Create
  • Sports News
  • खेल
  • Paris Olympics 2024
  • Paris Olympics Day 5 Live Updates: सिंधु और लक्ष्य के बाद दीपिका कुमारी का कमाल, पदक से एक कदम दूर लवलीना; जानिए पल-पल का अपडेट

Paris Olympics Day 5 Live Updates: सिंधु और लक्ष्य के बाद दीपिका कुमारी का कमाल, पदक से एक कदम दूर लवलीना; जानिए पल-पल का अपडेट

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedAug 01, 2024 00:09 IST

Paris Olympics 2024 के पांचवें दिन में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने विजयी शुरुआत करते हुए राउंड ऑफ 16 में एंट्री कर ली है। वहीं राइफल शूटर स्वप्निल कुशाले भी फाइनल में पहुंच गए हैं। अब नजरें मनिका बत्रा के ऊपर होंगी।

topic-thumbnail

00:09 (IST)1 AUG 2024

एचएस प्रणय ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में दर्ज की शानदार जीत। राउंड ऑफ 16 में दो भारतीय भिड़ेंगे एकसाथ। लक्ष्य सेन का प्रणय के साथ होगा मुकाबला।

23:46 (IST)31 JUL 2024

भारतीय पुरुष तीरंदाज तरुणदीप राय राउंड ऑफ 64 से हारकर हुए बाहर।

23:44 (IST)31 JUL 2024

मनिका बत्रा का सफर हुआ खत्म। राउंड ऑफ 16 से बाहर हुईं भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।

20:16 (IST)31 JUL 2024

मनिका बत्रा का राउंड ऑफ 16 में मियू हिरानो के साथ मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।

20:14 (IST)31 JUL 2024

क्वार्टर फाइनल में भारतीय बैडमिंटन जोड़ी सात्विक और चिराग का सामना मलेशिया की जोड़ी आरोन चिया और वुई यिक सो से होगा। हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो 3 बार भारत और 8 बार मलेशिया की जोड़ी जीती है। लेकिन पिछली तीन भिड़ंत में भारत को ही जीत मिली है।

19:43 (IST)31 JUL 2024

भारत के लिए ड्रीम डे साबित हो रहा Day 5, Paris Olympics में जगी कई पदक की उम्मीद; सिंधु, लक्ष्य के बाद दीपिका और लावलीना ने भी किया कमाल


Read Full Story

19:39 (IST)31 JUL 2024

भारतीय शूटर श्रेयसी और राजेश्वरी ने किया निराश। दोनों क्रमशः 23वें और 22वें स्थान पर रही हैं।

16:55 (IST)31 JUL 2024

दीपिका कुमारी राउंड ऑफ 16 में पहुंची

महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने राउंड ऑफ 32 के मैच में जीत के साथ अंतिम 16 में जगह बनाई। उन्होंने क्विंटी रिफिन को 6–2 से हराया।

16:27 (IST)31 JUL 2024

लवलीेना मेडल जीतने से एक कदम दूर

भारत की महिला बॉक्सर लवलीेना बॉरगोहैन 75 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। राउंड ऑफ 16 में जीत के बाद अगर एक और जीत उन्हें मिली तो कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो जायेगा। मुक्केबाजी में सेमीफाइनल में पहुंचने पर कम से कम ब्रॉन्ज पक्का हो जाता है। क्योंकि इस खेल में दो ब्रॉन्ज मेडल दिए जाते हैं।

16:13 (IST)31 JUL 2024

दीपिका कुमारी की राउंड ऑफ 32 में एंट्री

पहले दिन से भारतीय तीरंदाजों ने निराश किया था। अब पहली खुशी सामने आई जब दीपिका कुमारी वुमेन सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 में पहुंच गई हैं। उन्होंने एस्टोनिया की रीना को 4-3 से मात दी।

16:11 (IST)31 JUL 2024

वुमेन सिंगल्स आर्चरी में भारत की दीपिका कुमारी और एस्टोनिया की रीना परनैट के बीच कांटे की टक्कर जारी। स्कोर अभी 3-3 की बराबरी पर।

15:36 (IST)31 JUL 2024

श्रीजा अकुला की रोमांचक जीत

भारत की महिला टेबल टेनिस स्टार श्रीजा अकुला ने सिंगापोर की जियान जेंग को हराकर राउंड ऑफ 16 में एंट्री कर ली है। मनिका बत्रा के साथ वह भी ऐसा करने वाली दूसरी टेबल टेनिस एथलीट हैं। 

15:17 (IST)31 JUL 2024

श्रीजा 3-2 से आगे

श्रीजा अकुला और जियान जेंग के बीच टेबल टेनिस का रोमांचक मुकाबला जारी है। पांचवां गेम जियान ने जीता। पहला सेट हारने के बाद लगातार तीन सेट श्रीजा ने जीते थे। अब पांच सेट के बाद भारतीय खिलाड़ी 3-2 से आगे हैं।

15:12 (IST)31 JUL 2024

श्रीजा 2-1 से आगे

पहला गेम हारने के बाद लगातार दो गेम जीतकर श्रीजा अकुला आगे हो गई हैं। तीसरा गेम उन्होंने 11-4 से जीता।

14:57 (IST)31 JUL 2024

श्रीजा अकुला का जियान जेंग के साथ मुकाबला जारी। पहला गेम हारने के बाद भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ने दूसरा सेट 12-10 से जीता। स्कोर फिलहाल 1-1 की बराबरी पर।

14:52 (IST)31 JUL 2024

पीवी सिंधु के बाद पुरुष शटलर लक्ष्य सेन भी राउंड ऑफ 16 में पहुंच गए हैं। लक्ष्य ने जोनाटन क्रिस्टी को 21-18 और 21-12 से मात दी।

14:33 (IST)31 JUL 2024

लक्ष्य सेन ने पहले गेम में जोनाटन क्रिस्टी को 21-18 से हराया। दूसरे गेम में भी भारतीय शटलर 8-4 से आगे।

14:03 (IST)31 JUL 2024

50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में स्वप्निल कुशाले 7वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे। 1 अगस्त दोपहर 1 बजे होगा फाइनल इवेंट।

13:58 (IST)31 JUL 2024

लक्ष्य सेन एक्शन में, जोनाटन क्रिस्टी के खिलाफ मुकाबला हुआ शुरू।

13:57 (IST)31 JUL 2024

फाइनल सीरीज के 3 शॉट बाकी। ऐश्वर्य प्रताप 9वें और स्वप्निल कुसाले 8वें स्थान पर। टॉप 8 शूटर्स फाइनल में करेंगे एंट्री।

13:50 (IST)31 JUL 2024

पीवी सिंधु ने आखिरी ग्रुप मैच में क्रिस्टिन कुबा को 21-5 और 21-10 से हराकर आसानी से राउंड ऑफ 16 में एंट्री कर ली है। पीवी सिंधु की नजरें तीसरे ओलंपिक मेडल पर हैं।

13:29 (IST)31 JUL 2024

पीवी सिंधु ने पहला गेम 21-5 से जीता और मैच में 1-0 से हुईं आगे।

13:26 (IST)31 JUL 2024

पीवी सिंधू की शानदार शुरुआत

क्रिस्टिन कुबा के खिलाफ भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु 12-2 से आगे।

13:17 (IST)31 JUL 2024

सीरीज 2 के बाद ऐश्वर्य 9वें और स्वप्निल 10वें स्थान पर हैं।

13:16 (IST)31 JUL 2024

ऐश्वर्य प्रताप और स्वप्निल का मुकाबला जारी। फिलहाल दोनों क्वालीफिकेशन पोजीशन पर नहीं हैं। टॉप 8 शूटर्स ही मेडल राउंड में जाएंगे।

12:14 (IST)31 JUL 2024

वुमेंस ट्रैप क्वालीफिकेशन में राजेश्वरी कुमारी और श्रेयसी सिंह और मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन क्वालीफिकेशन में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले के मुकाबले कुछ ही देर (12:30 बजे) में शुरू होने वाला है। 

11:31 (IST)31 JUL 2024

बॉक्सिंग में अभी तक भारत के हाथ निराशा लगी है। कल अमित पंघाल और जैसमीन लंबोरिया का सफर खत्म हुआ। वहीं देर रात प्रीती पवार भी हार गईं।

07:49 (IST)31 JUL 2024

Paris Olympics 2024: देखें मेडल टैली का पूरा हाल

Read Full Story

07:43 (IST)31 JUL 2024

‘नमस्कार Paris...,’ नीरज चोपड़ा ने भरी हुंकार; पेरिस ओलंपिक में कब ट्रैक पर उतरेंगे गोल्डन ब्वॉय? जानें पूरा शेड्यूल

‘नमस्कार Paris...,’ नीरज चोपड़ा ने भरी हुंकार; पेरिस ओलंपिक में कब ट्रैक पर उतरेंगे गोल्डन ब्वॉय? जानें पूरा शेड्यूल
Read Full Story

07:40 (IST)31 JUL 2024

आज का भारत का पूरा शेड्यूल

12:30 PM

शूटिंग - राजेश्वरी कुमारी और श्रेयसी सिंह (वुमेंस ट्रैप क्वालीफिकेशन)

शूटिंग - ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले (मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन क्वालीफिकेशन)।

12:50 PM

बैडमिंटन - पीवी सिंधू (वुमेंस सिंगल्स)।

1:20 PM

नौकायन - बलराज पंवार (मेंस सिंगल्स स्कल्स सेमीफाइनल C/D 1)।

1:30 PM

घुड़सवारी - अनुष अग्रवाला (व्यक्तिग ड्रेसेज ग्रांड प्रिक्स)।

1:40 PM

बैडमिंटन - लक्ष्य सेन (मेंस सिंगल्स)।

2:30 PM

टेबल टेनिस - श्रीजा अकुला (राउंड ऑफ 32)।

3:50 PM

बॉक्सिंग - लवलीना बोरगोहेन (वुमेंस 75 किलोग्राम राउंड ऑफ 16)

3:56 PM

आर्चरी - दीपिका कुमारी (महिला व्यक्तिगत राउंड ऑफ 32)।

4:35 PM

आर्चरी - दीपिका कुमारी (महिला व्यक्त्गित राउंड ऑफ 16, अगर क्वालीफाई किया)।

7:00 PM

शूटिंग वुमेंस ट्रैप फाइनल - राजेश्वरी कुमारी और श्रेयसी सिंह (क्वालीफाई करने पर)।

8:30 PM

टेबल टेनिस - मनिका बत्रा (राउंड ऑफ 16)

9:28 PM

आर्चरी - तरुणदीप राय (राउंड ऑफ 64 )।

10:17 PM

आर्चरी - तरुणदीप राय (राउंड ऑफ 16, अगर क्वालीफाई किया)।

11 PM

बैडमिंटन - एच एस प्रणोय (ग्रुप स्टेज)।

12:34 AM, 1st August

बॉक्सिंग - निशांत देव (मेंस 71 किलोग्राम राउंड ऑफ 16)।

07:16 (IST)31 JUL 2024

नमस्कार, स्वागत है आपका स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी के लाइव ब्लॉग में। पेरिस ओलंपिक के पांचवें दिन के सभी लाइव अपडेट्स के लिए आप यहां हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं।
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now