Create
  • Sports News
  • खेल
  • Paris Olympics 2024
  • Paris Olympics Day 4 Highlights: भारतीय हॉकी टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंची, बॉक्सिंग में मिली निराशा; देखें चौथे दिन क्या-क्या हुआ

Paris Olympics Day 4 Highlights: भारतीय हॉकी टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंची, बॉक्सिंग में मिली निराशा; देखें चौथे दिन क्या-क्या हुआ

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 31, 2024 00:26 IST

Paris Olympics Day 4 Highlights: भारतीय दल के लिए आज का दिन काफी खास हो गया है। मनु भाकर ने शूटिंग में देश को एक और मेडल दिला दिया है। इतना ही नहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

topic-thumbnail

00:26 (IST)31 JUL 2024

इसी के साथ हम अपने लाइव ब्लॉग के Day 4 का अंत करते हैं। सभी दर्शकों का हमारे साथ जुड़ने के लिए शुक्रिया। अब नए दिन नए खेल और नई उम्मीद के साथ day 5 में होगी मुलाकात। तब तक के लिए सभी को शुभ रात्रि।

00:01 (IST)31 JUL 2024

भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवारा राउंड ऑफ 32 के सिंगल्स मैच में एरिक पीटर्स से हारकर बाहर हो गए।

23:06 (IST)30 JUL 2024

भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। अर्जेंटीना ने न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया को अंतिम 8 में पहुंचाने की खुशी दी है।

21:51 (IST)30 JUL 2024

बॉक्सिंग में अमित पंघाल के बाद महिला वर्ग में भी निराशा हाथ लगी। जैसमीन लंबोरिया को राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

21:35 (IST)30 JUL 2024

कुछ ही देर में शुरू होगा 57 किलोग्राम वर्ग का राउंड ऑफ 32 का बॉक्सिंग मुकाबला। भारतीय महिला मुक्केबाज जैसमीन लंबोरिया पेश करेंगी चुनौती।

21:34 (IST)30 JUL 2024

महिला तीरंदाजी के व्यक्तिगत इवेंट में भजन कौर ने राउंड ऑफ 16 में बना ली जगह। लगातार 2 राउंड में जीत के बाद अगले राउंड में इंडोनेशिया की हो सकती है चुनौती।

21:29 (IST)30 JUL 2024

भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में हारकर बाहर हो गए हैं।

18:28 (IST)30 JUL 2024

भारतीय हॉकी टीम ने 2-0 से आयरलैंड को हरा दिया है। इस ओलंपिक में भारत की यह दूसरी जीत है।

18:15 (IST)30 JUL 2024

मेंस डबल्स बैडमिंटन में सात्विक और चिराग की जोड़ी ने अपना मुकाबला जीत लिया है।

18:06 (IST)30 JUL 2024

चौथा क्वार्टर जारी है और भारत अभी भी 2-0 से आगे है।

17:27 (IST)30 JUL 2024

हाफ टाइम तक भारत 2-0 से आगे है।

17:15 (IST)30 JUL 2024

कप्तान हरमनप्रीत सिंह का शानदार प्रदर्शन जारी है

17:15 (IST)30 JUL 2024

भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल करके भारत को बढ़त दिला दी है।

17:04 (IST)30 JUL 2024

पहले क्वार्टर के बाद भारत 1-0 से आगे है।

16:55 (IST)30 JUL 2024

 भारत और आयरलैंड के बीच हॉकी का मुकाबला शुरु हो गया है।

16:37 (IST)30 JUL 2024

भारत और आयरलैंड के बीच हॉकी का मुकाबला थोड़ी देर में शुरु होने वाला है।

14:35 (IST)30 JUL 2024

नौकायन में बलराज पंवार मेडल की रेस से बाहर हो गए हैं। क्वार्टरफाइनल में वह टॉप-3 में जगह नहीं बना पाए और उन्हें निराशा हाथ लगी।

14:15 (IST)30 JUL 2024

नौकायन में बलराज पंवार का क्वार्टरफाइनल मैच शुरु होने वाला है।

13:38 (IST)30 JUL 2024

आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी एथलीट ने किसी एक ओलंपिक में एक से ज्यादा मेडल जीते हों। आज तक कोई भी एथलीट एक ओलंपिक में दो मेडल नहीं जीत पाया था लेकिन मनु भाकर ने यह कारनामा कर दिखाया है। 

13:21 (IST)30 JUL 2024

 मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने कोरिया की जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मैच में मात दी। इस तरह भारत को पेरिस ओलंपिक में दूसरा मेडल मिल गया है और चौथे दिन भारत की जबरदस्त शुरुआत हुई है। 

13:21 (IST)30 JUL 2024

मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में लगातार दूसरा मेडल जीत लिया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर पदक जीता। 

13:10 (IST)30 JUL 2024

भारत ने 5 सीरीज अपने नाम कर ली है और कोरिया ने अभी तक 2 ही सीरीज जीती है।

13:04 (IST)30 JUL 2024

भारत की जोड़ी अब कोरियाई जोड़ी से आगे हो गई है।

13:03 (IST)30 JUL 2024

कोरिया और भारत का स्कोर अभी बराबरी पर है।

12:57 (IST)30 JUL 2024

 मनु भाकर और सरबजोत सिंह का ब्रॉन्ज मेडल मैच शुरु हो गया है। यह जोड़ी भारत को एक और मेडल दिला सकती है।

12:31 (IST)30 JUL 2024

दोपहर 1 बजे से मनु भाकर और सरबजोत सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे। इस इवेंट में भारत को पदक मिल सकता है।

12:04 (IST)30 JUL 2024

शूटिंग में मेंस और वुमेंस ट्रैप क्वालीफिकेशन थोड़ी देर में शुरु होने वाला है।

11:07 (IST)30 JUL 2024

हॉकी में भारतीय टीम का सामना आज आयरलैंड से होगा। कल अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा था।

10:25 (IST)30 JUL 2024

 
12:30 PM

शूटिंग - मेंस ट्रैप क्वालीफिकेशन (पृथ्वीराज टोंडिमन)।

शूटिंग - वुमेंस ट्रैप क्वालीफिकेशन (राजेश्वरी कुमारी और श्रेयसी सिंह)।

1:00 PM

शूटिंग - 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट ब्रॉन्ज मेडल मैच (मनु भाकर और सरबजोत सिंह)।

1:40 PM

नौकायन - मेंस सिंगल्स स्कल्स क्वार्टरफाइनल (बलराज पंवार)।

1:44 PM

आर्चरी - महिला व्यक्तिगत राउंड ऑफ 64 (अंकिता भकत)।

1:57 PM

आर्चरी - महिला व्यक्तिगत राउंड ऑफ 64 (भजन कौर)।

2:23 PM

आर्चरी - महिला व्यक्तिगत राउंड ऑफ 32 (क्वालीफाई करने पर)।

2:30 PM

घुड़सवारी - ड्रेसेज व्यक्तिगत ग्रांड प्रिक्स (अनुष अग्रवाला)।

4:45 PM

हॉकी - इंडिया vs आयरलैंड।

5:30 PM

बैडमिंटन - मेंस डबल्स (सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी)।

6:20 PM

बैडमिंटन - वुमेंस डबल्स (अश्विनी पोन्नप्पा और तनीषा क्रास्टो)।

7:00 PM

शूटिंग - मेंस ट्रैप फाइनल (क्वालीफाई करने पर)।

7:15 PM

आर्चरी - पुरुष व्यक्तिगत राउंड ऑफ 64 (धीरज बोम्मदेवरा)।

बॉक्सिंग - मेंस 51 किलोग्राम राउंड ऑफ 16 (अमित पंघाल)।

7:55 PM

आर्चरी - पुरुष व्यक्तिगत राउंड ऑफ 32 (क्वालीफाई करने पर)।

9:24 PM

बॉक्सिंग - वुमेंस 57 किलोग्राम राउंड ऑफ 32 (जैस्मिन लंबोरिया)।

1:22 AM (31 July)

बॉक्सिंग - वुमेंस 54 किलोग्राम राउंड ऑफ 16 (प्रीति पवार)।

​ 

10:24 (IST)30 JUL 2024

सबसे पहले हम आपको भारतीय दल का पूरा शेड्यूल बता देते हैं कि आज कौन-कौन से इवेंट्स में इंडियन एथलीट्स हिस्सा लेंगे।

10:23 (IST)30 JUL 2024

आज मनु भाकर और सरबजोत सिहं की जोड़ी शूटिंग में भारत को एक और मेडल दिला सकती है।

10:22 (IST)30 JUL 2024

 नमस्कार, स्वागत है आपका स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी के लाइव ब्लॉग में। पेरिस ओलंपिक के चौथे दिन के सभी लाइव अपडेट्स के लिए आप यहां हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now