WWE Raw के लिए धमाकेदार कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग का ऐलान, Roman Reigns द्वारा हमले के बाद पूर्व चैंपियन तोड़ेंगे चुप्पी

Ujjaval
Raw के लिए बड़े ऐलान (Photo: WWE.com)
Raw के लिए बड़े ऐलान (Photo: WWE.com)

WWE Announced Big Segments Raw: WWE रॉ (Raw) के अगले एपिसोड का आयोजन ब्रूसेल, बेल्जियम में देखने को मिलने वाला है। यूरोप में चल रहे टूर के चलते हमें बेल्जियम में यह रेड ब्रांड का शो देखने को मिलेगा। जॉन सीना (John Cena) की वापसी होने वाली है और फैंस इसके लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। अब WWE ने दो नई चीजों का भी ऐलान कर दिया है।

Ad

Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने अपनी एक वीडियो पोस्ट की। इसके द्वारा पीयर्स ने Raw में होने वाली चीजों के बारे में बताया और दो धमाकेदार सैगमेंट का ऐलान देखने को मिल गया। बता दें कि Raw में इयो स्काई और बियांका ब्लेयर के बीच WrestleMania 41 में विमेंस वर्ल्ड टाइटल मैच को ऑफिशियल करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग का आयोजन किया जाने वाला है।

एडम पीयर्स ने यह भी बताया कि पिछले हफ्ते रोमन रेंस द्वारा हमला होने के बाद अब सैथ रॉलिंस की भी अपीयरेंस देखने को मिलने वाली है। वो रेड ब्रांड में आकर प्रोमो कट करते हुए दिखाई देंगे और चुप्पी तोड़ेंगे। इसके अलावा कुछ अन्य चीजें भी बताई गई, जो पहले ही WWE ने ऑफिशियल कर दी है।

आप नीचे एडम पीयर्स की अनाउंसमेंट से जुड़ा वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE Raw के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है?

Elimination Chamebr 2025 में जॉन सीना ने हील टर्न लिया था और इसके बाद से वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। अब रेड ब्रांड के अगले एपिसोड में सीना की वापसी होने वाली है और कोडी रोड्स भी शो का हिस्सा बनेंगे। दोनों एक सैगमेंट में नज़र आकर अपने मैच को हाइप करते हुए दिखाई दे सकते हैं। WWE ने जे उसो और ऑस्टिन थ्योरी के बीच सिंगल्स मैच Raw के लिए ऑफिशियल कर दिया है।

ब्रॉन ब्रेकर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं। इसके साथ ही आईवी नाइल और डकोटा काई के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा। WWE ने पेंटा और लुडविग काइजर के नो होल्ड्स बार्ड मैच को भी ऑफिशियल कर दिया है। अब बियांका ब्लेयर-इयो स्काई का कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट और सैथ रॉलिंस का प्रोमो भी एडम पीयर्स ने बुक कर दिया है। इसी के चलते बवाल मचना तय है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications