Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 16 सितंबर 2024: Roman Reigns के भाई पर हमला, दिग्गज की दुश्मन को धमकी, चैंपियन की हार

WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 16 सितंबर 2024: Roman Reigns के भाई पर हमला, दिग्गज की दुश्मन को धमकी, चैंपियन की हार

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedSep 17, 2024 09:49 IST

WWE Raw में सीएम पंक ने दुश्मन को दी धमकी, मेन इवेंट में मचा तहलका

topic-thumbnail

09:49 (IST)17 SEP 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SmackDown में मिलेंगे।

08:36 (IST)17 SEP 2024

WWE Raw हाइलाइट्स

- सीएम पंक ने प्रोमो कट करके ड्रू मैकइंटायर को धमकी दी। 
- पीट डन ने चीटिंग से शेमस को हराया। 
- नटालिया ने ज़ोई स्टार्क को सिंगल्स मैच में हरा दिया। 
- जे उसो और ब्रॉन ब्रेकर का सैगमेंट देखने को मिला। उसो ने ब्रेकर पर जबरदस्त स्पीयर लगाया। 
- फिन बैलर और जेडी मैकडॉना ने न्यू डे को हराया। 
- ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रॉन्सन रीड के बीच मैच शुरू ही नहीं हो पाया और उन्होंने इसके पहले ही तहलका मचा दिया। 
- सैमी ज़ेन, लुडविग काइजर और गुंथर का सैगमेंट देखने को मिला। काइजर ने सैमी पर पहले हमला किया लेकिन फिर वो खुद पूर्व ब्लडलाइन मेंबर के मूव का शिकार हुए। 
- इयो स्काई ने बियांका ब्लेयर को हराया। 
- डेमियन प्रीस्ट ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हरा दिया। मैच के बाद जजमेंट डे ने प्रीस्ट और रिया रिप्ली, वहीं ब्रॉन ब्रेकर ने जे उसो की हालत खराब की। 

08:30 (IST)17 SEP 2024

मैच खत्म होते ही डेमियन प्रीस्ट पर जजमेंट डे ने हमला किया। इसी बीच रिया रिप्ली ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को निशाना बनाने की कोशिश की। लिव मॉर्गन ने उन्हें रोका और स्टील स्टेप्स में धकेला। रिंग में बेबीफेस स्टार्स की हालत खराब हो रही है। रिंगसाइड पर रोमन रेंस के भाई जे उसो आ गए हैं लेकिन ब्रॉन ब्रेकर ने आकर उनपर स्पीयर लगा दिया। रिंग में जजमेंट डे अभी भी डॉमिनेट कर रहा है। लिव ने रिया को ओब्लिवियन दिया। फिन ने डेमियन पर लगातार तीन बार कू डी ग्रा मूव लगाया। 

08:28 (IST)17 SEP 2024

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने डेमियन प्रीस्ट पर टोर्नेडो डीडीटी लगाया। डॉमिनिक ने प्रीस्ट पर जबरदस्त चॉप लगाया। पूर्व Money in the Bank विजेता को गुस्सा आया और उन्होंने मिस्टीरियो की जबरदस्त पंच-किक्स लगाकर हालत खराब की। प्रीस्ट ने जजमेंट डे मेंबर को फ्लैटलाइनर दिया। डेमियन ने डॉमिनिक को धराशाई किया और पिन करने गए। इसी बीच लिव मॉर्गन ने मिस्टीरियो का पैर रोप्स पर रख दिया। इसी वजह से रेफरी ने काउंट रोक दिया। रिया ने लिव को अनाउंसर्स टेबल के ऊपर से फेंक दिया। प्रीस्ट ने कार्लिटो, फिन बैलर, जेडी मैकडॉना और डॉमिनिक मिस्टीरियो सभी को धराशाई किया। रिंग में डेमियन ने डॉमिनिक पर मोमेंटम बनाया और फिर उन्हें साउथ ऑफ हैवन्स मूव देकर पिन किया।

नतीजा: डेमियन प्रीस्ट की जीत हुई 

08:20 (IST)17 SEP 2024

WWE Raw के मेन इवेंट में डेमियन प्रीस्ट vs डॉमिनिक मिस्टीरियो

मैच शुरू होते ही डेमियन प्रीस्ट ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को धक्का देते हुए दबदबा बना लिया। वो डॉमिनिक पर शोल्डर टैकल मूव लगा रहे हैं। मिस्टीरियो ने डेमियन के घुटने पर वार किया और उनपर किक लगाई। प्रीस्ट का गुस्सा फूटा और उन्होंने अपने पूर्व साथी को उठाकर पटक दिया। फिन बैलर ने दखल देने का प्रयास किया और डेमियन प्रीस्ट उन्हें घूर रहे हैं। प्रीस्ट ने एप्रन पर पूर्व SmackDown टैग टीम चैंपियन को फेसफर्स्ट दिया। इसी बीच उन्होंने कार्लिटो पर भी फोरआर्म से वार किया। रेफरी का ध्यान डॉमिनिक पर है। इतनी देर में फिन बैलर ने डेमियन को रिंग पोस्ट में धकेला। डॉमिनिक ने प्रीस्ट पर डाइव लगाई। 

08:06 (IST)17 SEP 2024

बैकस्टेज इल्या ड्रैगूनोव ने जे उसो से मुलाकात की। जे चले गए और फिर जजमेंट डे ने आकर इल्या ड्रैगूनोव को कंफ्रंट किया। उन्होंने ड्रैगूनोव को धमकी दी। 

08:05 (IST)17 SEP 2024

WWE Raw के अगले हफ्ते से जुड़े बड़े ऐलान

- सैमी ज़ेन vs लुडविग काइजर 
- ड्रू मैकइंटायर की वापसी होगी। 
- ब्रॉन ब्रेकर vs जे उसो (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)

08:04 (IST)17 SEP 2024

रिया रिप्ली ने बैकस्टेज आकर डेमियन प्रीस्ट को कहा कि उन्हें डॉमिनिक मिस्टीरियो की बुरी हालत करनी चाहिए। 

बैकस्टेज लुडविग काइजर ने बताया कि वो सैमी ज़ेन का सामना करेंगे। उन्होंने इसी बीच सैमी पर निशाना भी साधा। 

07:58 (IST)17 SEP 2024

इयो स्काई ने बियांका ब्लेयर को रिंग के बाहर किया और उनपर डाइव लगाई। ब्लेयर ने ताकत का उपयोग करके डैमेज कंट्रोल मेंबर को रिंग में पटक दिया। ब्लेयर अपना टॉप रोप मूव लगाने में सफल नहीं हुईं। ब्लेयर और स्काई दोनों एक-दूसरे के फिनिशर काउंटर करती हुई नज़र आईं। इसी बीच स्काई ने रोलअप द्वारा बियांका को पिन किया।

नतीजा: इयो स्काई की जीत हुई 

07:55 (IST)17 SEP 2024

बियांका ब्लेयर ने इयो स्काई पर हमला किया और ड्रॉपकिक दी। उन्होंने रिंग कॉर्नर में स्काई पर हमला किया। डैमेज कंट्रोल मेंबर ने क्लोथ्सलाइन लगाकर वापसी की। उन्होंने बियांका पर ड्रॉपकिक और डबल नी अटैक मूव लगाया। ब्लेयर ने गट बस्टर लगाकर वापसी करने की कोशिश की लेकिन इयो स्काई ने दोबारा मोमेंटम पाया। इयो और बियांका दोनों एक-दूसरे पर पंच लगा रही हैं। ब्लेयर ने स्काई को स्लैम दिया और मूनसॉल्ट लगाया। वो पिन करने गईं लेकिन डैमेज कंट्रोल मेंबर ने किकआउट किया। इयो ने ब्लेयर पर जबरदस्त जर्मन सुपलेक्स लगाया। वो पिन करने गईं लेकिन टैग टीम चैंपियन ने हार नहीं मानी। 

07:47 (IST)17 SEP 2024

बियांका ब्लेयर vs इयो स्काई

बियांका ब्लेयर और इयो स्काई दोनों ही एक-दूसरे के मूव्स काउंटर कर रही हैं। ब्लेयर ने स्काई पर सुपलेक्स लगाया। इयो ने वापसी करके ब्लेयर पर आर्म ड्रैग मूव लगाया। 

07:39 (IST)17 SEP 2024

बैकस्टेज लिव मॉर्गन ने आकर डेमियन प्रीस्ट को कंफ्रंट किया। प्रीस्ट ने दावा किया कि रिया रिप्ली, मॉर्गन को हराकर चैंपियन बनेंगी। 

07:35 (IST)17 SEP 2024

गुंथर: लुडविग काइजर, ऐसा कुछ है, जो आप मुझे बताना चाहते हैं? आप मुझसे अभी बोल सकते हैं।

लुडविग काइजर: मैं काफी समय से आपको कुछ बोलना चाहता था।

लुडविग काइजर ने अचानक सैमी ज़ेन पर हमला किया और उन्हें अलग अंदाज में डीडीटी दिया।

गुंथर: वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए आपके चैलेंज का जवाब अभी भी नहीं होने वाला है। 

गुंथर रिंग के बाहर चले गए और सैमी ज़ेन ने लुडविग काइजर का पैर पकड़ लिया। काइजर दोबारा उनपर मूव लगाने गए लेकिन सैमी ज़ेन ने उन्हें एक्सप्लोडर दिया और फिर हैलुवा किक लगाई। 

07:32 (IST)17 SEP 2024

लुडविग काइजर: आप क्या बात कर रहे हैं? आपको लगता है कि गुंथर को आपसे डर लगता है? गुंथर मौजूदा समय के सबसे अच्छे और खतरनाक स्टार्स में से एक हैं। वो आपको हराकर आपकी बेइज्जती नहीं करना चाहते। WrestleMania में आपने जीत दर्ज की और यह पहला मौका था, जब आपके परिवार ने आपको सम्मान से देखा। सैमी, आपको सिर्फ गुंथर का यह रन देखना चाहिए और इसका आनंद लेना चाहिए।

सैमी ज़ेन: मुझे समझ नहीं आ रहा कि गुंथर आकर बात क्यों नहीं कर रहे हैं? गुंथर को आपकी जरूरत नहीं है और आपको भी उनकी कोई जरूरत नहीं है। मैंने अपनी इच्छा जताई और आपकी भी कुछ इच्छा होगी। इसी वजह से आपने अपनी टीम तोड़ी और जियोवानी विंची पर हमला किया। हालांकि, आप यहां आकर गुंथर की ओर से बात कर रहे हैं। आप आकर मुझसे कुछ कहना चाहते हैं, तो इसमें कोई समस्या नहीं है। हालांकि, आपके अंदर खुद के लिए बात करने का दम होना चाहिए।  

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर ने दखल दिया। 

07:28 (IST)17 SEP 2024

सैमी ज़ेन का सैगमेंट

सैमी ज़ेन:
पिछले हफ्ते ब्रेट हार्ट नज़र आए थे और मैंने उनसे बात की। उन्होंने मुझे बताया कि एक असली चैंपियन होना कैसा होता है। मुझे वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने की जरूरत है। मैं वो स्टार बनना चाहता हूं, जो हर हफ्ते आकर किसी के भी खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को दांव पर लगाने के लिए तैयार हो। दुर्भाग्य की बात यह है कि मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुंथर ने मेरे सभी चैलेंज को अस्वीकार किया। उन्हें लगता है कि मैं उनके लेवल पर नहीं हूं। मुझे महसूस होता है कि मैं उनके दिमाग में हूं। उन्हें WrestleMania याद होगा। उन्हें पता है कि मैं उन्हें हरा चुका हूं और मैं फिर ऐसा कर सकता हूं। वो मुझसे डरते हैं। 

लुडविग काइजर ने दखल दिया। 

07:25 (IST)17 SEP 2024

बैकस्टेज लुडविग काइजर ने आकर एडम पीयर्स से गुंथर के लिए बेहतर चैलेंजर की मांग की। एडम ने बताया कि सैमी तैयार हैं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है। लुडविग की इस चीज़ को लेकर उनसे बहस हुई। 

07:18 (IST)17 SEP 2024

ब्रॉन स्ट्रोमैन vs ब्रॉन्सन रीड 

मैच शुरू होने के पहले ही ब्रॉन्सन रीड रिंग कॉर्नर से टकरा गए। रोप टूट गई और यह देखकर हर कोई हैरान रह गया। ब्रॉन ने रीड को चोकस्लैम दिया। रिंगसाइड पर ब्रॉन्सन ने स्ट्रोमैन पर एक फैन को फेंक दिया। बैरिकेड पर मॉन्स्टर अमंग मैन ने ब्रॉन्सन को पटक दिया। फैंस के बीच से ब्रॉन्सन को बैकस्टेज ले जाया जा रहा है। ब्रॉन स्ट्रोमैन आए और उन्होंने रीड को प्रोडक्शन के सामान पर घकेला। स्ट्रोमैन अब सिक्योरिटी पर हमला कर रहे हैं। मॉन्स्टर ने फोर्कलिफ्ट को उठाकर पटक दिया। इसी बीच ब्रॉन्सन ने वापसी करके स्ट्रोमैन को टेबल पर सुनामी मूव दिया। दोनों इसके बाद लड़ते हुए एक प्लायवुड की दिवार सेट टकरा गए और यह टूट गई। दोनों धराशाई हो गए। सिक्योरिटी और ऑफिशियल्स ने आकर उन्हें चेक किया। 

मैच शुरू ही नहीं हो पाया। 

07:05 (IST)17 SEP 2024

बैकस्टेज ज़ेवियर वुड्स का LWO पर गुस्सा फूटा। इसी बीच कोफी किंग्सटन ने बताया कि उन्होंने LWO को बैकअप के लिए कहा था। वुड्स इस बात से खुश नहीं थे कि उन्हें इस प्लान के बारे में नहीं पता था। 

06:58 (IST)17 SEP 2024

कोफी किंग्सटन ने टॉप रोप से रिंगसाइड पर मौजूद सभी स्टार्स पर डाइव लगाई। रिंग में ज़ेवियर ने जेडी मैकडॉना पर टॉप रोप एल्बो ड्रॉप लगाया। वो पिन करने गए लेकिन रेफरी रिंग के बाहर स्टार्स से निपट रहे थे। वुड्स, रेफरी को रिंग में लेकर आए और जेडी ने फिन को टैग दिया। यह चीज़ वुड्स नहीं देख पाए और जेडी ने उन्हें स्लीपर होल्ड में लॉक किया। फिन ने टॉप रोप से वुड्स पर कू डी ग्रा लगाया और पिन किया।

नतीजा: फिन बैलर और जेडी मैकडॉना ने चैंपियनशिप रिटेन की 

मैच के बाद ज़ेवियर वुड्स, कोफी किंग्सटन से नाराज़ नज़र आए। वो अकेले ही रिंग छोड़कर चले गए। 

06:55 (IST)17 SEP 2024

फिन बैलर अब कोफी किंग्सटन के खिलाफ डॉमिनेट कर रहे हैं। पूर्व WWE चैंपियन ने बैलर पर SOS लगाया और ज़ेवियर वुड्स को टैग दिया। फिन ने जेडी को टैग दिया। वुड्स ने बैलर पर हमला किया और जेडी पर शानदार पंच लगाया। ज़ेवियर ने रिंग कॉर्नर में मैकडॉना पर हमला किया और फिन बैलर को क्लोथ्सलाइन मूव दिया। न्यू डे ने बैलर और जेडी दोनों की हालत खराब की। कोफी ने रिंगसाइड पर बैलर पर डाइव लगाई। रिंग में ज़ेवियर वुड्स ने जेडी पर पावरबॉम्ब लगाया। वो पिन करने गए लेकिन सफलता नहीं मिली। जजमेंट डे के सदस्य रिंगसाइड पर आए लेकिन LWO ने आकर उनके साथ ब्रॉल किया। 

06:51 (IST)17 SEP 2024

WWE Raw में न्यू डे vs फिन बैलर और जेडी मैकडॉना (वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

कोफी किंग्सटन ने जेडी मैकडॉना पर ड्रॉपकिक लगाई और रिंग कॉर्नर में उनकी हालत खराब की। न्यू डे ने टैग एक्सचेंज किया और जेडी पर डबल टीम मूव लगाया। उन्होंने फिन बैलर पर भी हमला किया। न्यू डे ने जजमेंट डे के सदस्यों को सुपरकिक देकर रिंग में बाहर किया। 

06:39 (IST)17 SEP 2024

बैकस्टेज सैगमेंट द्वारा पता चला कि कायरी सेन चोटिल हैं। इसी वजह से बियांका ब्लेयर ने इयो स्काई को उनके खिलाफ लड़ने का प्रस्ताव दिया। स्काई मान गईं। 

06:36 (IST)17 SEP 2024

ब्रॉन ब्रेकर: मैंने आपको कहा था कि दूर रहिए लेकिन अब आप मेरे सामने खड़े हैं। आप यहां क्या कर रहे हैं? आप यह साबित करना चाहते हैं कि आपको सिंगल्स स्टार के रूप में सफलता हासिल करने के लिए अपने परिवार की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें कोई सवाल नहीं है कि आप WWE के अभी के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। यह फैंस भी आपको बहुत पसंद करते हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद फैक्ट यह है कि मैंने 6 महीने में वो किया, जो आप अपने पूरे करियर में नहीं कर पाए। मैंने अपने पिता के नाम के बिना किया। मैंने कभी आपकी तरह अनोआ'ई परिवार का उपयोग नहीं किया। अगले हफ्ते मैं आपको हराऊंगा क्योंकि आप अपने परिवार के बिना कुछ नहीं हैं।

जे उसो: मैं आपको हल्के में नहीं लेने वाला हूं। आप 6 महीने से यहां हैं लेकिन मैं 14 साल से यहां रहकर चैंपियनशिप जीतते आ रहा हूं। अगले हफ्ते आईसी टाइटल मैच में मैं आपकी हालत खराब करूंगा। आपका चैंपियनशिप रन, आपके NFL करियर की तरह छोटा रहेगा। 

ब्रॉन ब्रेकर बहुत गुस्से में दिख रहे हैं और उन्होंने जे उसो पर पंच लगा दिया। ब्रेकर स्पीयर देने गए लेकिन जे उसो ने उनपर ही यह मूव लगा दिया। ब्रेकर रिंग के बाहर चले गए और सैगमेंट का अंत हुआ। 

06:31 (IST)17 SEP 2024

जे उसो की एंट्री हो गई है।

जे उसो का सैगमेंट

जे उसो:
मेरा मैच ब्रॉन ब्रेकर से होगा और मैं अपने करियर की पहली सिंगल्स चैंपियनशिप जीतने वाला हूं। मुझे अब ब्लडलाइन की मदद नहीं चाहिए और मैं आखिर ब्रॉक ब्रेकर पर जीत दर्ज कर सकता हूं। 

ब्रॉन ब्रेकर ने दखल दिया। 

06:25 (IST)17 SEP 2024

बैकस्टेज फिन बैलर ने आकर रिया रिप्ली को जजमेंट डे के अलग होने का कारण बताते हुए इल्जाम लगाया। दोनों के बीच बहस हुई और फिर जे उसो वहां आए। फिन और जे के बीच थोड़ी बात हुई। बाद में जे रिंग की ओर बढ़ने लगे। 

06:20 (IST)17 SEP 2024

नटालिया ने वापसी की और ज़ोई स्टार्क को जर्मन सुपलेक्स दिया। दिग्गज ने स्टार्क पर क्लोथ्सलाइन लगाया और बिग बूट दिया। वो पिन करने गईं लेकिन ज़ोई ने किकआउट किया। स्टार्क ने नटालिया को पटकने के बाद उनपर जबरदस्त किक लगाई। वो पिन करने गई लेकिन पूर्व विमेंस चैंपियन ने हार नहीं मानी। पिनफॉल के कुछ रिवर्सल देखने को मिले। इसी बीच नटालिया रोलअप की मदद से स्टार्क को पिन करने में सफल हुईं।

नतीजा: नटालिया की जीत हुई 

06:16 (IST)17 SEP 2024

नटालिया vs ज़ोई स्टार्क

नटालिया ने दबदबा बनाने की कोशिश की। ज़ोई स्टार्क ने रोप्स का उपयोग करके नटालिया पर हमला किया और उन्हें टॉप रोप से ड्रॉपकिक दी। 

06:07 (IST)17 SEP 2024

बैकस्टेज जे उसो की मुलाकात रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट से हुई। ज़ेवियर वुड्स आए और उन्होंने दावा किया कि न्यू, जजमेंट डे को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप जीतेगा। प्रीस्ट और जे भी यही चाहते हैं। 

06:06 (IST)17 SEP 2024

पीट डन ने शेमस पर टॉप रोप से पावरबॉम्ब लगाया। डन का गुस्सा फूट रहा है लेकिन शेमस ने उनपर जबरदस्त क्लोथ्सलाइन मूव लगाया और पावरस्लैम दिया। शेमस ने घुटने का उपयोग करके पीट पर टॉप रोप मूव लगाया। डन ने किक लगाकर वापसी करने की कोशिश की और टॉप रोप पर गए। हालांकि, शेमस ने काउंटर करते हुए टॉप रोप से उन्हें पावरस्लैम दिया। शेमस ने पीट पर 10 बीट्स ऑफ बोधरन मूव लगाया। डन ने शिलैली ले ली लेकिन दिग्गज के नी अटैक के कारण उनका यह प्लान सफल नहीं हुआ। रेफरी शिलैली रखने गए और इतनी देर में पीट ने क्रिकेट बैट निकाला और इससे शेमस पर हमला किया। डन ने केल्टिक वॉरियर पर बिग बूट लगाया और पिन किया।

नतीजा: पीट डन की जीत हुई 

05:54 (IST)17 SEP 2024

शेमस vs पीट डन

शेमस और पीट डन के बीच मैच शुरू होते ही ब्रॉल हुआ। शेमस ने विरोधी पर बैकब्रेकर लगाया। वो 10 बीट्स को बोधरन मूव लगाने गए लेकिन सफलता नहीं मिली। पूर्व WWE चैंपियन ने डन को जबरदस्त स्लैम दिया। डन अब रिंगसाइड पर डॉमिनेट कर रहे हैं। अचानक शेमस ने वापसी करके डन को अनाउंसर्स टेबल पर अलबामा स्लैम दिया। 

05:47 (IST)17 SEP 2024

बैकस्टेज शेमस ने पीट डन के खिलाफ अपनी दुश्मनी को लेकर बात की और उन्हें हराने का दावा किया। 

05:42 (IST)17 SEP 2024

सीएम पंक: लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरे अंदर कितने Hell in a Cell मैच बाकी हैं। इसका जवाब शून्य है। मेरी छोटी बहन और मेरी पत्नी ने मुझे यह मैच लड़ने से मना किया। हालांकि, मैं आप सभी को बताने वाला हूं कि मैं यह मैच क्यों लड़ना चाहता हूं। पिछली बार मैंने ड्रू को कहा था कि अगर वो चीज़ों को इसी तरह आगे बढ़ाएंगे, तो मेरे अंदर का शैतान जाग सकता है। अब मेरे अंदर का शैतान जाग गया है और उनकी हालत खराब होगी। मैं वादा कर सकता हूं कि मैं आपको चारों खाने चित कर दूंगा। मैं आपको लहूलुहान करूंगा और अगर आपको जीतना है, तो मेरी जान लेनी होगी। मैं पूरी तरह से तैयार हूं। मैं सीएम पंक के तौर पर अपने अंत के लिए तैयार हूं। उसी तरह आप भी अपने अंत के लिए पूरी तरह तैयार रहिए। 

सीएम पंक का प्रोमो खत्म हुआ और वो बैकस्टेज चले गए। 

05:38 (IST)17 SEP 2024

सीएम पंक का सैगमेंट

सीएम पंक:
 कई बार लोगों ने मुझसे पूछा है कि मेरे करियर में अब कितने मैच बचे हैं। इसका जवाब काफी अलग है। आप जितना सोच रहे हैं, उसके मुकाबले मेरे पास अभी काफी समय है। मैंने कहा था कि WWE में दोस्त नहीं बल्कि पैसे बनाने आया हूं। इसका अर्थ यह नहीं है कि मैंने दोस्त नहीं बनाए, बल्कि मैंने एक बड़ा दुश्मन तैयार किया है। ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैं Hell in a Cell मैच में नज़र आऊंगा। मैंने Bash in Berlin में चार टर्नबकल टच किए और जीत गया। ड्रू मैकइंटायर ने पीछे से आकर मुझपर हमला किया। दुश्मनी के बीच वो मेरी पत्नी और डॉग को लेकर आए। उन्होंने मुझे अस्पताल भेजा। मैं काफी जिद्दी हूं। ड्रू अपने काम को पूरा नहीं करते हैं। 

05:34 (IST)17 SEP 2024

WWE Raw की शुरुआत हो गई है और सीएम पंक अपनी कार से उतरने के बाद सीधा एंट्रेंस करते हुए रिंग में आ रहे हैं। 

05:03 (IST)17 SEP 2024

नमस्कार, WWE Raw की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications