Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE Raw रिजल्ट्स & हाइलाइट्स, 17 फरवरी 2025: Roman Reigns के भाई का फूटा गुस्सा, Elimination Chamber के लिए खतरनाक मैच का ऐलान, दिग्गज की जीत

WWE Raw रिजल्ट्स & हाइलाइट्स, 17 फरवरी 2025: Roman Reigns के भाई का फूटा गुस्सा, Elimination Chamber के लिए खतरनाक मैच का ऐलान, दिग्गज की जीत

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedFeb 18, 2025 09:38 IST

WWE Raw में होंगे Elimination Chamber से जुड़े कुछ बड़े मैच, दिग्गज करेंगे सबसे बड़े विलन की हालत खराब?

topic-thumbnail

09:38 (IST)18 FEB 2025

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SmackDown में मिलेंगे।

09:11 (IST)18 FEB 2025

WWE Raw हाइलाइट्स

- सैमी ज़ेन और एडम पीयर्स का सैगमेंट देखने को मिला। सैमी का Elimination Chamber के लिए केविन ओवेंस से मैच तय हो गया। 
- एजे स्टाइल्स ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराया। ब्रॉन ब्रेकर हमला करने गए लेकिन एजे की जगह गलती से मिस्टीरियो को धराशाई कर दिया। 
- डकोटा काई ने आईवी नाइल को विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप नंबर 1 कंटेंडर्स मैच में हराया। 
- गुंथर ने प्रोमो कट करके जे उसो का मजाक उड़ाया। जे से बाद में उनका ब्रॉल हुआ। 
- पेंटा ने पीट डन को हराया। मैच के बाद पेंटा ने डन और लुडविग काइजर पर हमला किया। 
- रॉक्सेन परेज़ ने राकेल रॉड्रिगेज़ को विमेंस Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच में हराया। 
- न्यू डे के सैगमेंट में LWO ने दखल दिया और उनकी हालत खराब की।
- सैथ रॉलिंस ने फिन बैलर को Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच में हरा दिया। 

08:59 (IST)18 FEB 2025

सैथ रॉलिंस ने पेडिग्री लगाया और पिन करने गए लेकिन किकआउट देखने को मिला। सैथ रेफरी से खुश नहीं है क्योंकि उन्हें लगा था कि वो जीत गए हैं। सैथ ने स्टॉम्प लगाने का प्रयास किया लेकिन फिन हट गए। फिन ने रॉलिंस को सुपरपलेक्स लगाने से रोका और कू डी ग्रा लगाया। वो पिन करने गए लेकिन किकआउट देखने को मिला। सैथ ने रोलअप से पिन करने की कोशिश की, पर सफल नहीं हुए। फिन के सबमिशन से सैथ ने खुद को बचाया और स्टॉम्प देकर पिन किया।

नतीजा: सैथ रॉलिंस की जीत हुई 

08:56 (IST)18 FEB 2025

सैथ रॉलिंस अब फिन बैलर के लेफ्ट पैर को निशाना बना रहे हैं। फिन ने सैथ को रिंग के बाहर एप्रन में धकेला। सैथ ने फिन को उठाकर अनाउंसर्स टेबल पर पटक दिया। सैथ ने स्टील स्टेप्स पर फिन को स्टॉम्प देने का मन बनाया। बैलर ने खुद को बचाकर सैथ को रिंग पोस्ट में धकेला और फिर उन्हें स्टील स्टेप्स में दे मारा। फिन ने वापसी की लेकिन सैथ ने उनपर बकल बॉम्ब लगाया और टॉप रोप से स्प्लैश देकर पिन करने की कोशिश की। फिन ने किकआउट किया। बैलर ने सैथ पर स्लिंगब्लेड लगाया और ड्रॉपकिक देने गए लेकिन विजनरी ने उन्हें रोका। सैथ ने उनपर शार्प शूटर लगाया और फिन ने आखिरी समय पर खुद को बचाया। 

08:42 (IST)18 FEB 2025

सैथ रॉलिंस रिंग में आ गए हैं और अब फिन बैलर की एंट्री हो रही है। उन्होंने रिंग में आकर सैथ रॉलिंस पर हमला कर दिया। मैच ऑफिशियल तौर पर शुरू हुआ।

WWE Raw में सैथ रॉलिंस vs फिन बैलर (Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच)

फिन बैलर डॉमिनेट कर रहे हैं और उन्होंने रिंग कॉर्नर में सैथ रॉलिंस को ड्रॉपकिक दी। वो टॉप रोप से फिनिशर लगाने गए लेकिन सैथ ने खुद को बचाया और फिर क्लोथ्सलाइन दिया। फिन ने दोबारा मोमेंटम बनाने की कोशिश की लेकिन सैथ ने उन्हें रिंग कॉर्नर में भेजा और बैकब्रेकर लगाया। फिन रिंग के बाहर चले गए और विजनरी ने उनपर डाइव लगाई। सैथ ने स्प्रिंगबोर्ड नी अटैक मूव लगाया। 

08:34 (IST)18 FEB 2025

बैकस्टेज सैगमेंट में बियांका ब्लेयर और नेओमी ने Elimination Chamber जीतने का दावा किया। 

08:31 (IST)18 FEB 2025

ज़ेवियर वुड्स: रे मिस्टीरियो के बर्ताव के कारण ही हमें उनके पैर पर चेयर से वार करना पड़ा।

कोफी किंग्सटन: वो बाद में निराश होकर अपना पैर देख रहे थे। आप हमें पसंद नहीं करते हैं लेकिन इससे क्या होगा? हमने उनकी हालत खराब कर दी।

ज़ेवियर वुड्स: आपको खुश होना चाहिए। हमने उन्हें चोटिल करके छुट्टी पर भेज दिया, जहां वो अपनी पत्नी के साथ समय बीता पाएंगे। आपको हमें धन्यवाद कहना चाहिए।

LWO ने दखल दिया। 

ड्रैगन ली: आपने रे मिस्टीरियो के साथ जो किया, उसके लिए माफ नहीं किया जा सकता। आपको पता नहीं होगा कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। न्यू डे सक्स!

LWO ने न्यू डे पर हमला किया। दोनों टीमों के बीच ब्रॉल हो रहा है। उन्होंने न्यू डे को बाहर किया और ड्रैगन ली डाइव लगाने गए लेकिन हील स्टार्स भाग गए। इसी के साथ सैगमेंट खत्म हुआ। 

08:27 (IST)18 FEB 2025

पिछले हफ्ते का वीडियो दिखाया गया, जहां शो खत्म होने के बाद न्यू डे ने रे मिस्टीरियो और ड्रैगन ली दोनों की हालत खराब की।

WWE Raw में न्यू डे का सैगमेंट

न्यू डे रिंग में हैं और वो प्रोमो कट करना चाहते हैं। फैंस उन्हें कुछ भी बोलने नहीं दे रहे हैं।

ज़ेवियर वुड्स: चुप हो जाइए। आप गुस्सा हैं कि हमने बिग ई से किस तरह की बात की। आप रे मिस्टीरियो के लिए गुस्सा हैं? वो इतने सालों से हर एक लूचाडोर को कमजोर दिखा रहे हैं। वो लॉकर रूम लीडर हैं।

कोफी किंग्सटन: आप रे मिस्टीरियो को दिग्गज मानते हैं? मैं उनसे ज्यादा चैंपियनशिप जीत चुका हूं। मैं उनसे ज्यादा समय तक WWE में रहा हूं। सबसे अच्छी बात यह है कि मैं कभी भी WWE छोड़कर नहीं गया। इसी वजह से मुझे लॉकर रूम लीडर होना चाहिए। 

08:18 (IST)18 FEB 2025

बैकस्टेज सैगमेंट में सैथ रॉलिंस ने Elimination Chamber के लिए क्वालीफाई करने का दावा किया। सैथ के जाने के बाद कैरियन क्रॉस आए। उन्होंने रॉलिंस पर निशाना साधने के अलावा सैमी ज़ेन की बेइज्जती की। 

08:15 (IST)18 FEB 2025

रॉड्रिगेज़ रिंग पोस्ट से टकरा गईं और इसके बाद परेज़ ने लगातार दो बार उनपर डाइव लगाई। पूर्व NXT विमेंस चैंपियन ने डीडीटी लगाया और स्प्रिंगबोर्ड मूनसॉल्ट लगाया। राकेल ने वापसी की लेकिन इतनी देर में बियांका ब्लेयर और नेओमी ने आकर लिव मॉर्गन पर हमला किया। रॉड्रिगेज़ का ध्यान भटक गया। परेज़ ने फायदा उठाकर पॉप रॉक्स लगाया और पिन किया।

नतीजा: रॉक्सेन परेज़ की जीत हुई 

बियांका ब्लेयर और नेओमी ने लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ दोनों की हालत खराब की। 

08:13 (IST)18 FEB 2025

WWE Raw में राकेल रॉड्रिगेज़ vs रॉक्सेन परेज़ (विमेंस Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच)

मैच शुरू होते ही राकेल रॉड्रिगेज़ ने रॉक्सेन परेज़ के खिलाफ डॉमिनेट करना शुरू कर दिया। उन्होंने परेज़ को उठाकर पटक दिया। रॉक्सेन ने जजमेंट डे मेंबर पर घुटने से वार किया। वो डाइव लगाने गईं लेकिन विरोधी ने उन्हें रिंग पोस्ट में धकेल दिया। राकेल अब पूर्व NXT विमेंस चैंपियन को स्विंग करके अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही हैं। परेज़ ने रोप्स का उपयोग करके वापसी की और राकेल को रिंग कॉर्नर में अपरकट मूव दिया। रॉड्रिगेज़ ने रॉक्सेन परेज़ पर फॉलअवे स्लैम लगाया और फिर स्प्लैश दिया। वो पिन करने गईं लेकिन किकआउट देखने को मिला। 

08:06 (IST)18 FEB 2025

वॉर रेडर्स का वीडियो पैकेज देखने को मिला और इसी बीच पता चला कि अगले हफ्ते क्रीड ब्रदर्स के खिलाफ उनका चैंपियनशिप मैच होगा। 

07:58 (IST)18 FEB 2025

बैकस्टेज सैगमेंट में जे उसो ने दावा किया कि वो WrestleMania में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनेंगे। 

07:56 (IST)18 FEB 2025

पेंटा ने काफी संघर्ष के बाद आखिर स्लिंगब्लेड मूव लगाया और अलग अंदाज का स्पिनिंग प्रेस दिया। पूर्व AEW स्टार ने किक लगाई और वो जब दूसरी बार यह मूव लगाने गए, तो डन ने काउंटर करके उन्हें पावरबॉम्ब दिया। डन ने पिन करने का प्रयास किया लेकिन पेंटा ने किकआउट किया। पीट ने पेंटा पर जर्मन सुपलेक्स लगाया और किक दी। लूचाडोर स्टार ने पेंटा को मेक्सिकन डिस्ट्रॉयर दिया। लुडविग काइजर ने दखल दिया लेकिन इससे पीट डन का ध्यान भटक गया। पेंटा ने डन को काइजर में धकेला और फिर उनपर पेंटा ड्राइवर लगाकर पिन किया।

नतीजा: पेंटा की जीत हुई 

लुडविग काइजर ने पेंटा पर हमला किया लेकिन पीट डन ने उन्हें रिंग के बाहर किया। अब डन और काइजर का ब्रॉल हो रहा है। पेंटा ने दोनों पर डाइव लगाया। 

07:48 (IST)18 FEB 2025

WWE Raw में पेंटा vs पीट डन

पेंटा और पीट डन एक-दूसरे पर स्ट्राइक्स लगा रहे हैं। पेंटा ने डन पर किक लगाई। पूर्व NXT UK स्टार ने घुटने से वार किया और अब उनकी फिंगर को निशाना बना रहे हैं। रिंग कॉर्नर में डन ने पूर्व AEW स्टार को चॉप दिया। पेंटा ने पीट पर बैकब्रेकर लगाया। एक बार फिर पीट ने पेंटा की फिंगर पर वार किया और उन्हें एप्रन से नीचे पटक दिया। लुडविग काइजर रिंगसाइड पर आ गए हैं। 

07:45 (IST)18 FEB 2025

बैकस्टेज सैगमेंट में राकेल रॉड्रिगेज़ ने रॉक्सेन परेज़ को हराने और Elimination Chamber का हिस्सा बनने का दावा किया। 

07:36 (IST)18 FEB 2025

गुंथर: WrestleMania के बाद जे उसो का खून आपके हाथ पर होगा। एक बार आप ईमानदारी से बताइए कि जे उसो के पास मुझे हराने का कोई भी मौका है? ईमानदारी से बताइए। मुझे नहीं लगता कि आपको कोई अंदाजा है। मैं इसपर एक प्रोफेशनल राय जानना चाहूंगा।

गुंथर अनाउंसर्स टेबल पर चढ़ गए।

गुंथर: माइल कोल और पैट मैकेफी, मैं आपसे एक सही जवाब चाहता हूं।

पैट मैकेफी: क्या मुझे लगता है कि जे उसो आपको WrestleMania में हरा सकते हैं? कुछ भी हो सकता है। मुझे उम्मीद है कि वो आपको WrestleMania में हराएंगे। 

गुंथर ने अपना जैकेट निकाला और वो पैट मैकेफी की ओर बढ़ने लगे। जे उसो का थीम सॉन्ग बजा और वो आने का प्रयास कर रहे हैं। स्टेज पर ही ऑफिशियल्स उन्हें रोक रहे हैं। जे इसके बावजूद आ चुके हैं और अब वो गुंथर पर हमला कर रहे हैं। उनका गुस्सा फूट रहा है। उन्हें अलग करने का प्रयास किया जा रहा है। गुंथर आखिर चले गए और जे रिंग में हैं। इसी के साथ सैगमेंट खत्म हुआ। 

07:30 (IST)18 FEB 2025

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर फैंस के बीच से आ रहे हैं।

WWE Raw में गुंथर का सैगमेंट

गुंथर: मैं देखना चाहता हूं कि यहां से आना कैसा लगता है। साधारण लोगों के लिए साधारण इशारा ही ठीक होता है। मैं आप लोगों को दोषी नहीं ठहरा रहा हूं। मेरा आपके सामने परफॉर्म करना मतलब शेकस्पीयर का एक डॉग को पढ़ाना। आपको यह समझना होगा कि मैं इस कंपनी का सबसे अच्छा रेसलर हूं और कुछ लोग मेरे जूते की लेस नहीं बांध सकते। जे उसो को मैंने सही फैसला लेने के लिए कहा था लेकिन आप लोगों ने उन्हें बहुत ज्यादा आत्मविश्वास दे दिया। आप लोगों को यह समझने की जरूरत है कि मैच आप लोगों के बीच नहीं, बल्कि रिंग में होगा। इसी वजह से जे उसो को इस स्पॉट के सभी पहलू जानने होंगे। 

गुंथर रिंग में आ गए हैं।

07:22 (IST)18 FEB 2025

डकोटा काई ने आईवी नाइल के एंकल लॉक से दोबारा खुद को बचाया और रोप्स का उपयोग करके अलग अंदाज का फेसफर्स्ट दिया। उन्होंने आईवी पर GTK लगाया और पिन किया।

नतीजा: डकोटा काई की जीत हुई 

विमेंस आईसी चैंपियन लायरा वैल्किरिया ने रिंग में आकर डकोटा को कंफ्रंट किया। 

07:19 (IST)18 FEB 2025

WWE Raw में आईवी नाइल vs डकोटा काई (विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप नंबर 1 कंटेंडर्स मैच)

मैच शुरू होते ही आईवी नाइल ने डकोटा काई के खिलाफ डॉमिनेट करना शुरू कर दिया। रिंग कॉर्नर में नाइल ने विरोधी पर तगड़ी किक लगाई। डकोटा ने पंच लगाए और ड्रॉपकिक दी। रिंग कॉर्नर में डैमेज कंट्रोल मेंबर ने नाइल पर घुटने से वार किया और बिग बूट दिया। काई ने सनसेट फ्लिप बैकब्रेकर लगाया। वो पिन करने गईं लेकिन किकआउट देखने को मिला। आईवी ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन डकोटा ने उनपर किक लगाई। अमेरिकन मेड सदस्य ने डकोटा को एंकल लॉक में फंसाया। आखिरी समय पर काई ने रोप को टच करके खुद को बचाया। नाइल ने डकोटा पर फेसफर्स्ट मूव लगाया। 

07:09 (IST)18 FEB 2025

बैकस्टेज आईवी नाइल ने डकोटा काई को कंफ्रंट किया। दोनों ने विमेंस आईसी टाइटल की अगली चैलेंजर बनने का दावा किया। 

07:07 (IST)18 FEB 2025

डॉमिनिक मिस्टीरियो के पास अब मोमेंटम है और उन्होंने रोप्स के ऊपर से कूदकर एजे स्टाइल्स पर मूव लगाया। मिस्टीरियो ने दिग्गज पर सुपलेक्स और 619 लगाया। वो टॉप रोप से स्प्लैश लगाने गए लेकिन एजे हट गए। स्टाइल्स ने क्लोथ्सलाइन, स्लाइडिंग फोरआर्म, रिंग कॉर्नर क्लोथ्सलाइन और नेकब्रेकर लगाकर वापसी की। कार्लिटो ने फिर से दखल देने का प्रयास किया लेकिन स्टाइल्स ने उनपर हमला कर दिया। मिस्टीरियो ने फायदा उठाकर रोलअप से पिन करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। एजे ने स्टाइल्स क्लैश लगाया और पिन किया।

नतीजा: एजे स्टाइल्स की जीत हुई 

आईसी चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर ने आकर एजे स्टाइल्स पर स्पीयर लगाने का मन बनाया। आखिरी समय पर एजे हट गए और यह मूव डॉमिनिक पर लग गया। स्टाइल्स ने खुद को बचाने के बाद ब्रॉन को रिंग के बाहर किया। ब्रेकर और स्टाइल्स का स्टेयरडाउन हुआ। 

06:59 (IST)18 FEB 2025

WWE Raw में एजे स्टाइल्स vs डॉमिनिक मिस्टीरियो

एजे स्टाइल्स ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को बैकबॉडी ड्रॉप मूव दिया और अब उन्हें रिंग कॉर्नर में धकेल रहे हैं। फिनॉमिनल वन ने मिस्टीरियो को बैकब्रेकर दिया और ड्रॉपकिक लगाई। स्टाइल्स ने जजमेंट डे मेंबर पर घुटने से वार किया। वो फिनॉमिनल फोरआर्म लगाने गए लेकिन कार्लिटो ने उन्हें रोका। रेफरी का ध्यान मिस्टीरियो ने भटका रखा था। स्टाइल्स रिंगसाइड पर धराशाई थे और डॉमिनिक ने उनपर डाइव लगाई। 

06:50 (IST)18 FEB 2025

बैकस्टेज सैगमेंट में जजमेंट डे मेंबर्स ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया और बताया कि वो एक बार फिर से चीजों को चलाएंगे। 

06:46 (IST)18 FEB 2025

एडम पीयर्स: मुझे सबकुछ पता है। मैं इस मैच को नहीं बुक कर सकता। अगर केविन ओवेंस ने आपके ऊपर चेयर से हमला किया, या बुरी हालत खराब कर दी, तो मैं रोक नहीं पाऊंगा। अगर केविन ओवेंस ने आपको पाइलड्राइवर लगातार दिए, तो मैं उन्हें रोक नहीं पाऊंगा। रेफरी होंगे लेकिन वो कुछ नहीं कर पाएंगे। हम कुछ नहीं कर पाएंगे। आप आगे कुछ नहीं कर पाएंगे। क्या आप टोरंटो में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ना चाहते हैं?

सैमी ज़ेन: मुझे समझ आता है। मैं उनकी वैसी ही हालत खराब करूंगा, तो आप मुझे भी नहीं रोक पाएंगे। आप समझ पा रहे हैं कि मुझे क्या चाहिए? मुझे यह मैच दे दीजिए।

एडम पीयर्स: टोरंटो में Elimination Chamber के दौरान सैमी ज़ेन vs केविन ओवेंस मैच होगा। यह ऑफिशियल नहीं होगा, बल्कि Unsanctioned मैच रहेगा। 

इसी के साथ सैगमेंट खत्म हुआ। 

06:44 (IST)18 FEB 2025

सैमी ज़ेन: समस्या यह है कि वो यह चीज नहीं कर पाए। मैं अभी भी यहां हूं। मैं पूरी तरह फिट नहीं हूं लेकिन फाइट कर सकता हूं। आपने बोला था कि आप टोरंटो में होंगे और मैं भी वहां आऊंगा। मैं वहां आपसे लडूंगा।

एडम पीयर्स ने दखल दिया।

एडम पीयर्स: हमने इस बारे में बात की थी। मुझे पता है कि आपको और केविन ओवेंस को यह मैच चाहिए। फैंस को भी यह मैच चाहिए। कुछ हद तक मुझे भी यह मुकाबला चाहिए। मैंने, बोर्ड और मेडिकल टीम सभी ने आपको मना कर दिया है। आप मेडिकल तौर पर लड़ने के लिए क्लियर नहीं हैं। मैं इसे ऑफिशियल करना पसंद करता लेकिन मेरा जवाब नहीं होगा।

सैमी ज़ेन: आप मुझे कितने समय से जानते हैं? आप मुझे और केविन को कब से जानते हैं? हमने WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था, तब से आप हमें जानते हैं। मैं इस चीज को ऐसे नहीं छोडूंगा। मैं इस रिंग से तब तक नहीं जाऊंगा, जब तक आप मुझे मैच नहीं देते हैं। 

06:39 (IST)18 FEB 2025

सैमी ज़ेन रिंग में आ गए हैं और उनके हाथ में माइक है।

WWE Raw में सैमी ज़ेन का सैगमेंट

सैमी ज़ेन: पिछले कुछ हफ्ते खराब रहे हैं लेकिन यहां आकर अच्छा महसूस हो रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से मैं ठीक हो रहा था और केविन ओवेंस के साथ मेरे इतिहास के बारे में सोच रहा था। इस इंडस्ट्री में कोई ऐसे स्टार नहीं हैं, जिनका करियर इस तरह से जुड़ा हुआ रहता है। हमने इंडिपेंडेंट सर्किट, NXT, मेन रोस्टर और WrestleMania मेन इवेंट सबकुछ साथ काम किया। इसी बीच काफी धोखे और रीयूनियन हुए हैं। हालांकि, अब माफी नहीं मिलेगी, क्योंकि चीजें अलग थी। आपने मेरे करियर को खत्म करने की कोशिश की। 

06:32 (IST)18 FEB 2025

WWE Raw की शुरुआत हो गई है और स्टार्स की बिल्डिंग में एंट्री देखने को मिल रही है।
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications