Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE Raw रिजल्ट्स & हाइलाइट्स, 17 मार्च 2025: John Cena ने फैंस की उड़ाई धज्जियां, Roman Reigns पर साधा गया निशाना, चैंपियनशिप मैच के बाद मचा जबरदस्त बवाल

WWE Raw रिजल्ट्स & हाइलाइट्स, 17 मार्च 2025: John Cena ने फैंस की उड़ाई धज्जियां, Roman Reigns पर साधा गया निशाना, चैंपियनशिप मैच के बाद मचा जबरदस्त बवाल

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 18, 2025 03:02 IST

WWE Raw में होगी जॉन सीना की धमाकेदार वापसी, खतरनाक मैच में मचेगा धमाल?

topic-thumbnail

03:02 (IST)18 MAR 2025

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SmackDown में मिलेंगे।

03:02 (IST)18 MAR 2025

WWE Raw हाइलाइट्स

- जॉन सीना ने फैंस को धज्जियां उड़ाई और खुद में बदलाव का जिम्मेदार उन्हें बताया। कोडी रोड्स ने हील सीना को WrestleMania में हराने का दावा किया। 
- पेंटा ने लुडविग काइजर को नो होल्ड्स बार्ड मैच में हराया। 
- डकोटा काई ने आईवी नाइल को सिंगल्स मैच में हरा दिया। 
- इयो स्काई और बियांका ब्लेयर ने WrestleMania मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। रिया रिप्ली ने ब्लेयर-स्काई पर हमला किया और खुद भी कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया। 
- जे उसो ने कुछ सेकेंड में ऑस्टिन थ्योरी को हराया। मैच के बाद जे का गुंथर से ब्रॉल में भी पलड़ा भारी रहा। 
- रे मिस्टीरियो और ड्रैगन ली ने क्रीड ब्रदर्स को हराया। मैच के बाद मास्क में मौजूद व्यक्ति ने मिस्टीरियो-ड्रैगन पर अटैक किया। 
- सैथ रॉलिंस ने प्रोमो कट करके SmackDown के अगले एपिसोड में आने का ऐलान किया। 
- ब्रॉन ब्रेकर ने फिन बैलर को हराकर आईसी चैंपियनशिप रिटेन की। जजमेंट डे ने मैच के बाद ब्रॉन पर अटैक किया। पेंटा ने आकर ब्रॉन को बचाया और फिर उनका स्टेयरडाउन हुआ। 

02:52 (IST)18 MAR 2025

ब्रेकर और फिन टॉप रोप पर लड़ रहे हैं। कार्लिटो ने आकर रेफरी का ध्यान भटकाया। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने फिन की मदद करने के लिए ब्रॉन ब्रेकर पर अटैक किया। रोप्स हिलने के चक्कर में फिन पर भी डैमेज पहुंचा। ब्रॉन ने डॉमिनिक और कार्लिटो पर अटैक किया। ब्रेकर ने टॉप रोप पर धराशाई बैलर पर फ्रैंकिनस्टाइनर लगाया और स्पीयर देकर पिन किया।

नतीजा: ब्रॉन ब्रेकर ने जीत के साथ चैंपियनशिप रिटेन की 

मैच के बाद डॉमिनिक मिस्टीरियो और कार्लिटो ने ब्रॉन पर अटैक किया। डॉमिनिक ने आईसी चैंपियनशिप उठा ली। पेंटा ने एंट्री की और डॉमिनिक मिस्टीरियो पर अटैक किया। ब्रॉन ने कार्लिटो पर स्पीयर लगाया। ब्रॉन और पेंटा का स्टेयरडाउन हुआ। इसी के साथ शो खत्म हो गया। 

02:49 (IST)18 MAR 2025

फिन बैलर ने ब्रॉन ब्रेकर को रशियन लेग स्वीप मूव दिया। ब्रॉन ने बैक बॉडी ड्रॉप लगाकर वापसी की और बैलर पर पावरस्लैम लगाया। डॉमिनिक मिस्टीरियो और कार्लिटो रिंगसाइड पर आ गए हैं। फिन अब ब्रॉन के खिलाफ डॉमिनेट कर रहे हैं। ब्रॉन ने क्लोथ्सलाइन लगाकर फिन को रिंग के बाहर किया और अनाउंसर्स टेबल पर उन्हें क्रॉसबॉडी दिया। फिन ने रिंग में ब्रेकर पर शॉटगन ड्रॉपकिक लगाई। फिन ने रोलअप से पिन करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। चैंपियन ने जजमेंट डे मेंबर को स्लैम दिया। फिन टॉप रोप मूव लगाने गए लेकिन ब्रॉन ने उन्हें रोका। 

02:40 (IST)18 MAR 2025

WWE Raw में ब्रॉन ब्रेकर vs फिन बैलर (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)

ब्रॉन ब्रेकर और फिन बैलर एक-दूसरे पर होल्ड लगा रहे हैं। ब्रॉन ने रिंग कॉर्नर में शोल्डर द्वारा बैलर पर अटैक किया। ब्रॉन ने फिन को रिंग के बाहर किया। वो दौड़कर मूव लगाने वाले थे लेकिन बैलर ने उन्हें स्लिंगब्लेड दे दिया। 

02:28 (IST)18 MAR 2025

बैकस्टेज एजे स्टाइल्स ने लोगन पॉल के बारे में बात करने की कोशिश की। कैरियन क्रॉस आए और उन्होंने एजे के WWE में आने के लंबे इंतजार के बारे में बात की। एजे वहां से गुस्सा होकर चले गए। 

ब्रॉन ब्रेकर मैच के लिए बढ़ रहे थे और उनका पेंटा के साथ स्टेयरडाउन हुआ। 

02:27 (IST)18 MAR 2025

WWE Raw के अगले हफ्ते से जुड़े बड़े ऐलान

- लायरा वैल्किरिया vs राकेल रॉड्रिगेज़ (विमेंस आईसी चैंपियनशिप मैच)
- सीएम पंक अगले Raw का हिस्सा बनेंगे। 
- ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर vs जे उसो और मिस्ट्री पार्टनर 
- जॉन सीना और कोडी रोड्स शो में नज़र आएंगे। 

02:25 (IST)18 MAR 2025

सैथ रॉलिंस: मेरे दो सबसे फेवरेट लोग रोमन रेंस और सीएम पंक SmackDown में होंगे। काश वो यहां भी होते। खैर, मैंने सोचा कि उन दोनों को ही क्यों मजा लेना चाहिए। मुझे भी वहां जाना चाहिए। यह समस्या को सही करने का जबरदस्त तरीका है। आप एकदम जबरदस्त क्राउड हैं। अभी मेन इवेंट बचा हुआ और इसके पहले आप सॉन्ग के साथ मुझे यहां से भेज दीजिए। मैं आप लोगों से SmackDown में मिलूंगा। 

02:23 (IST)18 MAR 2025

सैथ रॉलिंस रिंग में आ चुके हैं और उनके हाथ में माइक है। 

WWE Raw में सैथ रॉलिंस का सैगमेंट

सैथ रॉलिंस:
 मैं काफी गुस्से में आया था लेकिन आपकी आवाज सुनकर मैं शांत हो गया। पहले हम रोमन रेंस के बारे में बात करते हैं। रोमन बदला लेने के लिए आए। मैंने उनके साथ भी यही किया था। समस्या यह है कि इतने सालों के बाद और वाइजमैन होने के बावजूद सही प्लान के साथ नहीं आए। उन्होंने काफी चीजें की लेकिन एक डिटेल मिस कर दी। सबसे ज्यादा लकी लूजर सीएम पंक हैं। अगर मैं मैच में कुछ और सेकेंड रहता, तो मैं वो करता, जो मैंने बोला था। मैं उनपर स्टॉम्प लगाकर उन्हें WrestleMania से बाहर करता है और उनका करियर खत्म कर देता। अब पुराने दिन वापस आ गए हैं। मुझे पहले की तरह रोमन रेंस की गलतियों को साफ करना होगा। रोमन को मैं जल्द ही उनकी जगह दिखा दूंगा। 

02:13 (IST)18 MAR 2025

रे मिस्टीरियो को ड्रैगन ली ने काफी संघर्ष के बाद आखिर टैग दिया। रे ने आकर क्रीड ब्रदर्स की हालत खराब की। मिस्टीरियो ने जूलियस क्रीड पर हरिकेन राना लगाया और फिर 619 दिया। दिग्गज ने उनपर स्प्लैश लगाया और पिन किया।

नतीजा: रे मिस्टीरियो और ड्रैगन ली की जीत हुई 

मैच के बाद अमेरिकन मेड का मास्क पहनकर आए व्यक्ति ने रे मिस्टीरियो और ड्रैगन ली दोनों पर अटैक कर दिया। उस व्यक्ति ने रे को ड्रैगन पर पटक दिया। उन्होंने ड्रैगन पर डाइविंग हेडबट लगाया। सिक्योरिटी द्वारा उस व्यक्ति को बैकस्टेज ले जाया गया। 

02:03 (IST)18 MAR 2025

WWE Raw में क्रीड ब्रदर्स vs रे मिस्टीरियो और ड्रैगन ली

ड्रैगन ली ने ब्रूटस क्रीड को रिंग के बाहर किया और उनपर डाइव लगाई। उन्होंने रिंग में जूलियस पर टॉप रोप मूव लगाया। रे मिस्टीरियो पर जूलियस ने रिंगसाइड पर अटैक किया और रिंग में अब वो ड्रैगन ली के खिलाफ डॉमिनेट कर रहे हैं। 

02:01 (IST)18 MAR 2025

बैकस्टेज रिया रिप्ली ने एडम पीयर्स को उन्हें मैच में जोड़ने के लिए कहा क्योंकि लीगल तौर पर उनकी भी साइन है। एडम के जाने के बाद बियांका ब्लेयर आईं और रिया से उनका ब्रॉल हुआ। इयो स्काई भी ब्रॉल का हिस्सा बन गईं। तीनों को एडम पीयर्स ने शांत किया। 

01:51 (IST)18 MAR 2025

जे उसो अपनी एंट्री करने के लिए आ रहे थे और उसी समय गुंथर आए। उनकी जे से बहस हुई और ऑफिशियल्स ने उन्हें अलग किया। उसो अब रिंग में एंट्री कर रहे हैं।

WWE Raw में जे उसो vs ऑस्टिन थ्योरी

ग्रेसन वॉलर पर जे उसो का ध्यान था और इसी बीच ऑस्टिन थ्योरी ने उनपर अटैक कर दिया। जे उसो ने पलटवार किया और स्पीयर लगा दिया। उन्होंने पिन किया और जीत दर्ज की।

नतीजा:
जे उसो जीत गए 

जे उसो ने उनपर हमला करने आए ग्रेसन वॉलर पर सुपरकिक लगाई। जे ने थ्योरी और वॉलर पर डाइव लगाई। वो रिंग में आए और गुंथर ने आकर उनपर हमला किया। दोनों के बीच ब्रॉल हो रहा है। जे ने गुंथर से चैंपियनशिप ले ली। रिंग जनरल को मेन इवेंट जे ने बाहर किया और चैंपियनशिप उठाकर सेलिब्रेट किया। 

01:43 (IST)18 MAR 2025

एडम पीयर्स ने ऑफिशियल्स को रिया रिप्ली को रोकने के लिए कहा।

रिया रिप्ली: आप ऐसे बोल रही हैं, जैसे कुछ हुआ नहीं था।

बियांका ब्लेयर: मैं अपने मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करने आई थीं।

रिया रिप्ली: चैंपियनशिप मैच के दौरान आपके आने का कोई मतलब नहीं था। अब मैं आपको देखने आई हूं। 

बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली के बीच बहस हो रही है। इयो स्काई इसे शांत करने गईं लेकिन बियांका ब्लेयर ने उन्हें धक्का दे दिया। रिया रिप्ली ने बियांका को टेबल पर पटक दिया और स्काई पर किक लगाकर उन्हें ब्लेयर पर पावरबॉम्ब दिया। रिप्ली ने इसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर अपनी भी साइन कर दी। एडम पीयर्स को यह चीज पसंद नहीं आई और रिया के साथ बहस करते हुए वो बैकस्टेज चले गए। 

01:40 (IST)18 MAR 2025

WrestleMania में विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच ऑफिशियल करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट

एडम पीयर्स ने बियांका ब्लेयर और इयो स्काई को इंट्रोड्यूस किया और दोनों को साइन करने के लिए कहा।

इयो स्काई: बियांका ब्लेयर, आप दोबारा मेरा अपमान नहीं करेंगी। रिया रिप्ली या कोई भी मेरा अपमान नहीं कर सकता, क्योंकि मैं विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हूं। WrestleMania के बाद भी मैं चैंपियन रहूंगी।

इयो स्काई ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया।

बियांका ब्लेयर: मेरे मन में आपके लिए काफी सम्मान है। पिछले हफ्ते के लिए मैंने आपको माफ कर दिया। अगर आपको लगता है कि दोबारा आप मेरे ऊपर हाथ उठाएंगी, तो मैं छोड़ दूंगी? ऐसा नहीं होगा। मैं WrestleMania में नई चैंपियन बनूंगी। 

बियांका ब्लेयर ने भी कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया। लगा कि सैगमेंट खत्म हो गया और रिया रिप्ली ने सैगमेंट में दखल दिया। 

01:33 (IST)18 MAR 2025

WWE Raw में आईवी नाइल vs डकोटा काई

चैड गेबल और क्रीड ब्रदर्स रिंगसाइड पर आईवी नाइल के सपोर्ट में हैं। आईवी और डकोटा काई के बीच ब्रॉल हो रहा है। आईवी ने दबदबा बनाया लेकिन रिंग कॉर्नर में डकोटा ने उनपर किक लगाई। डकोटा ने नाइल को रिंग के बाहर करने के बाद उनपर डाइव लगाने का मन बनाया। चैड एप्रन पर आ गए और डकोटा का ध्यान भटक गया। नाइल ने फायदा उठाकर काई को स्लैम दिया। रे मिस्टीरियो और ड्रैगन ली रिंगसाइड पर आए। उन्होंने क्रीड ब्रदर्स पर हमला किया। चैड गेबल भाग गए और LWO मेंबर्स उनके पीछे चले गए। आईवी का ध्यान इससे भटक गया और डकोटा ने फायदा उठाकर रिंग कॉर्नर में उन्हें बिग बूट दिया। डकोटा ने नाइल पर GTK लगाया और पिन किया।

नतीजा: डकोटा काई की जीत हुई 

01:30 (IST)18 MAR 2025

बैकस्टेज फिन बैलर ने लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ को उनके मैचों के लिए शुभकामनाएं दी। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने बताया कि उन्हें पेंटा को जजमेंट डे में शामिल करना चाहिए। बैलर बेहद गुस्सा हो गए, क्योंकि पेंटा ने हाल ही में आईसी चैंपियनशिप के पीछे जाने की बात कही। फिन खुश नहीं हैं कि उनकी पीठ पीछे डॉमिनिक ऐसा कुछ कर रहे हैं। 

01:21 (IST)18 MAR 2025

लुडविग काइजर ने रिंग में पेंटा पर फिर से डेथ वैली ड्राइवर लगाया। वो पिन करने गए लेकिन किकआउट देखने को मिला। पेंटा ने रिंगसाइड पर लुडविग काइजर को अनाउंसर्स टेबल पर बैक बॉडी ड्रॉप दिया। काइजर ने पेंटा को फेसफर्स्ट दिया और कोहनी से उनपर वार किया। लुडविग ने पेंटा पर स्टील चेयर से अटैक किया। पेंटा ने काइजर के हाथ को निशाना बनाया और चेयर से वार करने गए। पेंटा ने कहा कि वो हार मानते हैं लेकिन फिर उनपर अटैक कर दिया। पेंटा ने चेयर से लुडविग को निशाना बनाया और चेयर पर मेक्सिकन डिस्ट्रॉयर दिया। पूर्व AEW स्टार ने काइजर पर पेंटा ड्राइवर लगाया और पिन किया।

नतीजा: पेंटा की जीत हुई 

पेंटा का मैच के बाद इंटरव्यू हुआ। उन्होंने ब्रूसेल के फैंस को धन्यवाद कहा और आईसी चैंपियनशिप को अपना अगला लक्ष्य बताया। 

01:12 (IST)18 MAR 2025

WWE Raw में लुडविग काइजर vs पेंटा (नो होल्ड्स बार्ड मैच)

पेंटा ने लुडविग काइजर को क्लोथ्सलाइन देकर रिंग के बाहर किया। उन्होंने हरिकेनराना देकर काइजर को एप्रन पर दे मारा। पेंटा ने काइजर पर डाइव लगा दी। काइजर ने पूर्व AEW स्टार को अनाउंसर्स टेबल पर डेथ वैली ड्राइवर दिया। 

01:02 (IST)18 MAR 2025

कोडी रोड्स: मुझे और इन सभी को आपकी बात सुननी थी। उन्होंने आपके साथ बुरा बर्ताव किया लेकिन उसी तरह अच्छा बर्ताव भी किया। उन्होंने ऐसा किया क्योंकि आप इसके सक्षम थे और चीजें संभाल सकते थे। बहुत हो गया। मैं बच्चा नहीं हूं। मैं WWE चैंपियन हूं। आप कौन हो? वो व्यक्ति कहां है, जो इस शर्ट पर है? मैं उत्साहित था कि हर हफ्ते मैं आपके खिलाफ जाऊंगा लेकिन मुझे यह शख्स मिले। मैं इस व्यक्ति को नहीं देखना चाहता हूं। मैं अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन करूंगा और इस व्यक्ति (हील जॉन सीना) को पहले ही रिटायर कर दूंगा। मैं WrestleMania में जॉन सीना से लड़ना चाहता हूं, इस रोते हुए आदमी से नहीं। 

कोडी रोड्स माइक फेंकते हुए बैकस्टेज चले गए। जॉन सीना ने भी माइक फेंका और वो भी बैकस्टेज चले गए। इस पूरे सैगमेंट में कोडी को फैंस का पूरा सपोर्ट मिला। 

00:53 (IST)18 MAR 2025

जॉन सीना: आप पूछते हैं कि मुझे क्या मिला? आपको कुछ नहीं मिला। आप लोग मेरी तरह कपड़े पहनते हैं, मैं आपकी तरह नहीं। मेरा समय अब आ चुका है। आपको सिर्फ एक शीशा मिलेगा, जिसमें आप देख पाएंगे कि पिछले 25 साल से कितना खराब बर्ताव आपने मेरे साथ किया है। आप कोडी रोड्स के लिए चैंट कर रहे हैं? वो आपके नए टॉय हैं। आप हमेशा ही मेरी बात साबित कर रहे हैं कि आप एकदम खराब हैं। आप लोग बोलते हैं कि आप मेरा सपोर्ट कर रहे हैं। आप लोग सपोर्ट की बात करते हैं लेकिन आपने मेरे लिए क्या किया है? आप सिर्फ मुझसे चीजों को छीनते हैं। आपने मुझे 15 साल से जोक बनाया हुआ है और यह फनी नहीं है। आप बकवास हैं। आप यह कपड़े मेरे लिए नहीं, बल्कि खुद को बेहतर दिखाने के लिए पहनते हैं। आप मेरा सपोर्ट नहीं करते हैं, बल्कि मेरा उपयोग करते हैं। आपने सिर्फ 25 साल से मुझे महान बनते हुए देखा है। मेरा हर एक व्यक्ति के साथ सफर खत्म हो गया है। मुझे आपकी जरूरत नहीं है और मुझे आपकी परवाह नहीं है। मुझे आप लोगों से फर्क नहीं पड़ता है। आप इसका कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि आपको पता है कि मैं सही हूं। 

कोडी रोड्स ने दखल दिया। 

00:47 (IST)18 MAR 2025

जॉन सीना: मैंने खुद में बदलाव किया और मैं जीतते गया। मैंने काफी बार जीत दर्ज की और फिर भी आपने मुझे हेट किया। मैंने अपने 10 साल इस जगह को दिए और यह भी पर्याप्त नहीं था। मेरे आखिरी कुछ मोमेंट में मेरे पास एक ही चीज थी। मैं सिर्फ जा सकता था। इसी के चलते मैंने रिटायरमेंट का ऐलान किया और मैं असल में साल के अंत में चला जाऊंगा। मैंने कोशिश की कि मैं आपको आखिरी बार कुछ खास दूं लेकिन आपने इसे खराब कर दिया। 2 सेकेंड के लिए वो पल अच्छा था लेकिन यह आपको पर्याप्त नहीं लगा। सभी लोग मेरी बात को साबित कर रहे हैं। मैंने जितना किया, वो पर्याप्त नहीं है और आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए। आप सिर्फ चीजें लेते हैं और खुद के बारे में सोचते हैं। मैंने अपने जीवन में सबसे जरुरी फैसला लिया। हमें क्या मिला? कहानी बदल गई। आपने मुझसे नहीं पूछा कि मुझे कैसा महसूस हो रहा था। 

00:43 (IST)18 MAR 2025

फैंस लगातार जॉन सीना के खिलाफ चैंट्स लगा रहे हैं। जॉन बू के कारण रिंग छोड़कर जाने लगे लेकिन फिर वापस आ गए। उन्होंने माइक उठाया।

WWE Raw में जॉन सीना का सैगमेंट

जॉन सीना: आप लोग मेरे लिए चीजों को आसान बना रहे हैं। 25 साल से मैं सिर्फ एक खराब रिलेशनशिप का शिकार रहा हूं। यह मेरा बात करने का समय है। आप लोग सिर्फ मेरे खिलाफ रहे हैं और मुझे बुली किया है। अब आप मेरे चेहरे पर स्माइल देखना चाहते हैं। मैं एक बेबीफेस नहीं हूं और ना ही मैं हील हूं। मैं एक इंसान हूं और आप लोगों का मेरे खिलाफ बर्ताव खराब रहा है। 25 साल से मेरे लिए इसी तरह से चैंट लगाई गई है। जब मैं 25 साल पहले आया था, जब भी ऐसा था। आप इसी तरह से मुझसे नफरत करते थे। इस तरह के मोमेंट से मुझे शर्म आती थी। मैंने सोचा था कि मुझे बदलाव करना होगा और आप मुझे पसंद करेंगे। 

00:38 (IST)18 MAR 2025

जॉन सीना का थीम सॉन्ग बजा और वो रिंग में आ गए हैं। सीना काफी सीरियस लग रहे हैं। 

00:32 (IST)18 MAR 2025

WWE Raw की शुरुआत हो गई है और ब्रूसेल, बेल्जियम से शो लाइव आ रहा है।

21:49 (IST)17 MAR 2025

WWE Raw का प्रीव्यू

- जॉन सीना और कोडी रोड्स का फेसऑफ होगा। 
- बियांका ब्लेयर और इयो स्काई के WrestleMania मैच को ऑफिशियल करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट
- सैथ रॉलिंस का सैगमेंट 
- पेंटा vs लुडविग काइजर (नो होल्ड्स बार्ड मैच)
- आईवी नाइल vs डकोटा काई 
- ब्रॉन ब्रेकर vs फिन बैलर (आईसी चैंपियनशिप मैच)
- जे उसो vs ऑस्टिन थ्योरी 

18:29 (IST)17 MAR 2025

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में आपका स्वागत है। रेड ब्रांड के शो का आयोजन ब्रूसेल, बेल्जियम में होने वाला है। भारत में यह आज रात 12:30 बजे से शुरू होगा। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications