Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • SRH vs GT Highlights IPL 2025 : गुजरात टाइटंस ने लगाई जीत की हैट्रिक, हैदराबाद को मिली चौथी हार; गिल-सिराज का शानदार प्रदर्शन

SRH vs GT Highlights IPL 2025 : गुजरात टाइटंस ने लगाई जीत की हैट्रिक, हैदराबाद को मिली चौथी हार; गिल-सिराज का शानदार प्रदर्शन

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 06, 2025 23:18 IST

SRH vs GT : IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

23:18 (IST)6 APR 2025

धन्यवाद आपका हमारी कवरेज से जुड़ने के लिए

धन्यवाद आप सभी का इस मैच की कवरेज के साथ जुड़ने के लिए। कल फिर होगी मुलाकात सीजन के 21वें मैच की कवरेज के साथ। तब के लिए दीजिए हमें इजाजत। क्रिकेट और स्पोर्ट्स की अन्य खबरों के लिए फॉलो करते रहिए स्पोर्ट्सकीड़ा।

23:16 (IST)6 APR 2025

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को उनके जबरदस्त स्पेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। सिराज ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 17 रन देकर 4 बल्लेबाजों का शिकार किया। 

23:05 (IST)6 APR 2025

GT की SRH के खिलाफ लगातार चौथी जीत

आईपीएल में ये गुजरात टाइटंस की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार चौथी जीत है। ये आंकड़े गुजरात के दबदबे को दर्शाते हैं। 

23:03 (IST)6 APR 2025

गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से जीता मैच

आईपीएल के 19वें मैच में गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से मैच जीत लिया है। गुजरात ने 153 रन के टारगेट को 17वें ओवर में ही 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। गुजरात के लिए सबसे अधिक रन कप्तान गिल ने 61 रन बनाए। सुंदर ने भी 49 रन की अहम पारी खेली। 

22:57 (IST)6 APR 2025

गुजरात ने 17वें ओवर में जीता मैच

गुजरात टाइटंस ने ये मैच 17वें ओवर में जीत लिया है। विनिंग रन गिल के बल्ले से निकले। गुजरात की ये लगातार तीसरी जीत है, जबकि हैदराबाद के लिए ये लगातार चौथी हार है। 

22:52 (IST)6 APR 2025

गुजरात जीत से 12 रन दूर

हैदराबाद के लिए ये मैच लगभग खत्म हो गया है। गुजरात को अब जीत के लिए सिर्फ 12 रन की जरूरत है। इस जीत के साथ शुभमन गिल एन्ड कंपनी जीत की हैट्रिक लगाएगी। 

22:47 (IST)6 APR 2025

अभिषेक शर्मा का महंगा ओवर

अभिषेक शर्मा को कप्तान 15वां ओवर करवाने के लिए लाए और उनकी जमकर पिटाई हुई। अभिषेक को इस ओवर में 18 रन पड़े। 15 ओवर के बाद स्कोर 130/3

22:41 (IST)6 APR 2025

22:39 (IST)6 APR 2025

इम्पैक्ट प्लेयर की हुई एंट्री

ईशांत शर्मा के लिए ये मैच खत्म हो गया है। शेरफेन रदरफोर्ड इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे हैं। 

22:37 (IST)6 APR 2025

अनिकेत वर्मा का जबरदस्त कैच

वाशिंगटन सुंदर की कमाल की पारी का अंत हो गया है।  अनिकेत वर्मा ने स्वीपर कवर पर आगे की तरफ डाइव लगाकर बेहद शानदार कैच पकड़ा। सुंदर अपनी फिफ्टी पूरी करने से एक रन से चूक गए। 

22:33 (IST)6 APR 2025

GT के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने चौके के साथ इसे पूरा किया। अपनी इस पारी से वो टीम को जीत की तरफ ले जा रहे हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर 106/2 

22:30 (IST)6 APR 2025

12 ओवर में बने 98 रन

गुजरात की पारी के 12 ओवर खत्म हो गए हैं और टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। गुजरात को जीत के लिए 155 रन की दरकार है। 

22:25 (IST)6 APR 2025

गिल और सुंदर धीरे-धीरे इस मैच को हैदराबाद की पकड़ से दूर ले जा रहे हैं। दोनों बल्लेबाज अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी करने के करीब हैं। 

22:20 (IST)6 APR 2025

गुजरात टाइटंस की आधी पारी खत्म हो गई है। GT ने 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए हैं। टीम अभी जीत से 71 रन दूर है। 

22:13 (IST)6 APR 2025

22:13 (IST)6 APR 2025

जीशान अंसारी के ओवर से आए

SRH के नजरिए से एक और बढ़िया ओवर देखने को मिला। जीशान अंसारी ने आठवें ओवर में 8 रन दिए। 8 ओवरों के बाद स्कोर 64/2 

22:06 (IST)6 APR 2025

7वें ओवर से आए

जयदेव उनादकट ने अपने स्पेल के पहले ओवर में 8 रन दिए। गिल 21 और सुंदर 29 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 7 ओवर के बाद स्कोर 56/2 

22:00 (IST)6 APR 2025

पावरप्ले में बने 48 रन

गुजरात टाइटंस ने भले ही पावरप्ले में दो बड़े विकेट खोए, लेकिन इसके साथ उन्होंने 48 रन भी बनाए। गिल और सुंदर क्रीज पर जम चुके हैं। 

21:50 (IST)6 APR 2025

मोहम्मद शमी के बाद पैट कमिंस ने भी गुजरात की टीम पर हमला बोल दिया हैं, उन्होंने जोस बटलर को डक पर आउट करके पवेलियन की राह दिखाई। 4 ओवर के बाद स्कोर 17/2

21:43 (IST)6 APR 2025

मोहम्मद शमी ने हैदराबाद को दिलाया पहला विकेट। उन्होंने इन्फॉर्म बल्लेबाज साईं सुदर्शन को अनिकेत वर्मा के हाथों कैच आउट करवाया। वह 5 रन बना सके। 

21:38 (IST)6 APR 2025

गुजरात टाइटंस की टीम किसी भी तरह की जल्दबाजी में नजर नहीं आ रही। दूसरे में भी 4 रन आए। दो ओवर के बाद GT का स्कोर 8/0 

21:33 (IST)6 APR 2025

पहले ओवर से आए 4 रन

मोहम्मद शमी ने पहले ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की और सिर्फ 4 रन दिए। ये रन तीन सिंगल और 1 वाइड से आया। 

21:23 (IST)6 APR 2025

अपने जबरदस्त स्पेल के बाद सिराज ने क्या कहा?

मैंने अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर काम किया है, तरोताजा महसूस कर रहा हूं और गेंदबाजी को एन्जॉय कर रहा हूं। भले ही गेंद थोड़ी सी भी पीछे की ओर जाती हो, लेकिन लार के इस्तेमाल के कारण विकेट लेनाआसान हो जाता है। विकेट धीमी है। मैंने जितना हो सके स्टंप पर अटैक करने की कोशिश की। मुझे लगता है कि उन्होंने हमारी अपेक्षा से 10 रन अधिक बनाए हैं।

21:20 (IST)6 APR 2025

21:17 (IST)6 APR 2025

GT को जीत के लिए मिला 153 रन का टारगेट

हैदराबाद की पारी खत्म हो गई है। मेजबानों ने पूरे ओवर खेलने के बाद 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए हैं। गुजरात को इस मैच को अपने नाम करने के लिए अब 153 रन बनाने होंगे। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। SRH के लिए सबसे अधिक रन नितीश रेड्डी (31) ने बनाए। 

21:13 (IST)6 APR 2025

आखिरी ओवर में ईशांत शर्मा की हुई पिटाई

ईशांत शर्मा के लिए ये मैच अच्छा नहीं गुजरा। अपने स्पेल के आखिरी ओवर में उन्होंने 17 रन दिए। अपने 4 के स्पेल में उन्होंने 53 रन लुटाए और विकेटलेस रहे। 

21:10 (IST)6 APR 2025

मोहम्मद सिराज के लिए सर्वश्रेष्ठ आईपीएल आंकड़े

4/17 बनाम SRH हैदराबाद 2025 *
4/21 बनाम PK मोहाली 2023
4/32 बनाम GL कानपुर 2017

21:09 (IST)6 APR 2025

सिराज ने अपने खतनराक स्पेल का समापन विकेट के साथ किया है। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर सिमरजीत सिंह को बोल्ड किया। वह डक पर आउट हुए। 

21:07 (IST)6 APR 2025

सिराज को मिली तीसरी विकेट

सिराज ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में एक और विकेट हासिल कर लिया। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज अनिकेत वर्मा को एलबीडबल्यू आउट किया है। सिमरजीत इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे हैं। हेड के लिए ये मैच खत्म हो गया है। 

21:01 (IST)6 APR 2025

हैदराबाद की पारी के आखिरी दो ओवरों का खेला बाकी बचा है। टीम ने 18वें ओवर में 2 चौकों की मदद से 12 रन बटोरे। 18 ओवर के बाद स्कोर 132/6

20:59 (IST)6 APR 2025

20:55 (IST)6 APR 2025

प्रसिद्ध कृष्णा को मिला दूसरा विकेट

SRH के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। प्रसिद्ध कृष्णा ने 17वें की आखिरी गेंद पर मेंडिस का विकेट चटकाया। 120 के स्कोर तक हैदराबाद ने 6 विकेट खो दिए। साई सुदर्शन ने उनका कैच पकड़ा। स्टैंड्स में काव्या मारन टीम के प्रदर्शन से काफी निराश नजर आ रही हैं। 

20:51 (IST)6 APR 2025

राशिद के बाद साई किशोर का भी स्पेल खत्म हो गया है। उन्होंने 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए अपने आखिरी ओवर में साई ने सिर्फ 3 रन खर्च किए। 16 ओवर्स के बाद स्कोर 108/5 

20:45 (IST)6 APR 2025

साई किशोर ने क्लासेन का विकेट लेने के बाद नितीश रेड्डी को भी पवेलियन की राह दिखा दी है। इस तरह हैदराबाद की आधी टीम आउट हो गई है। डीप मिड विकेट पर राशिद ने आसान से कैच पकड़ा। रेड्डी ने 34 गेंदों पर 31 रन बनाए। 

20:42 (IST)6 APR 2025

राशिद खान की गेंदबाजी हुई बेअसर?

राशिद खान आईपीएल 2025 में लगातार तीन मैचों में विकेट से वंचित रह गए हैं। यह उनके आईपीएल करियर में दूसरी बार है, पिछली बार 2024 में ऐसा हुआ था। ये दोनों आंकड़े उनके हाल के आठ मैचों में आए हैं।

20:37 (IST)6 APR 2025

साई किशोर ने क्लासेन को किया 'बोल्ड'

साई किशोर ने अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने पांचवीं गेंद पर क्लासेन को बोल्ड करके SRH के फैंस की उम्मीदों को चकनाचूर किया। क्लासेन पुल शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद को पढ़ नहीं पाए। क्लासेन 27 रन बनाकर आउट हुए। 

20:34 (IST)6 APR 2025

विकेटलेस रहे राशिद खान

लेग स्पिनर राशिद खान ने अपना स्पेल खत्म कर लिया है। उन्होंने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 31 रन दिए। 13 ओवर के बाद स्कोर 89/3 

20:30 (IST)6 APR 2025

कछुए की रफ्तार से बढ़ता हुआ SRH का स्कोरकार्ड

हैदराबाद की टीम दबाव में नजर आ रही है। टीम का स्कोर कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। दोनों बल्लेबाज रिस्क लेने से बच रहे हैं। 12वें में सिर्फ 4 रन बने। स्कोर 77/3

20:26 (IST)6 APR 2025

नितीश रेड्डी के बल्ले से निकले दो चौके

नितीश रेड्डी अब अपने गियर चेंज करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 11वें ओवर में दो चौके लगाए। राशिद 3 ओवर में अब तक 19 रन दे चुके हैं। 

20:23 (IST)6 APR 2025

20:22 (IST)6 APR 2025

मोहम्मद सिराज का खास 'शतक'

मोहम्मद सिराज ने इस मैच में एक बड़ी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, उन्होंने आईपीएल में 100 विकेट के आंकड़े को छू लिया है। 

20:17 (IST)6 APR 2025

GT के नजरिए से एक और अच्छा ओवर आया। राशिद खान ने सिर्फ 6 रन दिए। इसी के साथ टाइम आउट हो गया। 9 ओवर के बाद स्कोर 58/3 

20:14 (IST)6 APR 2025

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने दूसरे ओवर में क्लास दिखाई और सिर्फ 3 रन देकर एक बहुमूल्य विकेट हासिल किया। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications