Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • RR vs RCB Highlights IPL 2025: विराट कोहली की शानदार पारी, आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा 9 विकेट से हराया

RR vs RCB Highlights IPL 2025: विराट कोहली की शानदार पारी, आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा 9 विकेट से हराया

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 13, 2025 19:01 IST

RR vs RCB: IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

19:01 (IST)13 APR 2025

आज के लाइव ब्लॉग में बस इतना ही। कल शाम हम एक बार फिर आपसे जुड़ेंगे। तब तक क्रिकेट की खबरों के लिए स्पोर्ट्सकीड़ा को फॉलो करते रहिए। 

18:53 (IST)13 APR 2025

इस जीत के बाद आरसीबी की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर आ गई है। टीम अपने होम ग्राउंड में तो हार रही है लेकिन घर के बाहर लगातार जीत हासिल कर रही है।

18:50 (IST)13 APR 2025

18:49 (IST)13 APR 2025

आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया

आरसीबी ने एकतरफा मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 4 विकेट पर 173 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने इस टारगेट को महज 17.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। फिल साल्ट ने 33 गेंद पर 65 रनों की पारी खेली और विराट कोहली ने 45 गेंद पर 62 रन बनाए।

18:45 (IST)13 APR 2025

आरसीबी के लिए विराट कोहली ने शानदार पारी खेली है और अब आरसीबी की जीत एकतरफा हो गई है।

18:38 (IST)13 APR 2025

विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल काफी तेजी से पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। अब आरसीबी के लिए जीत काफी आसान हो गई है।

18:34 (IST)13 APR 2025

आरसीबी का स्कोर 15 ओवर के बाद 146/1 है। कोहली 42 गेंद पर 58 रनों की पारी खेल रहे हैं। अब टीम को जीत के लिए सिर्फ 28 रन चाहिए।

18:31 (IST)13 APR 2025

विराट कोहली ने टी20 में जड़ा 100वां अर्धशतक

विराट कोहली ने शानदार अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह टी20 में उनका 100वां अर्धशतक है। अब इस मामले में वो केवल डेविड वॉर्नर से पीछे हैं।

18:29 (IST)13 APR 2025

वनिंदू हसरंगा गेंदबाजी के लिए आए हैं जिनकी पहली गेंद पर कोहली ने सिंगल लिया है।

18:28 (IST)13 APR 2025

आरसीबी का स्कोर 132/1

14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 132/1 है। विराट कोहली 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को जीत के लिए अब केवल 42 रन ही चाहिए।

18:27 (IST)13 APR 2025

विराट कोहली के छक्के से कैमरामैन को लगी चोट

विराट कोहली ने जबरदस्त छक्का लगाया जिससे कैमरामैन को चोट लग गई।

18:22 (IST)13 APR 2025

18:22 (IST)13 APR 2025

आरसीबी 12 ओवर के बाद 116/1

आरसीबी ने 12 ओवर के बाद 116 रन बना लिए हैं। टीम अब काफी आराम से खेल रही है और कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रही है। विराट कोहली 30 गेंद पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

18:17 (IST)13 APR 2025

जोफ्रा आर्चर ने अपने ओवर में रन तो ज्यादा नहीं दिए लेकिन विकेट भी नहीं ले पाए। आरसीबी की स्थिति इस वक्त काफी मजबूत है और इसी वजह से वो कोई रिस्क नहीं े रहे हैं।

18:14 (IST)13 APR 2025

एक और विकेट की तलाश में जोफ्रा आर्चर को एक बार फिर से गेंदबाजी पर लगाया गया है।

18:12 (IST)13 APR 2025

10 ओवर के बाद आरसीबी 101/1

आरसीबी का स्कोर 10 ओवर के बाद 101/1 है।  विराट कोहली 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

18:10 (IST)13 APR 2025

फिल साल्ट के आउट होने के बाद इम्पैक्ट सब प्लेयर देवदत्त पडीक्कल बैटिंग के लिए आए हैं।

18:10 (IST)13 APR 2025

18:07 (IST)13 APR 2025

राजस्थान रॉयल्स को बड़ी सफलता, फिल साल्ट लौटे पवेलियन

साल्ट ने युवा गेंदबाज कुमार कार्तिकेय पर भी दबाव बनाने की कोशिश की। उनकी गेंद पर छक्का लगाने के बाद साल्ट ने एक और छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन इस बार कैच थमा बैठे। इस तरह फिल साल्ट 33 गेंद पर 65 रन बनाकर आउट हो गए हैं। आरसीबी को 92 के स्कोर पर पहला झटका लगा है।

18:06 (IST)13 APR 2025

फिल साल्ट की तूफानी बल्लेबाजी की वजह से विराट कोहली को काफी समय मिल गया है। वो दूसरे छोर पर पर काफी आराम से बैटिंग कर रहे हैं।

18:04 (IST)13 APR 2025

8 ओवर के बाद 82/0 आरसीबी का स्कोर

फिल साल्ट काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। उन्होंने अर्धशतक लगाने के बाद हसरंगा को छक्का भी जड़ दिया। अब वो 31 गेंद पर 59 रन पर पहुंच गए हैं।

18:02 (IST)13 APR 2025

फिल साल्ट ने लगाया सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक

फिल साल्ट ने आईपीएल 2025 का अपना दूसरा अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने मात्र 28 गेंद पर यह अर्धशतक जड़ा। 

18:00 (IST)13 APR 2025

पावरप्ले के बाद कुमार कार्तिकेय गेंदबाजी के लिए आए हैं और इस दौरान उनके पहले ओवर में सिर्फ 5 ही रन आरसीबी बना पाई है। टीम का स्कोर 7 ओवर के बाद 70/0 है।

17:56 (IST)13 APR 2025

17:55 (IST)13 APR 2025

6 ओवर के बाद स्कोर 65/0

पावरप्ले पूरी तरह से आरसीबी के नाम रहा। टीम ने 65 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं। साल्ट 23 गेंद पर 46 और कोहली 13 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स को कई मौके मिले लेकिन वो उसका फायदा नहीं उठा पाए।

17:53 (IST)13 APR 2025

साल्ट ने खुद को मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और लेग की दिशा में चौका लगा दिया है। साल्ट अब अपने अर्धशतक के करीब हैं।

17:53 (IST)13 APR 2025

आज दोनों ही टीमों ने कई कैच ड्रॉप किए हैं। पहले आरसीबी ने कई सारे कैच छोड़े थे और राजस्थान भी अभी तक 2-3 कैच ड्रॉप कर चुकी है।

17:52 (IST)13 APR 2025

फिल साल्ट को एक ही गेंद पर मिला दो जीवनदान

फिल साल्ट को एक ही गेंद पर दो जीवनदान मिल गए हैं। सबसे पहले यशस्वी जायसवाल ने उनका कैच ड्रॉप किया और फिर रन आउट से भी वो बच गए।

17:51 (IST)13 APR 2025

फिल साल्ट का ताबड़तोड़ प्रहार जारी है। उन्होंने संदीप शर्मा की दूसरी गेंद को छह रन के लिए भेज दिया है। नकल बॉल को अच्छी तरह से साल्ट ने रीड किया और कदमों का इस्तेमाल करते हुए सीधे छक्के के लिए भेज दिया।

17:49 (IST)13 APR 2025

संदीप शर्मा पारी का छठा और पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए हैं। 

17:49 (IST)13 APR 2025

नितीश राणा बाहर, कुमार कार्तिकेय अंदर

नितीश राणा को बाहर करके राजस्थान ने कुमार कार्तिकेय को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में उतारा है। वो स्पिन गेंदबाजी करते हैं।

17:47 (IST)13 APR 2025

5 ओवर के बाद आरसीबी 50/0

5 ओवर के बाद आरसीबी ने 50 रन बना लिए हैं। साल्ट 19 गेंद पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं और विराट कोहली ने 16 रन बनाए हैं। टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही है।

17:45 (IST)13 APR 2025

फिल साल्ट की तूफानी बल्लेबाजी जारी है। साल्ट ने चौका लगाने के बाद अगली ही गेंद पर मिडविकेट के बाहर छक्का लगा दिया है।

17:45 (IST)13 APR 2025

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहली बार स्पिन अटैक लगाया है और महीश तीक्ष्णा गेंदबाजी के लिए आए हैं। हालांकि उनकी दूसरी ही गेंद पर साल्ट ने जबरदस्त चौका लगा दिया है।

17:43 (IST)13 APR 2025

4 ओवर के बाद आरसीबी 37/0

4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 37/0 है। साल्ट 23 और कोहली 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

17:43 (IST)13 APR 2025

फिल साल्ट का भी कैच हुआ ड्रॉप

संदीप शर्मा ने खुद की गेंद पर फिल साल्ट का कैच ड्रॉप कर दिया है। यह कैच हालांकि मुश्किल था।

17:42 (IST)13 APR 2025

राजस्थान ने दो कैच छोड़ दिए हैं और अब देखने वाली बात होगी कि यह कैच उनको कितने भारी पड़ते हैं।

17:41 (IST)13 APR 2025

रियान पराग ने ड्रॉप किया विराट कोहली का कैच

संदीप शर्मा पारी का चौथा ओवर लेकर आए हैं और उनकी पहली ही गेंद पर विराट कोहली का कैच ड्रॉप हो गया है। कोहली ने मिड ऑफ के ऊपर से मारना चाहा लेकिन गेंद हवा में काफी ऊपर चली गई लेकिन रियान पराग ने कैच ड्रॉप कर दिया। इसके बाद कोहली ने अगली गेंद पर चौका भी जड़ दिया।

17:39 (IST)13 APR 2025

3 ओवर के बाद आरसीबी 30/0

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर अभी तक महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने अपने 2 ओवरों के स्पेल में 22 रन दे दिए हैं। 3 ओवर के बाद आरसीबी ने 30/0 रन बना लिए हैं। कोहली 7 और साल्ट 12 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

17:38 (IST)13 APR 2025

फिल साल्ट ने जिस तरह की तूफानी बल्लेबाजी पिछले मैच में की थी, ठीक उसी तरह की बैटिंग इस मैच में भी कर रहे हैं। 

17:37 (IST)13 APR 2025

चौका लगाने के बाद आर्चर को फिल साल्ट ने एक और छक्का जड़ दिया है। उनके तीसरे ओवर की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। पहली दो गेंद पर ही 10 रन साल्ट ने बटोर लिए हैं।

17:36 (IST)13 APR 2025

जोफ्रा आर्चर अपने स्पेल का दूसरा और पारी का तीसरा ओवर लेकर आए हैं और उनकी दूसरी गेंद पर साल्ट ने चौका लगा दिया है। यह कैच का भी मौका हो सकता था। हालांकि हेटमायर ने एक हाथ से कैच लेने की कोशिश की और मौका नहीं भुना पाए। 

17:34 (IST)13 APR 2025

2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 18/0

आरसीबी की शुरुआत काफी अच्छी हुई है। टीम ने 2 ओवर के बाद 18/0 रन बना लिए हैं। फिल साल्ट 12 और विराट कोहली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

17:30 (IST)13 APR 2025

पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 10/0

जोफ्रा आर्चर की आखिरी गेंद पर पगबाधा की जोरदार अपील हुई जिसे अंपायर ने नकार दिया। पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 10/0 है। सभी रन फिल साल्ट के बल्ले से आए हैं। विराट कोहली को अभी तक स्ट्राइक नहीं मिली है।

17:28 (IST)13 APR 2025

जोफ्रा आर्चर की चौथी गेंद पर भी फिल साल्ट ने छक्का लगा दिया है। उन्होंने इस बार फाइन लेग की दिशा में शानदार शॉट लगाया।

17:26 (IST)13 APR 2025

आरसीबी की पारी का आगाज हो गया है और जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर फिल साल्ट ने चौका लगा दिया है।

17:24 (IST)13 APR 2025

17:12 (IST)13 APR 2025

सुयश शर्मा बाहर हो गए हैं और देवदत्त पडीक्कल इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी के लिए आरसीबी की टीम में आ गए हैं।
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications