025

केकेआर के गेंदबाजों का जलवा

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। जहां केकेआर के लिए सुनील नरेन ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को 2-2 विकेट मिले। 1-1 विकेट वैभव अरोड़ा और मोइन अली के खाते में गया। 

21:24 (IST)11 APR 2025

चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाए 103 रन

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज केकेआर की गेंदबाजी के सामने बुरी तरह से फ्लॉप हुए। जहां टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 103 रन का स्कोर बनाया। आखिरी ओवर में दुबे के बल्ले से 2 चौके निकले और 13 रन बने। शिवम दुबे 29 गेंद में 31 रन पर नाबाद रहे। CSK का तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर बना। 

21:16 (IST)11 APR 2025

19वें ओवर में CSK के लिए आई बाउन्ड्री

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी के लचर प्रदर्शन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें पारी के 19वें ओवर में पूरी 63 गेंद यानी 10 ओवर से भी ज्यादा समय के बाद बाउन्ड्री मिली है। चेन्नई का स्कोर 19 ओवर में 9 विकेट पर 90 रन है। 

21:10 (IST)11 APR 2025

18 ओवर में CSK का स्कोर 84 पर 9 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 18वें ओवर खत्म हो गए हैं। जिसमें टीम ने 84 रन के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए हैं। शिवम दुबे और अंशुल कंबोज क्रीज पर मौजूद हैं। 

21:04 (IST)11 APR 2025

सुपर किंग्स ने खोया 9वां विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स ने 18वें ओवर में अपना 9वां विकेट गंवा दिया है। जहां वैभव अरोड़ा ने नूर अहमद को आउट कर दिया। सीएसके ने 79 रन के स्कोर पर ही 9 विकेट खो दिए हैं। 

21:00 (IST)11 APR 2025

21:00 (IST)11 APR 2025

17 ओवर में 78 रन पर खोए 8 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मैच में 100 रन तक पहुंचना मुश्किल दिख रहा है। जहां टीम ने 17 ओवर में 8 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं। 

20:56 (IST)11 APR 2025

20:55 (IST)11 APR 2025

16 ओवर में 77 रन पर खोए 8 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पूरी तरह से फुस्स हो गई। जहां टीम ने 16 ओवर में सिर्फ 77 रन के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। 

20:51 (IST)11 APR 2025

सुनील नरेन ने धोनी को फिर बनाया अपना शिकार

सुनील नरेन के सामने महेंद्र सिंह धोनी का संघर्ष जारी है। एक बार फिर नरेन के स्पिन जाल में धोनी फंस गए। जहां उन्हें पगबाधा आउट किया। चेन्नई सुपर किंग्स को 75 रन के स्कोर पर 8वां झटका लगा। 

20:47 (IST)11 APR 2025

15 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने खोए 7 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 ओवर में ही 74 रन के स्कोर पर 7 विकेट खो दिए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने 15वें ओवर में 7वां विकेट खोया। अब महेंद्र सिंह धोनी खेलने आए हैं। 

20:45 (IST)11 APR 2025

वरुण चक्रवर्ती ने दीपक हुड्डा को किया चलता

चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से फुस्स हो गई है। जहां उन्होंने 15वें ओवर में ही 7वां विकेट गंवा दिया है। वरुण चक्रवर्ती ने दीपक हुड्डा को पवेलियन भेज दिया है। सीएसके का स्कोर 72 रन पर 7 विकेट हुआ। 

20:40 (IST)11 APR 2025

रवींद्र जडेजा भी हुए आउट

चेन्नई सुपर किंग्स का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से कोलेप्स हो गया है। जहां टीम को लगातार अंतराल में विकेट के झटके लग रहे हैं। पारी के 14वें ओवर में रवींद्र जडेजा भी सुनील नरेन का शिकार बन गए हैं। टीम को 71 रन के स्कोर पर छठा झटका लगा। टीम का स्कोर 13 ओवर के बाद 71 रन पर 6 विकेट हो गया है। 

20:35 (IST)11 APR 2025

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा 5वां झटका

चेन्नई सुपर किंग्स का खराब प्रदर्शन जारी है। यहां केकेआर के खिलाफ भी बल्लेबाजी फ्लॉप साबित हो रही है। जहां पारी के 13वें ओवर में हर्षित राणा ने आर अश्विन को वैभव अरोड़ा के हाथों कैच कराया। सुपर किंग्स ने 70 रन के स्कोर पर 5वां विकेट गंवाया। 

20:30 (IST)11 APR 2025

12 ओवर में CSK का स्कोर 69/4

चेन्नई सुपर किंग्स की काफी खराब शुरुआत हुई है। जहां टीम ने 12 ओवर में 69 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे और आर अश्विन की जोड़ी मौजूद है। 

20:24 (IST)11 APR 2025

सुनील नरेन ने राहुल त्रिपाठी पर लगाया ब्रेक

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुश्किल में फंस गई है। जहां टीम को पारी के 11वें ओवर में चौथा झटका लगा। सुनील नरेन ने राहुल त्रिपाठी को 16 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। टीम ने 11 ओवर में 65 रन के स्कोर पर 3 विकेट खोए। जहां राहुल त्रिपाठी सिर्फ 16 रन बना सके। 

20:22 (IST)11 APR 2025

चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 60 पर खोए 3 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के पहले 10 ओवर खत्म हो गए हैं। जहां टीम की शुरुआत काफी साधारण रही। इस दौरान उन्होंने 60 रन के स्कोर पर 3 विकेट खोए। कॉनवे, रवींद्र और विजय शंकर पवेलियन लौट गए हैं। 

20:20 (IST)11 APR 2025

वरुण चक्रवर्ती ने विजय शंकर को फंसाया

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राहुल त्रिपाठी और विजय शंकर के बीच अच्छी साझेदारी हो रही थी। लेकिन पारी के 10वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने ये साझेदारी तोड़ दी। उन्होंने अच्छी लय में दिख रहे विजय शंकर को मोइन अली के हाथों कैच कराया। विजय ने 21 गेंद में 29 रन बनाए। चेन्नई ने 59 रन पर खोया तीसरा विकेट। 

20:14 (IST)11 APR 2025

राहुल त्रिपाठी का सुनील नरेन के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी का सुनील नरेन के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है। वो अब तक उनके खिलाफ 69 गेंद में 92 रन बना चुके हैं और सिर्फ 1 बार आउट हुए हैं। 

20:13 (IST)11 APR 2025

सुनील नरेन का पहला ओवर रहा किफायती

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पारी का 9वां ओवर सुनील नरेन से कराया। इस मैच में पहला ओवर करने आए नरेन ने सिर्फ 6 रन खर्च किए। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 9 ओवर में 2 विकेट पर 56 रन हुआ। 

20:10 (IST)11 APR 2025

चेन्नई सुपर किंग्स के 8 ओवर में 50 रन पूरे

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले 2 विकेट सिर्फ 16 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। जिसके बाद राहुल त्रिपाठी और विजय शंकर ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने टीम के स्कोर को 8 ओवर में 2 विकेट पर 50 रन पर पहुंचा दिया है। 8वें ओवर में भी लगा एक चौका

20:05 (IST)11 APR 2025

2 ओवर में CSK का स्कोर 43/2

चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 43 रन बना लिए हैं। पारी के 7वें ओवर में विजय शंकर के बल्ले से 1 छक्का निकला और कुल 12 रन बना। पिछले 2 ओवर में सीएसके ने 25 रन बटोरे। 

20:01 (IST)11 APR 2025

पावरप्ले रहा केकेआर के नाम

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान का फैसला उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया। जहां पावर प्ले पूरी तरह से केकेआर के नाम रहा। पारी के छठे ओवर में वरुण चक्रवती को 2 चौके लगे और कुल 13 रन आए। लेकिन चेन्नई ने 6 ओवर में 31 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। 

19:57 (IST)11 APR 2025

चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत, 5 ओवर में 18/2

चेन्नई सुपर किंग्स की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ काफी खराब शुरुआत हुई है। टीम ने पहले 5 ओवर में सिर्फ 18 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए हैं। 

19:53 (IST)11 APR 2025

हर्षित राणा ने पहली ही गेंद पर रचिन को किया चलता

केकेआर ने इस मैच में शानदार शुरुआत की है। पारी के 5वें ओवर की पहली ही गेंद पर हर्षित राणा ने रचिन रवींद्र को कप्तान रहाणे के हाथों कैच कराया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया। रचिन सिर्फ 4 रन बना सके।

19:51 (IST)11 APR 2025

मोइन अली का मेडन ओवर

कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंड मोइन अली ने पारी का चौथा ओवर कमाल का डाला जहां उन्होंने कॉनवे के विकेट के साथ ही मेडन ओवर डाला। स्कोर 4 ओवर में 16 रन पर 1 विकेट

19:48 (IST)11 APR 2025

CSK को मोइन अली ने दिया पहला झटका

चेन्नई सुपर किंग्स की धीमी शुरुआत के बाद चौथे ओवर ही पहली ही गेंद पर मोइन अली ने डेवॉन कॉनवे को आउट कर दिया है। टीम को 16 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। कॉनवे सिर्फ 12 रन बना सके। नंबर-3 पर राहुल त्रिपाठी खेलने आए। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications