WWE Raw Timings Changed: WWE Raw का आगामी एपिसोड बहुत ही धमाकेदार होगा। जॉन सीना (John Cena) शो में एंट्री करेंगे। Elimination Chamber में कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लेने के बाद पहली बार वो WWE टीवी पर दिखाई देंगे। WWE का इस समय यूरोप टूर भी चल रहा है। SmackDown का पिछला एपिसोड बार्सिलोना, स्पेन में हुआ था। खैर यूरोपीय दौरे के कारण टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है। भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी पड़ रही है। रेड ब्रांड के शो में भी ये ही होने वाला है।
Raw का एपिसोड इस इस हफ्ते 17 मार्च (भारत में 18 मार्च) को लाइव आएगा। इसकी शुरुआत भारत में अभी तक सुबह 5:30 बजे से हो रही थी लेकिन इसमें चेंज हो गया है। लाइव एक्शन की शुरुआत अब रात में 12.30 बजे से हो जाएगी। Netflix में आने की वजह से शो के अंत का टाइम फिक्स नहीं होता है। समय को देखा जाए तो फिर भारतीय फैंस को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
खैर Raw का लाइव प्रसारण भारतीय फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु में देख सकते हैं। सोनी लिव ऐप पर भी इसका प्रसारण होगा। इसके अलावा Sportskeeda Hindi पर आपको रेड ब्रांड की लाइव कमेंट्री और अपडेट भी मिलते रहेंगे।
WWE Raw के एपिसोड में होंगे धमाकेदार मुकाबले
Raw के एपिसोड में इस हफ्ते तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा। ब्रॉन ब्रेकर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। बैलर के नए चैंपियन बनने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा बैलर को डॉमिनिक मिस्टीरियो धोखा भी दे सकते हैं। कोई भी संभावना बन सकती है। WrestleMania 41 में इयो स्काई अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगी। दोनों के बीच इस हफ्ते कॉन्ट्रैक्ट साइन होगा। पेंटा और लुडविग काइजर के बीच भी नो होल्ड्स बार्ड मैच होने वाला है। जे उसी की टक्कर ऑस्टिन थ्योरी से होगी। गुंथर मुकाबले में दखल दे सकते हैं। पिछले हफ्ते वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने जे उसो की हालत खराब की थी। आईवी नाइल और डकोटा काई के बीच भी सिंगल्स मैच होगा।