Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE Bash in Berlin 2024
  • WWE Bash in Berlin रिजल्ट्स LIVE, 31 अगस्त 2024: दिग्गज की मेन इवेंट में हार, CM Punk ने 10 साल का सूखा किया खत्म, मिले नए चैंपियंस

WWE Bash in Berlin रिजल्ट्स LIVE, 31 अगस्त 2024: दिग्गज की मेन इवेंट में हार, CM Punk ने 10 साल का सूखा किया खत्म, मिले नए चैंपियंस

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedSep 01, 2024 01:37 IST

WWE Bash in Berlin 2024 में दिग्गज की हुई बड़ी हार, CM Punk ने लिया दुश्मन से बदला

topic-thumbnail

01:37 (IST)1 SEP 2024

WWE Bash in Berlin की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे NXT No Mercy 2024 में मिलेंगे। 

01:36 (IST)1 SEP 2024

WWE Bash in Berlin हाइलाइट्स

- कोडी रोड्स ने केविन ओवेंस को हराया और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की। 
- बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल ने एल्बा फायर और आईला डौन को हराकर WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती। 
- सीएम पंक ने स्ट्रैप मैच में ड्रू मैकइंटायर को हराया। 
- रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट को लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो पर मिक्स्ड टैग टीम मैच में जीत मिली। 
- गुंथर ने रैंडी ऑर्टन को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की। 

01:32 (IST)1 SEP 2024

रैंडी ऑर्टन ने गुंथर को पीठ के बल स्लैम देकर सबमिशन से खुद को बचाया। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने रैंडी के कंधे पर वार किया और उन्हें फिर स्लीपर होल्ड में लॉक किया। रैंडी फेडआउट हो गए और गुंथर को विजेता घोषित किया गया।

नतीजा: गुंथर ने जीत के साथ चैंपियनशिप रिटेन की 

01:30 (IST)1 SEP 2024

गुंथर ने रैंडी ऑर्टन पर क्लोथ्सलाइन लगाया। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन का डॉमिनेशन देखने को मिल रहा है। रैंडी ने अचानक गुंथर पर RKO लगाया और पिन करने गए लेकिन अंतिम समय में रिंग जनरल ने किकआउट किया। रिंगसाइड पर रैंडी ने स्टील स्टेप्स को प्लेस किया और गुंथर को इसपर पटक दिया। रैंडी ने अनाउंसर्स टेबल और स्टील स्टेप्स पर रिंग जनरल को दे मारा। रैंडी ने स्टील स्टेप्स पर चढ़कर गुंथर को अनाउंसर्स टेबल पर पटक दिया। वाइपर, गुंथर को रिंग में लेकर आ गए हैं। गुंथर ने RKO से खुद को बचाया और रैंडी को स्लीपर होल्ड लगाया। रैंडी ने खुद को बचा लिया लेकिन दोबारा उनपर यह सबमिशन लगाया गया। 

01:20 (IST)1 SEP 2024

गुंथर और रैंडी ऑर्टन टॉप रोप पर लड़ रहे हैं। इसी बीच ऑर्टन ने चैंपियन पर सुपरप्लेक्स लगाया। गुंथर ने रैंडी के डॉमिनेशन को रोकने के प्रयास में चॉप लगाए। रैंडी ने भी गुंथर पर चॉप लगाए। उन्होंने यह मूव एक्सचेंज किया। रैंडी ने अचानक गुंथर की आंख को निशाना बनाया और उन्हें रोप्स के सहारे डीडीटी दिया। गुंथर ने रैंडी के RKO के प्रयास को रोका और जर्मन सुपलेक्स लगाया। चैंपियन ने वाइपर को ड्रॉपकिक दी और टॉप रोप से स्प्लैश देकर पिन करने की कोशिश की लेकिन ऑर्टन ने किकआउट किया। गुंथर पावरबॉम्ब देने गए लेकिन चोटिल हाथ के कारण वो ऐसा नहीं कर पाए। 

01:13 (IST)1 SEP 2024

रैंडी ऑर्टन ने गुंथर को चार बार अनाउसंर्स टेबल पर पटक दिया और रिंग में लेकर आए। गुंथर ने रैंडी पर चॉप लगाया और उन्हें स्लीपर होल्ड में लॉक किया। रैंडी ने वर्ल्ड चैंपियन के हाथ को निशाना बनाकर होल्ड को तोड़ा। रैंडी ने गुंथर के हाथ को निशाना बनाना जारी रखा और अलग अंदाज में डीडीटी दिया। वाइपर ने King of the Ring विजेता को हेडलॉक में फंसाया। इससे गुंथर ने खुद को बचा लिया लेकिन वो फॉलअवे स्लैम का शिकार हो गए। गुंथर ने रैंडी पर क्लोथ्सलाइन और बिग बूट लगाया। ऑर्टन ने तुरंत ही काउंटर करके क्लोथ्सलाइन लगाया और गुंथर को स्लैम दिया। 

01:06 (IST)1 SEP 2024

रैंडी ऑर्टन ने गुंथर को रिंग कॉर्नर में धकेला। गुंथर और रैंडी एक-दूसरे के खिलाफ सबमिशन एक्सचेंज करने की कोशिश कर रहे हैं। गुंथर ने वाइपर पर चॉप लगाए और रिंग कॉर्नर में उन्हें धकेला। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने विरोधी पर अपरकट लगाया और सिर पर वार किया। रैंडी ने पंच लगाकर वापसी करने की कोशिश की लेकिन गुंथर ने उन्हें खतरनाक चॉप दिया। रिंग जनरल ने रिंग पोस्ट का उपयोग करके रैंडी को सबमिशन लगाया। ऑर्टन ने आखिर वापसी की और चैंपियन को स्टील स्टेप्स में धकेला। रैंडी ने गुंथर के हाथ को निशाना बनाया और दोबारा स्टील स्टेप्स में धक्का दिया। 

00:58 (IST)1 SEP 2024

रैंडी ऑर्टन ने शानदार अंदाज में एंट्री की और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर की एंट्री हो रही है।

WWE Bash in Berlin में गुंथर vs रैंडी ऑर्टन (वर्ल्ड हैवीवेट हैवीवेट चैंपियनशिप मैच)

रैंडी ऑर्टन और गुंथर एक-दूसरे को घूर रहे हैं। फैंस इसी बीच कोई सॉन्ग गा रहे हैं। 

00:40 (IST)1 SEP 2024

डेमियन प्रीस्ट ने रिंगसाइड पर जजमेंट डे के सभी सदस्यों पर हमला किया। इसी बीच डॉमिनिक मिस्टीरियो ने डेमियन प्रीस्ट पर डाइव लगाई। पूर्व Money in the Bank विजेता ने मिस्टीरियो को अनाउंसर्स टेबल पर तगड़ा क्लोथ्सलाइन लगाया। लिव का ध्यान इस चीज़ पर था और रिया ने इतनी देर में वापसी की। उन्होंने मॉर्गन को रिपटाइड दिया और पिन किया।

नतीजा: डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली की जीत हुई 

00:36 (IST)1 SEP 2024

रिया रिप्ली ने कार्लिटो को संभाला। इसी बीच लिव मॉर्गन ने रिया रिप्ली को बैरिकेड पर सनसेट फ्लिप दिया। जेडी मैकडॉना, रेफरी से बहस कर रहे हैं। इसी बीच फिन बैलर ने आकर डेमियन पर स्लिंगब्लेड मूव लगाया। डॉमिनिक ने 619 देकर स्प्लैश लगाया और पिन करने गए लेकिन प्रीस्ट ने किकआउट किया। मिस्टीरियो ने लिव मॉर्गन को टैग दिया। चैंपियन ने रिप्ली पर डाइव लगाई। वो रिंग में अपना फिनिशर लगाना चाहती थीं लेकिन रिप्ली ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। डॉमिनिक के दखल के चलते रिया अपना मूव नहीं लगा पाईं। लिव ने उन्हें धराशाई किया। 

00:34 (IST)1 SEP 2024

लिव मॉर्गन ने अनोखा मूव लगाकर रिप्ली को पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। रिया ने लिव पर हमला किया और आखिर डेमियन प्रीस्ट को टैग दिया। प्रीस्ट ने आकर डॉमिनिक पर क्लोथ्सलाइन लगाया और फिर रिंग कॉर्नर में उन्हें रनिंग एल्बो देने के बाद फेसफर्स्ट मूव दिया। प्रीस्ट ने क्लोथ्सलाइन देकर पिन करने की कोशिश की लेकिन लिव मॉर्गन ने आकर उन्हें रोका। रिया ने लिव पर हमला किया। रिया ने लिव और डेमियन ने डॉमिनिक को रेजर्स ऐज मूव दिया। रिप्ली ने लिव को रिंग के बाहर किया। जेडी मैकडॉना ने दखल दिया लेकिन डेमियन ने उनपर हमला किया। 

00:32 (IST)1 SEP 2024

डेमियन प्रीस्ट ने रिया रिप्ली को टैग दिया। रिप्ली ने आकर लिव पर हमला किया और उन्हें क्लोथ्सलाइन दिया। उन्होंने चैंपियन पर बेसमेंट ड्रॉपकिक, जर्मन सुपलेक्स और रनिंग नी मूव लगाया। रिप्ली, डॉमिनिक पर गुस्सा हो रही थीं। रिया ने लिव पर कोहनी से हमला किया और डॉमिनिक मिस्टीरियो को क्लोथ्सलाइन मूव दिया। उन्होंने मिस्टीरियो को पटक दिया और फिर कॉर्नर में सबमिशन होल्ड लगाया। उन्होंने लिव पर भी हमला किया। रिप्ली ने रिपटाइड लगाने की कोशिश की लेकिन लिव ने किक लगाकर उन्हें रोका। चैंपियन ने विरोधी पर कोडब्रेकर लगाया और रिंग कॉर्नर में डबल नी मूव दिया। 

00:29 (IST)1 SEP 2024

डेमियन प्रीस्ट ने अपने पूर्व साथी को एप्रन पर दे मारा। लिव ने डेमियन के पैर पकड़ लिए और इसी बीच डॉमिनिक ने वापसी करके पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन को धक्का दिया। प्रीस्ट अनाउंसर्स टेबल से टकरा गए। मिस्टीरियो ने डेमियन को स्टील स्टेप्स में धकेला। डॉमिनिक ने प्रीस्ट पर हमला किया। मिस्टीरियो रेफरी से बहस कर रहे हैं और मॉर्गन ने डेमियन पर पंच लगा दिया। रे मिस्टीरियो ने बेटे ने प्रीस्ट पर टोर्नेडो डीडीटी लगाया और विमेंस वर्ल्ड चैंपियन ने उनपर फिर से पंच लगा दिया। रेफरी दोबारा यह चीज़ नहीं देख पाए। आर्चर ऑफ इन्फेमी ने वापसी की और डॉमिनिक को फैल्कन एरो दिया। 

00:26 (IST)1 SEP 2024

डॉमिनिक मिस्टीरियो और लिव मॉर्गन की एंट्री हो गई है। रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट भी आ गए हैं।

WWE Bash in Berlin में डॉमिनिक मिस्टीरियो और लिव मॉर्गन vs रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट (मिक्स्ड टैग टीम मैच)

डॉमिनिक मिस्टीरियो, डेमियन प्रीस्ट से बचते हुए नज़र आ रहे हैं। हालांकि, प्रीस्ट ने आखिर मिस्टीरियो को पटक दिया और रिंग कॉर्नर में उनकी हालत खराब की। प्रीस्ट ने कोहनी से मिस्टीरियो पर वार किया और बिग बूट दिया। डॉमिनिक ने लिव मॉर्गन को टैग दिया। अचानक रिया ने आकर लिव पर ड्रॉपकिक लगाई और उन्हें फॉलअवे स्लैम दिया। रिप्ली ने लिव को सुपलेक्स दिया। मॉर्गन ने डॉमिनिक को टैग दे दिया। मिस्टीरियो, विमेंस वर्ल्ड चैंपियन को चेक कर रहे हैं। इसी बीच डेमियन ने आकर डॉमिनिक को जोर से पटक दिया और क्लोथ्सलाइन देकर रिंग के बाहर किया। 

00:13 (IST)1 SEP 2024

जर्मन रिंग अनाउंसर ने बताया कि Bash in Berlin पैसों के मामले में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला इवेंट बन गया है। 

00:08 (IST)1 SEP 2024

सीएम पंक ने एक और GTS ड्रू मैकइंटायर को दिया। उन्होंने दो बकल टच किए और मैकइंटायर को GTS दे दिया। इसके बाद बेस्ट इन द वर्ल्ड ने तीसरा टर्नबकल टच किया और ड्रू को फिर से GTS दिया। उन्होंने अपना ब्रेसलेट निकाला और फिर चौथा बकल टच करके जीत दर्ज की। यह पंक की WWE टीवी पर 10 साल में पहली जीत है। 

नतीजा: सीएम पंक की जीत हुई 

00:05 (IST)1 SEP 2024

सीएम पंक ने ड्रू मैकइंटायर के क्लेमोर को किक देकर रोका। बेस्ट इन द वर्ल्ड ने पूर्व WWE चैंपियन पर शार्पशूटर लगाया। इसपर मैकइंटायर ने टैपआउट कर दिया लेकिन स्ट्रैप मैच में पिन या सबमिशन से नहीं जीता जा सकता। पंक ने दो टर्नबकल को टच किया और ड्रू ने उन्हें रोका। उन्होंने पंक पर नेकब्रेकर लगाया। स्कॉटिश वॉरियर ने ब्रेसलेट निकाला और इसे पहन लिया। मैकइंटायर ने सीएम पंक पर क्लेमोर किक लगाई। उन्होंने लगातार तीन बकल को टच कर लिया लेकिन सीएम पंक ने स्ट्रैप से उन्हें खींचा। बेस्ट इन द वर्ल्ड ने मैकइंटायर को GTS दे दिया। 

00:00 (IST)1 SEP 2024

सीएम पंक ने ड्रू मैकइंटायर पर किक लगाई और बुलडॉग मूव दिया। पंक ने स्ट्रैप खींचते हुए मैकइंटायर को रिंग पोस्ट में धकेला। मैकइंटायर ने वापसी की और बेस्ट इन द वर्ल्ड को क्लेमोर दी। उन्होंने दो टर्नबकल को टच कर दिया लेकिन पंक ने स्ट्रैप खींचा और इससे ड्रू मैकइंटायर स्टील चेयर से टकरा गए। सीएम पंक ने तीन टर्नबकल पर हाथ टच किया और लाइट जल गई लेकिन मैकइंटायर ने उन्हें चौथा बकल छूने नहीं दिया। ड्रू ने सीएम पंक को रिंगसाइड पर सेट टेबल पर पटक दिया। मैकइंटायर ने तीन टर्नबकल को टच किया और पंक ने भी इसे दोहराया। मैकइंटायर ने उन्हें चौथा बकल छूने से रोका। 

23:54 (IST)31 AUG 2024

सीएम पंक ने अचानक से ड्रू मैकइंटायर के मूव को काउंटर किया और उन्हें GTS दे दिया। बेस्ट इन द वर्ल्ड ने विरोधी पर बेल्ट से हमला किया और उन्हें नेकब्रेकर दिया। मैकइंटायर ने वापसी की और बेस्ट इन द वर्ल्ड को अनाउंसर्स टेबल पर दे मारा। वो पंक को अनाउंसर्स टेबल पर पटकना चाहते थे लेकिन सफल नहीं हुए। पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने ही स्कॉटिश स्टार को टेबल पर बैकबॉडी ड्रॉप दे दिया। सीएम पंक ने टेबल बाहर निकाली लेकिन वो मैकइंटायर के बेल्ट द्वारा हमले का शिकार हो गए। ड्रू ने विरोधी पर चेयर से वार किया। उन्होंने बेस्ट इन द वर्ल्ड को चेयर पर स्लैम दिया। 

23:49 (IST)31 AUG 2024

ड्रू मैकइंटायर ने एंट्री कर ली है और अब सीएम पंक आ रहे हैं। पंक अपनी एंट्रेंस ही कर रहे थे लेकिन ड्रू मैकइंटायर ने उनपर हमला कर दिया। उन्होंने बेस्ट इन द वर्ल्ड को अनाउंसर्स टेबल पर पटक दिया। मैकइंटायर, पंक को रिंग में लेकर आए और उनपर पंच लगाए। स्कॉटिश स्टार अब स्ट्रैप से पंक पर हमला कर रहे हैं। मैकइंटायर ने स्ट्रैप पहन लिया है और इसे पंक को भी पहना दिया। मैच ऑफिशियल तौर पर शुरू हो गया है।

WWE Bash in Berlin में सीएम पंक vs ड्रू मैकइंटायर - स्ट्रैप मैच (मैच जीतने के लिए चारों रिंग कॉर्नर को लगातार एक बार में छूना होगा)

ड्रू मैकइंटायर ने सीएम पंक पर पंच लगाया और उन्हें रशियन लेगस्वीप मूव दिया। मैकइंटायर ने स्ट्रैप खींचकर बेस्ट इन द वर्ल्ड को एप्रन पर ताकत से खींचा। मैकइंटायर ने सीएम पंक पर चॉप लगाया। 

23:33 (IST)31 AUG 2024

जेड कार्गिल ने एल्बा फायर को बैरिकेड में धकेला और फिर बियांका ब्लेयर ने जेड को टैग दिया। जेड कार्गिल को टैग मिला और फिर दोनों ने डबल टीम मूव का उपयोग किया। इसी बीच कार्गिल ने जबरदस्त जर्मन सुपलेक्स लगाया और पिन किया।

नतीजा: जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर नई विमेंस चैंपियन बन गईं

23:32 (IST)31 AUG 2024

एल्बा फायर ने डबल टीम मूव लगाने के प्रयास को रोका। अनहोली यूनियन ने ब्लेयर पर डबल टीम मूव लगाया और फायर ने विरोधी को पिन किया लेकिन जेड कार्गिल ने आकर उन्हें रोका। कार्गिल ने डौन पर बिग बूट लगाया लेकिन वो एल्बा की सुपरकिक का शिकार हो गईं। बियांका ने वापसी की और जेड के साथ मिलकर उन्हें धराशाई किया। बियांका और जेड ने डबल टीम मूव लगाया लेकिन एल्बा ने किकआउट किया। जेड ने डौन को रिंग के बाहर किया। डौन ने वापसी की और फिर एल्बा ने उन्हें टैग दिया। एल्बा ने बैकस्टैबर लगाया। डौन टॉप रोप से मूव लगाने वाली थीं लेकिन जेड ने ब्लेयर को खींच लिया। यह मूव फायर पर ही लग गया। 

23:29 (IST)31 AUG 2024

जेड कार्गिल ने ब्लेयर का साथ देने के लिए आने का प्रयास किया लेकिन एल्बा फायर ने उनपर डाइव लगा दी। दोनों ने बियांका को बैरिकेड में धकेला। एल्बा ने बियांका पर किक लगाई और हील टीम डॉमिनेट कर रही है। फायर ने ब्लेयर पर टोर्नेडो डीडीटी लगाया। जेड कार्गिल को आखिर टैग मिला और उन्होंने आईला डौन पर स्पाइनबस्टर लगाया। इसी बीच उन्होंने फायर को धराशाई किया और फिर दोनों को रिंग कॉर्नर में स्प्लैश दिया। उन्होंने डौन पर किक लगाई और उन्हें जैकहैमर की तरह सुपलेक्स दिया। वो पिन करने गईं लेकिन डौन ने किकआउट किया। 

23:22 (IST)31 AUG 2024

बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल की एंट्री हो गई है। अब अनहोली यूनियन की एंट्री हुई है।

Bash in Berlin में अनहोली यूनियन vs बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल (WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल का आईला डौन और एल्बा फायर से ब्रॉल हो रहा है। जेड ने आईला को बैकब्रेकर दिया। बियांका और आईला डौन ने मैच की शुरुआत की। दोनों लीगल स्टार हैं। ब्लेयर ने डौन पर गट बस्टर लगाया और जेड कार्गिल को टैग दिया। उन्होंने किक्स लगाकर दोबारा बियांका को टैग दिया। ब्लेयर ने फायर पर सुपलेक्स लगाया और रिंग कॉर्नर में स्प्लैश दिया। आईला डौन ने दखल देने की कोशिश की लेकिन ब्लेयर ने उनपर हमला किया। हालांकि, एल्बा ने फायदा उठाकर बियांका पर हमला किया और रिंग पोस्ट में धकेला। 

23:09 (IST)31 AUG 2024

कोडी रोड्स ने केविन ओवेंस पर लगातार दो क्रॉस रोड्स लगाए। वो तीसरी बार ऐसा करना चाहते थे लेकिन केविन ने खुद को बचाते हुए स्टनर लगा दिया। केविन पिन करने गए लेकिन कोडी ने किकआउट किया। ओवेंस के टॉप रोप मूव को रोड्स ने घुटने ऊपर करके काउंटर किया और फिर क्रॉस रोड्स दे दिया। इसी के साथ कोडी ने पिन करके जीत दर्ज की।

नतीजा: कोडी रोड्स ने चैंपियनशिप रिटेन की

मैच के बाद केविन ओवेंस और कोडी रोड्स ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखाया। 

23:04 (IST)31 AUG 2024

कोडी ने केविन के स्टनर को काउंटर करते हुए क्रॉस रोड्स दिया और पिन करने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं रहे। केविन ने टॉप रोप से अमेरिकन नाईटमेयर पर ब्रेनबस्टर लगाया। दोनों एक-दूसरे पर पंच लगा रहे हैं। रोड्स दर्द में नज़र आ रहे हैं और केविन उन्हें चेक करने गए लेकिन अमेरिकन नाईटमेयर ने लड़ने के लिए कहा। केविन ने रोड्स पर वार किया। वो पावरबॉम्ब देना चाहते थे लेकिन रुक गए। रिंग में रोड्स ने रोलअप द्वारा पिन करना चाहा लेकिन ओवेंस ने हार नहीं मानी। केविन ने रोड्स पर स्टनर लगाया और इसपर भी अमेरिकन नाईटमेयर ने किकआउट किया। 

22:59 (IST)31 AUG 2024

केविन ओवेंस और कोडी रोड्स दोनों ने एक-दूसरे पर डबल क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। अमेरिकन नाईटमेयर ने केविन पर स्लैम लगाया और डिजास्टर किक दी। वो पिन करने गए लेकिन ओवेंस ने किकआउट किया। केविन ने कोडी के मूव को काउंटर करते हुए जर्मन सुप्लेक्स लगाया और सुपरकिक दी। रोड्स ने अचानक वापसी करके ओवेंस पर कोडी कटर लगाया। उन्होंने पिन करने की कोशिश की लेकिन प्राइजफाइटर ने हार नहीं मानी। केविन ने अलग अंदाज में चैंपियन पर नेकब्रेकर लगाया। ओवेंस ने रोड्स को रोलिंग सेंटन दिया और पिन करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। 

22:54 (IST)31 AUG 2024

कोडी रोड्स ने केविन पर डिजास्टर किक लगाई और इस बार वो डाइव लगाने में सफल हो गए। रोड्स ने ओवेंस को सबमिशन में होल्ड किया। प्राइजफाइटर ने रोप्स पकड़ते हुए लॉक को तोड़ा। रोड्स ने विरोधी पर ड्रॉपकिक लगाई और उन्हें फिगर 4 लेग लॉक में फंसाया। ओवेंस ने खुद को इससे बचाया और एप्रन से नीचे बैरिकेड में धकेला। उन्होंने अमेरिकन नाईटमेयर पर फ्रॉग स्प्लैश लगाया। केविन ने पिन करने की कोशिश की लेकिन रोड्स ने किकआउट किया। ओवेंस ने चैंपियन पर साइड रशियन लेगस्वीप मूव लगाया। 

22:49 (IST)31 AUG 2024

दोनों एक-दूसरे को लॉक करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन किसी को पूरी तरह सफलता नहीं मिल पा रही है। केविन ने कोडी पर टेकडाउन मूव लगाया और फिर खुद को डिजास्टर किक से बचाया। केविन ने रोड्स के मूव को काउंटर करते हुए सेंटन लगाया। दोनों एक-दूसरे के फिनिशर पर काउंटर कर रहे हैं। उनके बीच अब धक्का-मुक्की देखने को मिल रही है। रोड्स ने प्राइजफाइटर को रिंग के बाहर किया और उनपर डाइव लगाने की कोशिश की। केविन ने काउंटर करते हुए उन्हें एप्रन में धकेला और उनपर रोलिंग सेंटन लगा दिया। 

22:44 (IST)31 AUG 2024

केविन ओवेंस ने एंट्री कर ली है और अब कोडी रोड्स आ रहे हैं। फैंस का रिएक्शन देखने लायक है। 

Bash in Berlin में कोडी रोड्स vs केविन ओवेंस (अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच)

केविन ओवेंस और कोडी रोड्स एक-दूसरे को घूर रहे हैं। 

22:34 (IST)31 AUG 2024

WWE Bash In Berlin प्रीमियम लाइव इवेंट की शुरुआत हो गई है। 

22:07 (IST)31 AUG 2024

WWE ने ऐलान कर दिया है कि केविन ओवेंस और कोडी रोड्स के अनडिस्प्यूटेड टाइटल मैच से शो की शुरुआत होगी। 

21:50 (IST)31 AUG 2024

WWE Bash in Berlin के मेन शो की शुरुआत रात 10:30 बजे से होगी। 

21:30 (IST)31 AUG 2024

गुंथर (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप), कोडी रोड्स (अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप) और एल्बा फायर-आईला डौन (विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप) को अपने-अपने टाइटल डिफेंड करने हैं। उनकी चुनौती आसान नहीं होने वाली है और इसी वजह से नए चैंपियन भी देखने को मिल सकते हैं। 

21:03 (IST)31 AUG 2024

WWE Bash in Berlin में होने वाले सभी मैच इस प्रकार हैं:
 

1) कोडी रोड्स vs केविन ओवेंस - अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

2) गुंथर vs रैंडी ऑर्टन - वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच

3) अनहोली यूनियन vs बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल - विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच

4) डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली vs डॉमिनिक मिस्टीरियो और लिव मॉर्गन

5) सीएम पंक vs ड्रू मैकइंटायर - स्ट्रैप मैच

20:35 (IST)31 AUG 2024

यह पहला मौका है जब WWE जर्मनी में प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन करने वाली है और इसे जबरदस्त बनाने के लिए कई जबरदस्त मैचों को भी बुक किया गया है। इसमें तीन चैंपियनशिप मैच भी शामिल हैं। 

20:07 (IST)31 AUG 2024

नमस्कार, WWE Bash in Berlin 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है।
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now