Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE Raw
  • WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 1 जुलाई 2024: Roman Reigns के भाई पर उठे सवाल, चैंपियन ने चीटिंग से जीता मैच, मेन इवेंट में स्कॉटिश स्टार ने दो तगड़े स्टार्स को हराया

WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 1 जुलाई 2024: Roman Reigns के भाई पर उठे सवाल, चैंपियन ने चीटिंग से जीता मैच, मेन इवेंट में स्कॉटिश स्टार ने दो तगड़े स्टार्स को हराया

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 02, 2024 08:48 IST

WWE Raw का मेन इवेंट रहा धमाकेदार, चैंपियनशिप मैच में हुआ जबरदस्त बवाल

topic-thumbnail

08:48 (IST)2 JUL 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SmackDown में मिलेंगे। 

08:48 (IST)2 JUL 2024

WWE Raw हाइलाइट्स

- जे उसो और सैमी ज़ेन के बीच बहस हुई और फिर ब्रॉल हुआ। जे उसो का पलड़ा भारी रहा। Wyatt Sick6 के सदस्यों ने स्टेज एरिया पर एंट्री की और चैड गेबल डरकर बैकस्टेज चले गए। 
- ज़ेवियर वुड्स ने कैरियन क्रॉस को हराया। मैच के बाद फाइनल टेस्टामेंट ने न्यू डे पर हमला किया। 
- लिव मॉर्गन ने ज़ेलिना वेगा को हराकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप रिटेन की। 
- सैथ रॉलिंस के सैगमेंट में फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट ने दखल दिया। बवाल मचा और अंत में प्रीस्ट ने सैथ पर अपना फिनिशर लगाया। 
- ज़ोई स्टार्क ने डकोटा काई और आईवी नाइल को हराते हुए विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाई। 
- रे मिस्टीरियो ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को सिंगल्स मैच में हराया। 
- सैमी ज़ेन और ब्रॉन ब्रेकर का सैगमेंट देखने को मिला। उनके बीच ब्रॉल हुआ और अंत में ब्रेकर का पलड़ा भारी रहा। 
- ड्रू मैकइंटायर ने शेमस और इल्या ड्रैगूनोव को ट्रिपल थ्रेट मैच में हराया और मेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह पक्की की। 

08:31 (IST)2 JUL 2024

रिंग में शेमस और ड्रू मैकइंटायर लड़ रहे हैं। शेमस ने मैकइंटायर पर 10 बीट्स ऑफ बोधरन मूव दिया। मैकइंटायर रोलअप द्वारा पिन करने गए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। शेमस ने घुटने से वार किया और ब्रॉगकिक देने गए। अचानक स्कॉटिश स्टार ने वापसी की और शेमस को क्लेमोर किक देकर पिन किया।

नतीजा: ड्रू मैकइंटायर की जीत हुई

ड्रू मैकइंटायर का इंटरव्यू हुआ।

ड्रू मैकइंटायर: मैंने आपको बताया था कि मैं यह मैच जीतने वाला हूं। अब मैं Money in the Bank का हिस्सा बनूंगा और मैं टोरंटो से बाहर वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के साथ आऊंगा। 

मैकइंटायर ने सीएम पंक के ब्रेसलेट को किस किया और इसी के साथ शो खत्म हुआ। 

08:28 (IST)2 JUL 2024

इल्या ड्रैगूनोव ने शेमस और ड्रू मैकइंटायर दोनों को टॉप रोप से पटका। वो शेमस को पिन करने भी गए लेकिन उन्होंने किकआउट किया। पूर्व NXT UK चैंपियन ने शेमस पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। मैकइंटायर ने इल्या को रोका और क्लेमोर किक लगाने गए। ड्रैगूनोव ने ड्रू पर टॉरपिडो मास्को मूव लगाया। मैकइंटायर रिंग के बाहर हो गए। शेमस ने ड्रैगूनोव पर घुटने से वार किया और पिन करने गए लेकिन उन्होंने किकआउट किया। शेमस ने इल्या पर ब्रॉगकिक लगाई और वो पिन करने गए लेकिन मैकइंटायर ने रशियन स्टार को रिंग के बाहर खींचकर बैरिकेड के ऊपर से टाइमकीपर्स एरिया में भेज दिया। 

08:21 (IST)2 JUL 2024

ड्रू मैकइंटायर ने इल्या ड्रैगूनोव पर 2 बेली टू बेली सुपलेक्स लगाए। शेमस ने मैकइंटायर पर किक लगाई और टॉप रोप से उनपर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। इल्या अब ड्रू और शेमस पर साथ में चॉप्स लगा रहे हैं। घुटने का उपयोग करके पूर्व NXT चैंपियन ने शेमस पर वार किया। उन्होंने स्कॉटिश स्टार पर टॉप रोप से ड्रॉपकिक लगाई। रिंगसाइड पर इल्या ने शेमस की हालत खराब की। रिंग में ड्रैगूनोव ने मैकइंटायर पर सेंटन लगाया और एच बॉम्ब दिया। वो पिन करने गए लेकिन ड्रू ने किकआउट किया। शेमस ने इल्या को रिंग के बाहर खींचा और उन्हें बैरिकेड में धकेला। 

08:14 (IST)2 JUL 2024

शेमस vs इल्या ड्रैगूनोव vs ड्रू मैकइंटायर (मेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मैच)

ड्रू मैकइंटायर और शेमस एक-दूसरे को घूर रहे हैं। दोनों इल्या ड्रैगूनोव को दखल देने नहीं दे रहे हैं। ड्रैगूनोव ने मैकइंटायर को रिंग के बाहर किया। अब वो शेमस के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने शेमस पर चॉप्स लगाए और किक दी। शेमस ने ड्रैगूनोव पर बैकब्रेकर लगाया और उन्होंने मैकइंटायर को भी यह मूव दिया। शेमस ने इल्या को एप्रन से नीचे धकेला। दोनों रिंगसाइड पर लड़ रहे हैं। मैकइंटायर ने दखल दिया और उन्होंने शेमस को बैरिकेड के ऊपर से धकेला। इल्या ने ड्रू पर वार किया और अब शेमस उन्हें 10 बीट्स ऑफ बोधरन मूव दे रहे हैं। 

08:11 (IST)2 JUL 2024

WWE Raw से जुड़े बड़े ऐलान

चैड गेबल vs जे उसो 
लायरा वैल्किरिया, कटाना चांस और केडन कार्टर vs डैमेज कंट्रोल 

08:00 (IST)2 JUL 2024

बैकस्टेज डकोटा काई इस चीज़ से नाराज़ नज़र आई कि लगातार डैमेज कंट्रोल की चीज़ों में लोग दखल दे रहे हैं। लायरा वैल्किरिया ने आकर डैमेज कंट्रोल से बहस की। इसी बीच कटाना चांस और केडन कार्टर ने आकर लायरा के साथ मिलकर डैमेज कंट्रोल पर हमला किया। 

07:50 (IST)2 JUL 2024

ब्रॉन ब्रेकर: पिछले हफ्ते आपने मुझे सम्मान दिया। बैकस्टेज हर कोई मुझसे डरता है। आपने मुझे ढूंढा और चैंपियनशिप मैच दिया। इससे मुझे दो चीज़ें पता चली। पहली यह है कि आपके अंदर दम है, दूसरी बात यह है कि आपको नहीं पता, आपके साथ क्या होने वाला है। मैं आपकी हालत खराब करके नया इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनूंगा।

सैमी ज़ेन: आपको पता है कि कितने लोगों ने मुझे हराने का दावा किया? हजारों ने, लेकिन मैं नहीं हारा और मैंने जीत दर्ज की। मैं आपको हराऊंगा। मैंने खुद को साबित किया है। मैं चाहता हूं कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देकर खुद को साबित जरूर करें। आप शायद उतने स्मार्ट नहीं हैं और आप जितना खुद को अच्छा सोचते हैं, शायद आप उतने अच्छे है नहीं। 

ब्रॉन ब्रेकर जाने लगे और अचानक उन्होंने पूरी स्पीड में वापस आकर सैमी ज़ेन पर स्पीयर लगाया। ब्रॉन जाने लगे लेकिन फिर उन्होंने वापसी की। उन्होंने रिंगसाइड पर सैमी को स्पीयर देने की कोशिश की लेकिन वो हट गए। ब्रेकर इसी बीच स्टील स्टेप्स से टकरा गए। सैमी ने उनपर पंच लगाए और रिंग में उन्हें एक्सपलोडर दिया। वो हैलुवा किक के लिए गए लेकिन ब्रेकर ने उनपर स्पीयर लगाया। उन्होंने चैंपियनशिप ऊपर करके सेलिब्रेट किया। 

07:46 (IST)2 JUL 2024

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी ज़ेन ने एंट्री कर ली है।

सैमी ज़ेन का सैगमेंट

सैमी ज़ेन:
मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। इस एरीना में बतौर चैंपियन आना शानदार रहा है। जब मैंने आईसी टाइटल जीता था, तो मैंने कहा था कि मैं किसी के खिलाफ भी इस चैंपियनशिप को डिफेंड करूंगा। अब मेरा अगला चैलेंज Money in the Bank में ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ आएगा। मुझे सुनने को मिल रहा है कि ब्रॉन ब्रेकर मेरी हालत खराब कर देंगे। मुझे समझ में आता है कि वो एथलेटिक, ताकतवर और तेज हैं। वो हर हफ्ते लोगों की हालत खराब कर रहे हैं। मैं सिर्फ यह बताना चाहता हूं कि आप लोग मुझे गलत समझ रहे हैं। मैं उन्हें हरा दूंगा। 

ब्रॉन ब्रेकर ने दखल दिया। 

07:38 (IST)2 JUL 2024

रिंग में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रे को 619 दिया और टॉप रोप पर गए। रिंगसाइड पर ज़ेलिना वेगा ने आकर लिव मॉर्गन पर हमला किया। वेगा एप्रन पर गईं और लिव ने भी कुछ ऐसा ही किया। वेगा ने पैर खींचकर चैंपियन को एप्रन पर पटक दिया। इससे टॉप रोप पर मौजूद डॉमिनिक पर भी प्रभाव पड़ा और वो दर्द में नज़र आए। रे ने उनपर अनोखा 619 लगाया और स्प्लैश देकर पिन किया।

नतीजा: रे मिस्टीरियो की जीत हुई 

लिव मॉर्गन ने डॉमिनिक मिस्टीरियो से माफी मांगी। 

07:35 (IST)2 JUL 2024

रे मिस्टीरियो का ध्यान उनपर चला गया। डॉमिनिक ने फायदा उठाकर रे पर हमला किया और उन्हें सबमिशन में लॉक कर दिया। मिस्टीरियो ने कुछ सुपलेक्स लगाए। रे ने वापसी की और वो 619 लगाने गए। मॉर्गन ने डॉमिनिक को रिंग के बाहर खींचा। डॉमिनिक, लिव को जाने के लिए कह रहे हैं। रे ने ड्रॉपकिक लगाई और डॉमिनिक, लिव पर गिर गए। विमेंस वर्ल्ड चैंपियन, डॉमिनिक को छोड़ नहीं रही हैं। बाद में रे मिस्टीरियो ने अपने बेटे पर हमला किया। मॉर्गन ने रे से बहस की और डॉमिनिक ने वापसी करके पिता पर सुपलेक्स लगाया। 

07:33 (IST)2 JUL 2024

डॉमिनिक मिस्टीरियो डॉमिनेट कर रहे हैं। उन्होंने रिंग कॉर्नर में Hall of Famer की हालत खराब की और फिर कोहनी से वार किया। वो टर्नबकल का उपयोग करके रे पर मोमेंटम जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं। जजमेंट डे के सदस्य ने रिंग कॉर्नर में काफी तेजी से रे को धकेला। रे ने कोहनी से अपने बेटे पर हमला किया और उन्हें टर्नबकल में धकेला। टॉप रोप से रे मिस्टीरियो ने डॉमिनिक पर सेंटन लगाया और रोप्स का उपयोग करके उनपर क्रॉसबॉडी मूव लगाया। रे के पास मोमेंटम है लेकिन लिव मॉर्गन रिंगसाइड पर आ गईं हैं। 

07:26 (IST)2 JUL 2024

रे मिस्टीरियो vs डॉमिनिक मिस्टीरियो

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रे मिस्टीरियो पर शुरुआत में दबदबा बनाया। रे ने वापसी करके डॉमिनिक को रिंग के बाहर किया और उन्हें बैरिकेड में धकेला। 

07:24 (IST)2 JUL 2024

बैकस्टेज चैड गेबल ने ओटिस से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उनपर अंकल हाउडी की समस्या मंडरा रही है। ओटिस ने साथ आने से इंकार किया और बताया कि यह गेबल की समस्या है। चैड ने कहा कि आगे जाकर Wyatt Sick6 द्वारा ओटिस और अल्फा अकादमी के अन्य सदस्यों को निशाना बनाया जा सकता है। 

07:20 (IST)2 JUL 2024

बो डैलस और अंकल हाउडी का वीडियो दिखाया गया। इसमें डैलस ने बताया कि वो यह सब करने के लिए ही बने थे। बो ने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें छोड़ दिया, वो अब उन्हें नोटिस में लाएंगे। डैलस ने बताया कि वो कुछ अच्छा करना चाहते हैं। उन्होंने Wyatt Sick6 के सदस्यों और अंकल हाउडी को अपना परिवार बताया। उन्होंने उन लोगों की हालत खराब करने को लेकर बात की, जिन्होंने परिवार का फायदा उठाया। वो जैसा बोल रहे थे, अंकल हाउडी वैसा दोहरा रहे थे। दोनों असल में एक ही हैं। 

07:13 (IST)2 JUL 2024

आईवी नाइल अपना फिनिशर लगाने गईं लेकिन कायरी सेन ने दखल दिया। डकोटा ने इसका फायदा उठाया लेकिन अनहोली यूनियन ने आकर कायरी पर हमला किया। इससे डकोटा काई का ध्यान भटक गया। स्टार्क ने उनपर Z360 लगाया और पिन किया।

नतीजा: ज़ेलिना वेगा की जीत हुई 

07:12 (IST)2 JUL 2024

आईवी नाइल ने ज़ोई स्टार्क और डकोटा काई पर साथ में टॉप रोप से बुलडॉग लगाया। उन्होंने डकोटा पर सुपरकिक लगाई और उनकी हालत खराब की। आईवी ने स्टार्क पर जर्मन सुपलेक्स लगाया। नाइल ने एक साथ दोनों विरोधियों पर जर्मन सुपलेक्स लगाया। तीनों अब एक-दूसरे पर वार कर रही हैं। स्टार्क ने नाइल पर फेसफर्स्ट सुपलेक्स लगाया। उन्होंने डैमेज कंट्रोल मेंबर पर घुटने से वार किया। आईवी ने स्टार्क पर किक लगाई और उन्हें जर्मन सुपलेक्स दिया। स्टार्क ने नाइल पर किक लगाई और उन्हें टोर्नेडो डीडीटी दिया। डकोटा काई ने स्टार्क को बैकब्रेकर दिया और पिन करने गईं लेकिन नाइल ने किकआउट किया। 

07:07 (IST)2 JUL 2024

ज़ोई स्टार्क vs डकोटा काई vs आईवी नाइल (विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मैच)

मैच शुरू होते ही तीनों सुपरस्टार्स एक-एक करके अपना-अपना दबदबा दिखा रही हैं। आईवी नाइल ने ज़ोई स्टार्क पर सुपरकिक लगाई। रिंग कॉर्नर में डकोटा काई ने नाइल पर किक लगाई। इसी बीच ज़ोई स्टार्क ने डकोटा काई पर टॉप रोप से ड्रॉपकिक लगाई। 

07:03 (IST)2 JUL 2024

लुडविग काइजर का वीडियो पैकेज देखने को मिला। उन्होंने शेमस को धमकी दी और आगे जाकर उनकी हालत खराब करने का दावा किया। 

बैकस्टेज फिन बैलर काफी दर्द में नज़र आए। डेमियन प्रीस्ट ने बताया कि वो Money in the Bank में अकेले दम पर चीज़ें संभाल लेंगे। 

06:55 (IST)2 JUL 2024

सैथ रॉलिंस: मुझे पता था कि आप लोगों ने जाल बिछाया है।

डेमियन प्रीस्ट: कोई जाल नहीं बिछाया है। यहां सिर्फ आपकी और मेरी बात होगी। आपके (सैथ रॉलिंस) दिन खत्म हो गए हैं।

सैथ रॉलिंस: ऐसा है? तो हमें Money in the Bank तक रुकने की जरूरत नहीं है। हम अभी लड़ सकते हैं। 

फिन बैलर ने सैथ रॉलिंस पर हमला किया और डेमियन प्रीस्ट उनका साथ नहीं दे रहे हैं। डेमियन ने बैलर को रोका। इसी बीच सैथ ने फिन और प्रीस्ट दोनों पर सुपरकिक लगाई। सैथ ने बैलर पर स्टॉम्प लगाया। इतनी देर में डेमियन ने रिकवर करके विजनरी पर साउथ ऑफ हैवन्स मूव लगाया। 

06:52 (IST)2 JUL 2024

सैथ रॉलिंस: मैं सिर्फ चैंपियनशिप ही नहीं, बल्कि जजमेंट डे से डेमियन प्रीस्ट को भी ले लूंगा। मैं इस चीज़ पर आपका ध्यान खींचना चाहता हूं।

फिन बैलर ने दखल दिया।

फिन बैलर: मैं आपका वन हाफ टैग टीम चैंपियन हूं। मुझे अच्छे मूड में होना चाहिए लेकिन मेरा मूड खराब है। यहां सभी चीज़ें बदलने की जरूरत है। जजमेंट डे में बदलाव हो रहा है और डेमियन प्रीस्ट बदल रहे हैं। यह सभी आपकी (सैथ रॉलिंस) गलती है।

सैथ रॉलिंस: आप कुछ भी बोल रहे हैं। डेमियन प्रीस्ट खुद फैसले लेते हैं। मुझे लगता है कि आपको जजमेंट डे से मतलब नहीं है। आप डेमियन प्रीस्ट से जलते हैं क्योंकि आपके पास वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं है। आप रिंग में आकर मुझसे लड़ सकते हैं। 

डेमियन प्रीस्ट ने दखल दिया। 

06:49 (IST)2 JUL 2024

सैथ रॉलिंस एंट्री कर रहे हैं और उनके हाथ में माइक है।

सैथ रॉलिंस का सैगमेंट

सैथ रॉलिंस: आपका Raw में स्वागत है। मैं सैथ रॉलिंस हूं। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि अगले हफ्ते इसी समय मैं आपके सामने वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर नज़र आऊंगा। बॉस्टन, आपको पता है कि यह चैंपियनशिप का शहर है। आप 2024 के NBA चैंपियन भी रहे हैं। आप इस शानदार सीजन के कारण जीत डिजर्व करते थे। आप मेरी बात समझ सकते हैं। मुझे वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप वापस चाहिए। मैं सेकेंड बेस्ट या इस तरह की चीज़ के साथ सेटल नहीं हो सकता है। अगर मैं प्रीस्ट को हरा देता हूं, तो मैं चैंपियन बन जाऊंगा। अगर वो मुझे हरा देते हैं, तो चीज़ें बदल जाएंगी। मुझे अपनी लिगेसी के बारे में सोचना होगा। प्रेशर सबसे ज्यादा है। जब ऐसा होता है, तो ही मैं बेहतर प्रदर्शन करता हूं। 

06:39 (IST)2 JUL 2024

रिंगसाइड पर डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो की बहस हो रही है। रे ने डॉमिनिक को धक्का दे दिया। लिव मॉर्गन ने रे पर ड्रॉपकिक लगाई। वेगा ने फायदा उठाया और लिव को टोर्नेडो डीडीटी दिया। वो पिन करने गईं लेकिन लिव ने किकआउट किया। डॉमिनिक ने वेगा को चेयर उपयोग करने के लिए कहा। ज़ेलिना ने उसी चेयर से डॉमिनिक पर हमला कर दिया। मॉर्गन ने फायदा उठाया और LWO मेंबर पर ओब्लिवियन लगाकर पिन किया।

नतीजा: लिव मॉर्गन ने चैंपियनशिप रिटेन की 

लिव मॉर्गन का स्टेज एरिया पर इंटरव्यू हुआ। इसी बीच उन्होंने बताया कि उनका रेवेंज टूर प्लान के हिसाब से ही जा रहा है। मॉर्गन ने डॉमिनिक मिस्टीरियो की जमकर तारीफ की। मॉर्गन ने यह जीत डॉमिनिक को समर्पित की। 

06:33 (IST)2 JUL 2024

लिव मॉर्गन ने ज़ेलिना वेगा पर थ्री अमीगोज मूव लगाए। विमेंस वर्ल्ड चैंपियन ने वेगा पर रिया रिप्ली द्वारा उपयोग किया जाने वाला सबमिशन लगाया। LWO मेंबर ने खुद को बचाया और लिव मॉर्गन पर किक लगाई। उन्होंने लिव को रिंग कॉर्नर में धकेला। ज़ेलिना ने टॉप रोप से लिव पर शानदार मूनसॉल्ट लगाया। वो पिन करने गईं लेकिन लिव ने किकआउट किया। मॉर्गन ने वेगा पर किक लगाई और पिन करने गईं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। ज़ेलिना ने टॉप रोप से मॉर्गन पर सनसेट फ्लिप पावरबॉम्ब लगाया। वो मॉर्गन को पिन करने की कोशिश में थीं लेकिन चैंपियन रिंग के बाहर हो गईं। 

06:25 (IST)2 JUL 2024

ज़ेलिना वेगा रिंग में आ गई हैं और अब विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन एंट्री कर रही हैं।

लिव मॉर्गन vs ज़ेलिना वेगा (विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच)

मैच शुरू होते ही लिव मॉर्गन ने ज़ेलिना वेगा को पटक दिया। वेगा ने वापसी करके लिव पर बढ़िया मूव लगाया। लिव ने ज़ेलिना को रिंग पोस्ट में दे मारा और फिर रोप्स का सहारा लेकर उनपर सबमिशन लगाया। उन्होंने वेगा को टॉप रोप मूव लगाने नहीं दिया और वेगा को ड्रॉपकिक देकर रिंग के बाहर कर दिया। डॉमिनिक मिस्टीरियो रिंगसाइड पर आ गईं। विमेंस वर्ल्ड चैंपियन का ध्यान उनपर गया और फिर वो रिंग के बाहर गईं लेकिन वेगा ने उनपर मिटिओरा मूव लगाया। रे मिस्टीरियो भी रिंगसाइड पर आ गए हैं। 

06:15 (IST)2 JUL 2024

स्वर्गीय WWE दिग्गज सिका अनोआ'ई का वीडियो पैकेज दिखाया गया। फैंस ने बाद में उनके लिए तालियां बजाई। 

बैकस्टेज सैगमेंट में ज़ेलिना वेगा ने लिव मॉर्गन की बेइज्जती की और मैच में अपनी जीत का दावा किया। 

06:09 (IST)2 JUL 2024

बैकस्टेज डेमियन प्रीस्ट ने बताया कि रिया रिप्ली, डॉमिनिक मिस्टीरियो से खुश नहीं हैं। वो अपने रूम में गए, वहां लिव मॉर्गन पहले से मौजूद थीं। वो वहां से चली गईं और फिर डेमियन प्रीस्ट ने फिन बैलर से लिव मॉर्गन को लेकर सवाल किया। बैलर ने बताया कि उनके कारण वो और जेडी चैंपियन बनने में सफल हुए। बाद में फिन ने प्रीस्ट पर निशाना साधा और वर्ल्ड टाइटल मैच में जजमेंट डे छोड़ने की शर्त को लेकर डेमियन से बात की। प्रीस्ट ने चीज़ों को क्लियर किया और यह भी बताया कि जजमेंट डे में सभी को एक-दूसरे की जरूरत है। फिन ने भी कहा कि उन्हें प्रीस्ट पर भरोसा है। 

06:02 (IST)2 JUL 2024

ज़ेवियर वुड्स अब वापसी कर रहे हैं। उन्होंने रिंग कॉर्नर में क्रॉस पर पंच लगाए और उन्हें सुपरकिक दी। कैरियन ने हेडबट लगाया। पूर्व King of the Ring ने किक लगाई और वो टॉप रोप पर जा रहे हैं। AOP के कारण क्रॉस का ध्यान भटक गया और क्रॉस ने रिकवर करके तगड़ा पंच लगाया। ऐसा लग रहा था कि क्रॉस का दबदबा रहेगा लेकिन अचानक उनके मूव को काउंटर करते हुए रोलअप द्वारा वुड्स ने उन्हें पिन किया।

नतीजा: ज़ेवियर वुड्स की जीत हुई 

AOP ने आकर न्यू डे की हालत खराब की। कोफी किंग्सटन ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन कैरियन क्रॉस ने उनपर पंच लगाया। रिंगसाइड पर AOP ने ज़ेवियर वुड्स को बैरिकेड पर पावरबॉम्ब दिया। रिंग में कैरियन ने पूर्व WWE चैंपियन के हाथ पर सबमिशन लगाया और इसे चोटिल करने की कोशिश की। 

05:53 (IST)2 JUL 2024

ज़ेवियर वुड्स रिंग में आ गए हैं और अब कैरियन क्रॉस की एंट्री हो रही है।

कैरियन क्रॉस vs ज़ेवियर वुड्स

मैच शुरू होते ही कैरियन क्रॉस ने ज़ेवियर वुड्स को हैंडशेक ऑफर किया लेकिन वुड्स ने उनपर चॉप्स लगा दिए। क्रॉस ने वापसी की और वुड्स को पीठ के बल पटक दिया। वुड्स ने वापसी की और क्रॉस को रिंग के बाहर कर दिया। उन्होंने क्रॉस पर डाइव लगाई। रिंगसाइड पर न्यू डे के सदस्य ने क्रॉस पर चॉप्स लगाए। कैरियन ने वापसी करके वुड्स को रिंग पोस्ट में पावरबॉम्ब दिया। 

05:43 (IST)2 JUL 2024

जे उसो: आप यहां क्या कर रहे हैं? Wyatt Sick6 ने आपकी हालत खराब कर दी थी।

चैड गेबल: मैं डरा नहीं हूं। आपने फायरफ्लाई छीनी है, मैंने नहीं। मेरे परिवार ने मुझे छोड़ा। आपने अपने परिवार को छोड़ा।

जे उसो: आपके परिवार ने जो किया, वो मैंने किया। आप सही तरह से बर्ताव नहीं कर रहे थे। 

जे उसो आगे बोल ही रहे थे लेकिन चैड गेबल ने उनपर हमला कर दिया। बाद में जे ने वापसी करके गेबल पर पंच लगाए और उन्हें सुपरकिक दी। वो स्प्लैश लगाने गए लेकिन चैड ने खुद को बचाया। वो रिंग के बाहर हो गए। 

अचानक लाइट बंद हो गई। Wyatt Sick6 का सॉन्ग बजना शुरू हुआ। चैड गेबल यह देखकर फैंस के बीच से भागने लगे। स्टेज एरिया के पास उन्हें Uncle Howdy, रैम्ब्लिन रैबिट, मर्सी द बजर्ड दिखे। वो एक बार फिर फैंस के बीच जाने लगे और वो एरीना से बाहर हो गए। रिंगसाइड पर सिस्टर एबीगेल आईं और वो माइकल कोल के पास पिछले हफ्ते की तरह एक बॉक्स रखकर गईं। 

05:38 (IST)2 JUL 2024

जे उसो रिंग में आ गए हैं और उनके हाथ में माइक है।

जे उसो का सैगमेंट

जे उसो: आपका Raw में स्वागत है। Money in the Bank करीब है। कोई एक सुपरस्टार वहां कॉन्ट्रैक्ट जीतेगा। एंड्राडे, चैड गेबल, एलए नाइट या कार्मेलो हेज, कोई ब्रीफकेस नहीं जीतेगा। मेन इवेंट जे उसो इसके विजेता रहेंगे।

चैड गेबल ने दखल दिया।

चैड गेबल: बस हो गया। यीट कोई शब्द नहीं है। खास शब्द जादू है और यह मेरे लिए उपयोग होगा। मुझपर Wyatt Sick6 ने हमला किया और मेरे परिवार (अल्फा अकादमी) ने मुझे छोड़ दिया। पिछले हफ्ते मैंने दो मॉन्स्टर्स को हराकर Money in the Bank के लिए अपना टिकट कटाया। मैं लैडर पर चढ़कर Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतने वाला हूं। 

05:33 (IST)2 JUL 2024

WWE Raw की शुरुआत हो गई है और जे उसो फैंस के बीच से एंट्री कर रहे हैं। 

20:21 (IST)1 JUL 2024

WWE Raw की शुरुआत मंगलवार 2 जुलाई 2024 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

20:21 (IST)1 JUL 2024

WWE Raw से जुड़े बड़े ऐलान

- डॉमिनिक मिस्टीरियो vs रे मिस्टीरियो 
- लिव मॉर्गन vs ज़ेलिना वेगा (WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच)
- ड्रू मैकइंटायर vs इल्या ड्रैगूनोव vs शेमस (मेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मैच)
- ज़ोई स्टार्क vs डकोटा काई vs आईवी नाइल (विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मैच)

20:18 (IST)1 JUL 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। इस शो में सैथ रॉलिंस और डेमियन प्रीस्ट का कंफ्रंटेशन हो सकता है। दोनों के बीच ब्रॉल भी संभव है। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications