Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE Raw
  • WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 8 अप्रैल 2024: The Rock ने मौजूदा चैंपियन को दी धमकी, John Cena ने 5 साल बाद जीता मैच, मेन इवेंट का हुआ चौंकाने वाला अंत

WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 8 अप्रैल 2024: The Rock ने मौजूदा चैंपियन को दी धमकी, John Cena ने 5 साल बाद जीता मैच, मेन इवेंट का हुआ चौंकाने वाला अंत

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 09, 2024 08:35 IST

WWE Raw में जॉन सीना ने चौंकाने वाली एंट्री करके जीता बड़ा मैच, द रॉक भी आए नज़र

topic-thumbnail

08:35 (IST)9 APR 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SmackDown में मिलेंगे। 

08:34 (IST)9 APR 2024

WWE Raw हाइलाइट्स

- ट्रिपल एच ने कोडी रोड्स को बधाई दी। रोड्स के सैगमेंट में द रॉक ने दखल दिया और भविष्य में मैच के संकेत दिए। 
- इल्जा ड्रैगूनोव ने शिंस्के नाकामुरा को सिंगल्स मैच में हराया। 
- जजमेंट डे के सैगमेंट में द मिज़ और आर-ट्रुथ नज़र आए। 
- जॉन सीना की चौंकाने वाली वापसी हुई। उन्होंने द मिज़ और आर-ट्रुथ के साथ मिलकर जजमेंट डे को हराया। 
- रॉक्सेन परेज़ को इंडी हार्टवेल पर मैच में जीत मिली। 
- सैमी ज़ेन के सैगमेंट में इम्पीरियम ने दखल दिया। ज़ेन का साथ देने चैड गेबल आए। 
- सैमी ज़ेन और चैड गेबल ने इम्पीरियम को टैग टीम मैच में हराया। 
- जेड कार्गिल ने चेल्सी ग्रीन को हरा दिया। 
- ड्रू मैकइंटायर ने प्रोमो कट करके डेमियन प्रीस्ट को धमकी दी। 
- जे उसो ने ड्रू मैकइंटायर, ब्रॉन्सन रीड और रिकोशे को हराकर फैटल 4 वे मैच जीता और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर बने। सीएम पंक के दखल के कारण मैकइंटायर की हार हुई। 

08:31 (IST)9 APR 2024

ड्रू मैकइंटायर ने रिंगसाइड पर ब्रॉन्सन रीड को धराशाई किया और उन्हें टेबल पर सेट कर दिया। जे उसो ने स्कॉटिश स्टार पर डाइव लगाई। रिकोशे ने उसो को टॉप रोप मूव लगाने से रोका और फिर टेबल पर मौजूद ब्रॉन्सन पर 450 स्प्लैश लगाया। रिंग में जे उसो और ड्रू मैकइंटायर मौजूद हैं। मैकइंटायर ने जे पर फ्यूचर शॉक डीडीटी लगाया। वो क्लेमोर किक देने की तैयारी में थे लेकिन सीएम पंक ने आकर उनका पैर पकड़ लिया। मैकइंटायर का ध्यान भटक गया। जे उसो ने उनपर स्पीयर लगाया और फिर स्प्लैश देकर पिन किया।

नतीजा: जे उसो की जीत हुई और वो नंबर 1 कंटेंडर बने 

08:28 (IST)9 APR 2024

जे उसो और रिकोशे ने ब्रॉन्सन पर सुपरकिक लगाई। उसो ने रिकोशे को धराशाई कर दिया और बाद में ब्रॉन्सन रीड पर स्पीयर लगाया। वो पिन करने गए लेकिन मैकइंटायर ने आकर काउंट को रोका। मैकइंटायर और जे उसो टॉप रोप पर लड़ रहे हैं। ड्रू ने जे उसो को पटक दिया। ब्रॉन्सन रीड ने रिकोशे को उठाकर मैकइंटायर पर फेंक दिया। रीड ने रिकोशे पर डेथ वैली ड्राइवर लगाया और पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वो टॉप रोप से अपना फिनिशर लगाने गए लेकिन मैकइंटायर ने उन्हें रोका। 

08:26 (IST)9 APR 2024

रिकोशे ने रिंग कॉर्नर में मौजूद ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉन्सन रीड पर स्प्लैश लगाए। बाद में मैकइंटायर ने रिकोशे को बेली टू बेली सुपलेक्स दिया और फिर ब्रॉन्सन ने रिकोशे को उठाकर पटक दिया। मैकइंटायर और रीड एक-दूसरे पर चॉप्स लगा रहे हैं। ड्रू ने ब्रॉन्सन पर मीचिनोकु ड्राइवर लगाया और पिन करने गए लेकिन जे उसो ने उन्हें रोका। उसो ने मैकइंटायर पर सुपरकिक लगाई। उन्होंने रिकोशे के साथ मिलकर मैकइंटायर पर किक लगाई। रिकोशे, ब्रॉन्सन रीड और जे उसो ने मिलकर मैकइंटायर को सुपरकिक दी। 

08:19 (IST)9 APR 2024

जे उसो ने ड्रू मैकइंटायर को रिंग के बाहर किया लेकिन वो ब्रॉन्सन रीड का शिकार बन गए। रीड ने उनपर एल्बो ड्रॉप लगाया और हेडबट दिया। उन्होंने ब्लडलाइन के पूर्व सदस्यों पर हिप अटैक मूव लगाया और रिकोशे को रिंग में आने से रोका। ब्रॉन्सन ने जे उसो को उठाया और रिकोशे को दोबारा रिंग में आने से रोका। ब्रॉन्सन ने जे को टेबल पर पटक दिया। 

08:14 (IST)9 APR 2024

ड्रू मैकइंटायर vs जे उसो vs ब्रॉन्सन रीड vs रिकोशे (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटेंडर बनने के लिए फैटल 4 वे मैच)

मैच शुरू होते ही ड्रू मैकइंटायर ने जे उसो और ब्रॉन्सन रीड ने रिकोशे पर हमला किया। अब मैकइंटायर और रीड के बीच ब्रॉल हो रहा है। मैकइंटायर, रीड और उसो तीनों रिंग के बाहर हैं और रिकोशे ने अब उनपर टॉप रोप से डाइव लगा दी। 

08:11 (IST)9 APR 2024

WWE Raw के अगले हफ्ते से जुड़े बड़े ऐलान

- एंड्राडे vs डॉमिनिक मिस्टीरियो
- सैमी ज़ेन vs चैड गेबल (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)

08:05 (IST)9 APR 2024

ड्रू मैकइंटायर ने एंट्री की और उनके हाथ में माइक है। 

ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट

ड्रू मैकइंटायर:
WrestleMania में जो हुआ, वो एकदम बकवास है। मैं सिर्फ 5 मिनट 46 सेकेंड्स तक चैंपियन रहा। सैथ रॉलिंस, भले ही मैं आपको पसंद नहीं करता हूं लेकिन मेरे मन में आपके लिए सम्मान है। आप अपनी बात पर टिके रहे। हमारे बीच अच्छा मोमेंट देखने को मिला लेकिन इसके बाद डेमियन प्रीस्ट ने आकर चीज़ों को खराब कर दिया। Money in the Bank ब्रीफकेस एक मजाक है। इसके कारण मैं दूसरी बार चैंपियनशिप हारा हूं। आप सिर्फ एक ट्रांजिशनल चैंपियन हैं और मैं यह साबित करूंगा। मेरी हार का कारण सीएम पंक हैं। मैंने कहा था कि मैं चैंपियनशिप जीतूंगा और अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करूंगा। मैंने आपको कई बातें बोली। आप डरपोक हैं। आपने बाद में उनपर हमला कर दिया। सीएम पंक, मुझे पता है कि आपको चोटिल करना बुरा था लेकिन मैं आपके सबसे कमजोर हिस्से को निशाना बनाऊंगा। आपका पूरा शरीर ही कमजोर है। 

जे उसो ने दखल दिया और अब फैटल 4 वे मैच होने वाला है। 

08:01 (IST)9 APR 2024

बैकस्टेज सैमी ज़ेन की मुलाकात चैड गेबल से हुई। सैमी ने बताया कि गेबल इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल के लिए मैच डिजर्व करते हैं। ज़ेन ने बताया कि वो अगले हफ्ते अपने होमटाउन मॉन्ट्रियल में आईसी चैंपियनशिप को गेबल के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं। 

07:58 (IST)9 APR 2024

चेल्सी ग्रीन रिंग में आ गई हैं और उनकी विरोधी के रूप में जेड कार्गिल ने एंट्री कर ली है।

चेल्सी ग्रीन vs जेड कार्गिल

चेल्सी ग्रीन ने जेड कार्गिल से लड़ने से इंकार किया और बताया कि वो इससे बेहतर डिजर्व करती हैं। जेड ने ग्रीन पर किक लगाई और फिर अपना फिनिशर जेडेड देकर पिन किया।

नतीजा: जेड कार्गिल की जीत हुई 

07:48 (IST)9 APR 2024

बैकस्टेज निक एल्डिस, ऐवा रैन और एडम पीयर्स ने एंड्राडे से मुलाकात की। बाद में तीनों जनरल मैनेजर्स ने WWE Draft को लेकर बात की। चेल्सी ग्रीन ने दखल दिया और पीयर्स पर उन्हें WrestleMania का हिस्सा नहीं बनाने को लेकर निशाना साधा। एडम ने बताया कि वो चेल्सी को एक बड़ा मैच देने वाले हैं। उन्होंने ग्रीन को रिंग में जाने के लिए कहा। 

07:45 (IST)9 APR 2024

लुडविग काइजर ने चैड गेबल को पिन करने की कोशिश की लेकिन सैमी ज़ेन ने आकर उन्हें रोका। इम्पीरियम ने सैमी को रिंग के बाहर किया और गेबल पर दोबारा अपना फिनिशर लगाने का मन बनाया। गेबल ने इसे काउंटर किया। सैमी और गेबल ने इम्पीरियम के दोनों सदस्यों पर जर्मन सुपलेक्स लगाए। गेबल ने सैमी को टैग दिया। ज़ेन ने विंची पर एंकल लॉक लगाया। चैड गेबल और लुडविग काइजर के बीच ब्रॉल हुआ। सैमी ज़ेन ने लुडविग काइजर को रिंग के बाहर भेजा। सैमी ने रिंग कॉर्नर में विंची पर एक्सप्लोडर लगाया और गेबल को टैग दिया। ज़ेन ने विरोधी पर हैलुवा किक लगाई और गेबल ने केओस थ्योरी देकर पिन किया।

नतीजा: सैमी ज़ेन और चैड गेबल की जीत हुई 

07:42 (IST)9 APR 2024

सैमी ज़ेन ने दोनों को रिंग से बाहर किया और चैड गेबल को टैग दिया। गेबल ने रिंगसाइड पर मौजूद इम्पीरियम पर डाइव लगाई। दोबारा सैमी टैग लेकर रिंग में आ गए। रेफरी का ध्यान जियोवानी विंची पर था और लुडविग काइजर ने इसी बीच ज़ेन पर अटैक कर दिया। काफी संघर्ष करने के बाद सैमी ने आखिर गेबल को टैग दिया। चैड ने आकर विंची पर ब्लॉकबस्टर लगाया और लुडविग को स्लैम दिया। उन्होंने इम्पीरियम के दोनों सदस्यों पर सुपलेक्स की बारिश की। इम्पीरियम ने वापसी की और अपना फिनिशर इम्पीरियम बॉम्ब लगाया। 

07:35 (IST)9 APR 2024

चैड गेबल और सैमी ज़ेन vs इम्पीरियम

चैड गेबल ने जियोवानी विंची के खिलाफ डॉमिनेट किया। उन्होंने विंची पर क्रॉसबॉडी और आर्मड्रैग मूव लगाया। गेबल ने विंची को सबमिशन में लॉक किया। जियोवानी ने दबदबा बनाया और अपरकट मूव दिया। लुडविग काइजर टैग लेकर रिंग में आ गए हैं। उन्होंने अल्फा अकादमी के लीडर पर थप्पड़ जड़ दिया। गेबल ने थोड़ी देर संघर्ष करने के बाद काइजर पर बैकबॉडी ड्रॉप मूव लगाया और फिर सैमी ज़ेन को टैग दिया। ज़ेन ने टॉप रोप मूव लगाया। इम्पीरियम के सदस्यों ने टैग एक्सचेंज करके सैमी पर दबदबा बनाने की कोशिश की। 

07:32 (IST)9 APR 2024

शेमस का वीडियो पैकेज देखने को मिला और उनकी जल्द ही वापसी होने वाली है। 

07:26 (IST)9 APR 2024

लुडविग काइजर: पिछले दो सालों से गुंथर के पास इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप थी। उन्होंने इस टाइटल को सम्मान दिलाने की पूरी कोशिश की। मुझे बुरा लगता है कि यह चैंपियनशिप अब आपके पास है। आप इन सभी फैंस की तरह हैं। WWE यूनिवर्स, मैं आपको बधाई देना चाहता हूं कि आपके नए चैंपियन एकदम मूर्ख हैं। हम दोनों यहां चीज़ों को सही करने के लिए आए हैं। 

इम्पीरियम के दोनों सदस्यों ने सैमी ज़ेन को घेर लिया है। अचानक चैड गेबल ने एंट्री की और वो सैमी की मदद के लिए आए हैं। इम्पीरियम के सदस्यों ने पीछे हटने का फैसला लिया। 

07:24 (IST)9 APR 2024

नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी ज़ेन ने एंट्री की। फैंस द्वारा उन्हें काफी जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है।

सैमी ज़ेन का सैगमेंट

सैमी ज़ेन:
मैंने पिछले कुछ सालों में WrestleMania में कई ऐतिहासिक चीज़ें की। मैं इस बार भी ऐतिहासिक चीज़ करना चाहता था और मैंने कर दिखाया। आप गुंथर को बू कर सकते हैं लेकिन वो 666 दिनों तक चैंपियन रहे। वो सबसे सर्वश्रेष्ठ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे हैं लेकिन मैंने उन्हें हरा दिया। मैं चीज़ों का पूरा क्रेडिट खुद नहीं ले सकता। आप सभी लोगों ने मेरी मदद की। कई मौकों पर लगा कि मैं कुछ नहीं कर सकता लेकिन आप लोगों ने मेरी मदद की। मेरी पत्नी और बेटे ने मुझे मोटिवेट किया। मेरे सबसे अच्छे दोस्त केविन ओवेंस ने मेरा साथ दिया। एक और व्यक्ति हैं, जिन्होंने मेरी मदद की। 

इम्पीरियम के लुडविग काइजर और जियोवानी विंची ने दखल दिया। 

07:18 (IST)9 APR 2024

बैकस्टेज नटालिया ने NXT विमेंस चैंपियन रॉक्सेन परेज़ को कंफ्रंट किया। उन्होंने चैंपियन के खिलाफ NXT में स्टोरीलाइन के संकेत दिए। 

07:18 (IST)9 APR 2024

बैकस्टेज जे उसो की मुलाकात सैमी ज़ेन से हुई। दोनों ने एक-दूसरे को WrestleMania XL में जीत की बधाई दी। 

07:12 (IST)9 APR 2024

रिंग में इंडी हार्टवेल मौजूद हैं और उनकी विरोधी के रूप में NXT विमेंस चैंपियन रॉक्सेन परेज़ आईं।

रॉक्सेन परेज़ vs इंडी हार्टवेल

रॉक्सेन परेज़ ने हैंडशेक के लिए हाथ आगे बढ़ाया और फिर इंडी हार्टवेल पर थप्पड़ जड़ दिया। हार्टवेल का गुस्सा फूटा लेकिन फिर परेज़ ने डॉमिनेट किया। इंडी ने फ्रंट सुपलेक्स लगाया और क्लोथ्सलाइन मूव दिया। उन्होंने बिग बूट का उपयोग किया। रॉक्सेन ने दोबारा मोमेंटम हासिल करने की कोशिश की लेकिन रिंगसाइड पर मौजूद कैंडिस लेरे ने परेज़ का पैर खींच लिया। यह देखकर हार्टवेल निराश नज़र आईं। रॉक्सेन ने रिकवर किया और हार्टवेल को धराशाई किया। उन्होंने इंडी पर अपना फिनिशर पॉप रॉक्स लगाकर पिन किया।

नतीजा: रॉक्सेन परेज़ की जीत हुई 

07:09 (IST)9 APR 2024

रिया रिप्ली ने बैकस्टेज डॉमिनिक मिस्टीरियो को बताया कि एंड्राडे ने उन्हें धोखा दिया और उन्हें बदला लेना चाहिए। डॉमिनिक, एडम पीयर्स के साथ बात करने के लिए गए। अचानक लिव मॉर्गन ने रिया रिप्ली पर स्टील चेयर फेंक दी और फिर जजमेंट डे की सदस्य की हालत खराब की। ऑफिशियल्स को आकर उन्हें रोकना पड़ा। 

07:03 (IST)9 APR 2024

बैकस्टेज ब्रॉन्सन रीड ने आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच जीतने को लेकर बात की। उन्होंने फैटल 4 वे मैच जीतकर वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए अगला चैलेंजर बनने का दावा किया। 

07:00 (IST)9 APR 2024

द मिज़ काफी संघर्ष के बाद आर-ट्रुथ को टैग देने गए। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने ट्रुथ को नीचे खींच लिया और अब फिन बैलर के साथ मिलकर वो चैंपियन पर हमला कर रहे हैं। रिंग में जेडी मैकडॉना ने मिज़ पर अटैक किया। अचानक जॉन सीना का थीम सॉन्ग बजा और उन्होंने चौंकाने वाली एंट्री की।

अब यह 6 मैन टैग टीम मैच बन गया है। मिज़ ने सीना को टैग दिया। सीना ने आकर जेडी की हालत खराब की। आर-ट्रुथ और मिज़ ने फिन बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो को धराशाई किया। जॉन सीना, द मिज़ और आर-ट्रुथ ने मिलकर जजमेंट डे के तीनों सदस्यों पर फाइव नकल शफल मूव लगाया और एटीट्यूड एडजस्टमेंट दिया। सीना ने जेडी को पिन किया।

नतीजा: जॉन सीना, आर-ट्रुथ और द मिज़ की जीत हुई 

यह जॉन सीना की 5 साल बाद टीवी पर पहली जीत है। 

06:51 (IST)9 APR 2024

फिन बैलर, जेडी मैकडॉना और डॉमिनिक मिस्टीरियो vs आर-ट्रुथ, द मिज़ और जॉन सीना

जजमेंट डे के सदस्य लगातार टैग एक्सचेंज करके आर-ट्रुथ की हालत खराब कर रहे हैं। जेडी मैकडॉना ने ट्रुथ को हेडलॉक में फंसाया। मैकडॉना ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को टैग दिया। मिस्टीरियो अब विरोधी के खिलाफ डॉमिनेट कर रहे हैं। आखिर द मिज़ को ट्रुथ की ओर से टैग मिला। मिज़ ने टॉप रोप से डॉमिनिक पर क्रॉसबॉडी मूव लगाया। उन्होंने फिन बैलर को एप्रन से नीचे धकेला। मिज़ ने डॉमिनिक और जेडी दोनों पर साथ में डीडीटी लगाया। मिस्टीरियो पर रेफरी का ध्यान था और इसी बीच फिन बैलर ने मिज़ पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। बैलर और जेडी मिलकर रिंगसाइड पर मिज़ पर अटैक कर रहे हैं। 

06:46 (IST)9 APR 2024

द मिज़ ने खुद को टैग टीम चैंपियन के रूप में इंट्रोड्यूस किया।

फिन बैलर: बहुत मजाक हो गया है। आपका टैग टीम टाइटल रन सबसे छोटा रहने वाला है। आप अभी हमारे खिलाफ टैग टीम टाइटल दांव पर लगा सकते हैं।

आर-ट्रुथ: आप टैग टीम टाइटल मैच चाहते हैं लेकिन जजमेंट डे के खिलाफ हम 6 मैन टैग टीम मैच लड़ सकते हैं।

जेडी मैकडॉना: आप दोनों अपने पार्टनर के साथ मिलकर जजमेंट डे के खिलाफ लड़ना चाहते हैं? हम तैयार हैं। 

आर-ट्रुथ अपने पार्टनर को इंट्रोड्यूस करने गए लेकिन जजमेंट डे ने मिज़ और उनपर हमला कर दिया। 

06:42 (IST)9 APR 2024

डेमियन प्रीस्ट: आप यहां क्या कर रहे हैं?

आर-ट्रुथ: मैं सिर्फ आपके साथ सेलिब्रेट करने के लिए आया हूं। मैं जजमेंट डे में दोबारा चैंपियनशिप लेकर आ गया हूं। मैं अपने टैग टीम पार्टनर को भी बुलाना चाहता हूं।

द मिज़ एंट्री कर रहे हैं।

द मिज़: मैं जजमेंट डे का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं और आप (आर-ट्रुथ) भी इस फैक्शन का हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे।

आर-ट्रुथ: मैं जजमेंट डे का हिस्सा हूं।

डेमियन प्रीस्ट: आप फैक्शन का हिस्सा नहीं हैं। 

06:40 (IST)9 APR 2024

रिया रिप्ली: WrestleMania लगभग परफेक्ट रहा। हमारे पास कुछ समस्याएं हैं, जिन्हें हमें दूर करना होगा। मैं हमेशा टॉप पर रहती हूं। यह जजमेंट डे के लिए नया एरा है।

फिन बैलर: बिना इंतजार किए मैं नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट का स्वागत करना चाहूंगा।

डेमियन प्रीस्ट अब एंट्री कर रहे हैं। उन्होंने जजमेंट डे के सभी सदस्यों को गले लगाया। फैंस चैंट्स लगाकर बता रहे हैं कि उनके अनुसार डेमियन प्रीस्ट यह चैंपियनशिप डिजर्व करते हैं।

डेमियन प्रीस्ट: आप सभी एकदम सही हैं। मैं और रिया रिप्ली आपके सामने वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर खड़े हैं। पूरी दुनिया को हमें फॉलो करना होगा। 

अचानक आर-ट्रुथ आकर जजमेंट डे के साथ खड़े हो गए हैं। उनके हाथ में टैग टीम चैंपियनशिप है। 

06:34 (IST)9 APR 2024

रिंग में फिन बैलर, जेडी मैकडॉना और डॉमिनिक मिस्टीरियो मौजूद हैं।

जजमेंट डे का सैगमेंट

फिन बैलर:
जिन लोगों ने सोचा था कि रिया रिप्ली की हार होगी और डेमियन प्रीस्ट अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन नहीं कर पाएंगे, वो सभी गलत साबित हो गए हैं। 

डॉमिनिक मिस्टीरियो को काफी बू मिल रही है लेकिन उन्होंने विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली का स्वागत किया। रिया रिप्ली अब एंट्री कर रही हैं। 

06:25 (IST)9 APR 2024

शिंस्के नाकामुरा ने दोबारा घुटने से ड्रैगूनोव पर हमला किया और उन्हें होल्ड में फंसाया। जापान के दिग्गज स्टार ने विरोधी पर बैकबॉडी ड्रॉप लगाया। NXT चैंपियन ने शिंस्के को पावरबॉम्ब दिया और फोरआर्म द्वारा हमला किया। उन्होंने इसके बाद अपना फिनिशर Torpedo Moscow लगाया और पिन किया।

नतीजा: इल्जा ड्रैगूनोव की जीत हुई 

06:23 (IST)9 APR 2024

शिंस्के नाकामुरा ने एंट्री कर ली है और उनके विरोधी के रूप में NXT चैंपियन इल्जा ड्रैगूनोव आए हैं।

इल्जा ड्रैगूनोव vs शिंस्के नाकामुरा

मैच शुरू होते ही शिंस्के नाकामुरा ने इल्जा ड्रैगूनोव पर किक लगाई। इल्जा अब पंच लगा रहे हैं लेकिन नाकामुरा ने उनपर दोबारा कुछ स्ट्राइक्स का उपयोग किया। अब ड्रैगूनोव ने नाकामुरा पर कुछ जर्मन सुपलेक्स लगाए और फिर क्लोथ्सलाइन मूव दिया। NXT चैंपियन सेंटन लगाने गए लेकिन नाकामुरा हट गए। शिंस्के ने वापसी की। उन्होंने इल्जा पर स्लाइडिंग जर्मन सुपलेक्स लगाया और टॉप रोप से नी स्ट्राइक मूव का उपयोग किया। नाकामुरा ने किंसाशा लगाने का मन बनाया लेकिन इल्जा ने उनपर जर्मन सुपलेक्स लगा दिया। 

06:16 (IST)9 APR 2024

कोडी रोड्स: मैं आपकी बात समझता हूं। आप बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा हैं और आप सही मायने में मेरे बॉस हैं। मैं चैंपियन हूं। मैं इन सभी लोगों का चैंपियन हूं। बॉस, इसका मतलब है कि मैं आपका चैंपियन हूं।

द रॉक: आप मेरे और इन सभी के चैंपियन हैं। यहां से जाने से पहले मैं कुछ देना चाहता हूं।

द रॉक ने कोडी रोड्स को कुछ दिया और यह चीज़ दिख नहीं रही है।

द रॉक: आप (कोडी रोड्स) इसे देखे बिना समझ सकते हैं कि यह क्या है। आपको पता नहीं है कि फाइनल बॉस क्या कुक कर रहे हैं। 

द रॉक बैकस्टेज जा रहे हैं और सैगमेंट का अंत हुआ। 

06:13 (IST)9 APR 2024

द रॉक: मैं यही कहना चाहता हूं कि यह चैंपियनशिप मुझपर अच्छी लगती है। कोडी रोड्स, आपको धन्यवाद। आप सभी को पता होगा कि मुझे थोड़े समय के लिए यहां (WWE) से जाना होगा। मैं खुद जाना नहीं चाहता हूं। द रॉक और आपने (कोडी रोड्स) रेसलिंग को दोबारा शानदार बनाया है।

फैंस अब चैंट्स लगाकर द रॉक को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे को अपनी-अपनी चैंपियनशिप वापस दी।

द रॉक: एक चीज़ जरूर ध्यान रखना। जब मैं वापस आऊंगा, तो भले ही आप चैंपियन रहें, या नहीं लेकिन मैं आपके खिलाफ जाने वाला हूं।

कोडी रोड्स: मैं इसका इंतजार करूंगा।

द रॉक: WrestleMania की नाईट 2 में आपने रोमन रेंस को पिन करके हराया। इसके एक दिन पहले मैंने आपको पिन किया था। आपकी रोमन रेंस के साथ स्टोरी खत्म हो गई है लेकिन हमारी कहानी अभी सिर्फ शुरू हुई है। 

06:09 (IST)9 APR 2024

द रॉक: सभी को पता है कि अमेरिकन ड्रीम डस्टी रोड्स मेरे हीरो रहे हैं। आपके पिता और मेरे पिता काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। वो साथ में समय बिताते थे। मैं शायद उतना अच्छा बेटा नहीं बन पाया था। आपने कर दिखाया और आपके पास नया बेल्ट आ गया है। यह काफी अच्छा दिख रहा है और इसपर नई नेम प्लेट्स लगी हैं। सभी ने बोला कि मेरे पास नकली चैंपियनशिप है। यह टाइटल मुझे दिग्गज मोहम्मद अली की पत्नी ने दिया था। मैंने सालों पहले नेशन ऑफ डॉमिनेशन का हिस्सा बनते समय खुद को पीपल्स चैंपियन कहा था। मैंने कई टाइटल जीते हैं लेकिन क्या मुझे आपकी चैंपियनशिप होल्ड करने का मौका मिल सकता है? मैंने कभी यह टाइटल नहीं जीता है।

कोडी रोड्स: द रॉक, आप इस टाइटल को होल्ड कर सकते हैं लेकिन मैं आपकी पीपल्स चैंपियनशिप को होल्ड करना चाहूंगा। 

द रॉक और कोडी रोड्स ने चैंपियनशिप एक्सचेंज की। द रॉक ने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कंधों पर रख लिया है। 

06:05 (IST)9 APR 2024

द रॉक और कोडी रोड्स का रिंग में स्टेयरडाउन हो रहा है। फैंस द रॉक को कुछ बोलने नहीं दे रहे हैं और बू कर रहे हैं।

द रॉक: इस बातचीत की शुरुआत करने से पहले मैं बता दूं कि मैं आपको बधाई देने आया हूं। हमने एक बार फिर मूर्खों के शोज़ का हिस्सा बनने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आप (फैंस) सभी चुप हो जाइए।

द रॉक को अभी भी बू मिल रही है। कोडी रोड्स ने अपनी चैंपियनशिप ऊपर की और फैंस जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। दूसरी ओर जब द रॉक ने अपनी पीपल्स चैंपियनशिप ऊपर की, तो फैंस द्वारा उन्हें बू मिल रही है।

द रॉक: कोडी रोड्स, आपने कर दिखाया। यह लोग कुछ भी चैंट्स लगा सकते हैं लेकिन आपने रोमन रेंस को रिंग के बीच में पिन करके जीत दर्ज कर ली। आपने अपनी स्टोरी खत्म कर दी। मैंने आपको लहूलुहान किया और बेल्ट द्वारा आपकी हालत खराब की। मैंने बेल्ट पर 'ममा रोड्स' भी लिखाया। वो आपकी जीत पर काफी खुश थीं और मुस्कुरा रही थीं। स्वर्ग में आपके पिता भी यह देखकर काफी खुश होंगे। 

05:54 (IST)9 APR 2024

कोडी रोड्स: वो (रोमन रेंस) मेरी जनरेशन के सबसे महान सुपरस्टार हैं। उन्हें हराने का मौका मुझे मिला। मैं आपको कुछ दिखाना चाहता हूं।

कोडी रोड्स ने अपनी बेटी से जुड़ा एक वीडियो दिखाया।

कोडी रोड्स: पिता के तौर पर मुझे WrestleMania मेन इवेंट मैच का हिस्सा बनने का मौका मिला, बल्कि मैंने उसे जीता। मेरा नाम कोडी रोड्स है और एक समय पर मुझे पसंद नहीं किया जाता था लेकिन अभी मैं अनडिस्प्यूटेड बन चुका हूं। 

अचानक द रॉक का थीम सॉन्ग बजा और वो एंट्री कर रहे हैं। 

05:51 (IST)9 APR 2024

कोडी रोड्स भावुक हो गए और ट्रिपल एच ने उन्हें गले लगाया। फैंस पूरी तरह कोडी रोड्स का सपोर्ट कर रहे हैं। ट्रिपल एच चले गए और अब रोड्स अकेले रिंग में मौजूद हैं।

कोडी रोड्स: फिलाडेल्फिया, आप किस बारे में बात करना चाहते हैं? मुझे पता था कि मैं किस बारे में बात करना चाहता हूं। समांथा इरविन, आपको पता है कि मैं आपसे क्या चाहता हूं।

रिंग अनाउंसर समांथा इरविन ने कोडी रोड्स को दोबारा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में इंट्रोड्यूस किया।

कोडी रोड्स: दो साल पहले Raw में मैंने आपके सामने मेरा सपना रखा था और अब यह सपना पूरा हो गया। मैं और आप सभी अभी टॉप पर हैं। इसके पहले भी जो चैंपियन थे, वो भी टॉप पर थे। ट्राइबल चीफ और हेड ऑफ द टेबल रोमन रेंस टॉप पर थे। वो 1316 दिनों तक चैंपियन रहे और मैंने उन्हें एक्नॉलेज किया। वो हमारी जनरेशन के सबसे अहम स्टार्स में से एक हैं। 

फैंस रोमन रेंस को धन्यवाद कह रहे हैं। 

05:43 (IST)9 APR 2024

फैंस द्वारा कोडी रोड्स को जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है।

ट्रिपल एच: यहां से जाने से पहले मैं आपको बधाई देना चाहता हूं। मैं इतिहास के सबसे जबरदस्त टाइटल रन में से एक को खत्म करने के लिए आपको बधाई देना चाहता हूं। Raw के द्वारा इतिहास में सबसे ज्यादा टिकट्स बिकी हैं। 20 हजार से ज्यादा लोग यहां मौजूद हैं। स्टूडियो में मौजूद लोगों ने आपके लिए कुछ बनाया है। वो आपको यह दिखाना चाहते हैं। मैं यह सिर्फ आपको नहीं बल्कि सभी को दिखाना चाहता हूं। 

बड़ी स्क्रीन पर कोडी रोड्स के सफर से जुड़ी वीडियो दिखाई गई। 

05:38 (IST)9 APR 2024

ट्रिपल एच का सैगमेंट

ट्रिपल एच:
मैं आपको धन्यवाद बोलने आया था। आपने हाल ही में चीज़ों को खास बनाया। मैं सही मायने में कह सकता हूं कि यह इतिहास का सबसे बड़ा WrestleMania इवेंट रहा। मैं सिर्फ यहां आकर आपको धन्यवाद कहना चाहता था। मुझे WrestleMania की नाईट 1 में आकर आपका स्वागत करने का मौका मिला था। अब मुझे Raw की शुरुआत करने का मौका मिल रहा है। मैंने उस समय बोला था कि हम नए एरा की शुरुआत कर रहे हैं और मैं आज भी यही कहना वाला हूं। मैं अब उस व्यक्ति को बुलाने वाला हूं, जो नए एरा में हमारा नेतृत्व करने वाले हैं। आइए नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन कोडी रोड्स का स्वागत करते हैं। 

कोडी रोड्स एंट्री कर रहे हैं। 

05:33 (IST)9 APR 2024

WWE Raw के एपिसोड की शुरुआत हो गई है और ट्रिपल एच रिंग में आ गए हैं। 

22:04 (IST)8 APR 2024

WWE Raw की शुरुआत मंगलवार 9 अप्रैल 2024 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

22:04 (IST)8 APR 2024

Raw के लिए WWE ने अभी किसी चीज़ का ऐलान नहीं किया है लेकिन कुछ बड़ी चीज़ें शो में हो सकती हैं।

Raw को लेकर कुछ चीज़ों की भविष्यवाणी:

- कोडी रोड्स अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद प्रोमो कट कर सकते हैं। 
- जजमेंट डे द्वारा रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट की WrestleMania में जीत को सेलिब्रेट किया जा सकता है। 
- ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस अपनी-अपनी हार पर चुप्पी तोड़ सकते हैं। 
- नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी ज़ेन नज़र आ सकते हैं। 
- द मिज़ और आर-ट्रुथ बतौर Raw टैग टीम चैंपियन नई शुरुआत करेंगे। 

22:00 (IST)8 APR 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। WrestleMania XL के बाद यह रेड ब्रांड का पहला शो होगा। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now