Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स & हाइलाइट्स, 21 मार्च 2025: Roman Reigns और कट्टर दुश्मनों ने मचाया तहलका, खूंखार स्टार की करारी हार, WrestleMania के लिए बड़े मैच का ऐलान

WWE SmackDown रिजल्ट्स & हाइलाइट्स, 21 मार्च 2025: Roman Reigns और कट्टर दुश्मनों ने मचाया तहलका, खूंखार स्टार की करारी हार, WrestleMania के लिए बड़े मैच का ऐलान

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 22, 2025 09:24 IST

WWE SmackDown में रोमन रेंस की होगी वापसी, WrestleMania के लिए दिग्गजों के खिलाफ मैच होगा बुक?

topic-thumbnail

03:35 (IST)22 MAR 2025

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे।

03:33 (IST)22 MAR 2025

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- केविन ओवेंस ने रैंडी ऑर्टन के साथ चीजें सही करने की कोशिश की। ऑर्टन ने इंकार करते हुए ओवेंस की WrestleMania में हालत खराब करने का दावा किया। 
- डेमियन प्रीस्ट और जिमी उसो ने टैग टीम मैच में ड्रू मैकइंटायर और शिंस्के नाकामुरा को हराया। मैकइंटायर ने मैच के बाद डेमियन पर अटैक किया। 
- शार्लेट फ्लेयर और टिफनी स्ट्रैटन ने बैकस्टेज इंटरव्यू में एक-दूसरे पर निशाना साधा। 
- नए ब्लडलाइन के अटैक के चलते ब्रॉन स्ट्रोमैन को जेकब फाटू पर DQ से जीत मिली। एलए नाइट-ब्रॉन स्ट्रोमैन ने मिलकर नए ब्लडलाइन पर अटैक किया। 
- पाइपर निवेन ने ज़ेलिना वेगा को हराया। 
- लिव मॉर्गन ने नेओमी के दखल का फायदा उठाकर जेड कार्गिल को हरा दिया। 
- स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने लोस गार्ज़ा को टैग टीम मैच में हराया। 
- रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच सैगमेंट देखने को मिला। प्रोमो के बाद तीनों के बीच ब्रॉल हुआ, जिसे रोक पाना मुश्किल हो गया। 

03:24 (IST)22 MAR 2025

सीएम पंक: मेरे हाथ में यह टेप माइक पकड़ने के लिए नहीं है। हम उसपर बाद में आएंगे। आप दोनों ने कभी भी मुझे एक-दूसरे की मदद के बिना नहीं हराया है। Royal Rumble में हर कोई खुद के लिए लड़ता है। आप Royal Rumble का हिस्सा नहीं बनते, अगर मैं आपके परिवार को WarGames में नहीं बचाता। पॉल हेमन, मेरा एक फेवर बचा हुआ है। आपको धन्यवाद कि आपने ट्राइबल चीफ को सिल्वर प्लेटर पर यहां लाकर रख दिया। मैं इसकी तारीफ करूंगा। 

सीएम पंक ने रोमन रेंस पर अटैक किया और सैथ रॉलिंस भी ब्रॉल का हिस्सा बन गए। तीनों कट्टर दुश्मन एक-दूसरे पर पंच लगा रहे हैं। रेफरी के लिए उन्हें रोक पाना मुश्किल हो रहा है। सीएम पंक रिंग के बाहर हो गए हैं और वो WrestleMania साइन की ओर इशारा कर रहे हैं। पंक और रोमन रिंग के बाहर लड़ रहे हैं। रॉलिंस ने दोनों दुश्मनों और सिक्योरिटी पर डाइव लगा दी। सैथ ने पंक पर किक लगाई। रोमन ने स्टील स्टेप्स से सैथ और पंक दोनों पर अटैक कर दिया। रोमन रेंस ने स्टील स्टेप्स पर चढ़कर WrestleMania साइन की ओर इशारा किया। ब्रॉल अभी भी जारी है लेकिन SmackDown का अंत कर दिया गया है। 

03:17 (IST)22 MAR 2025

सैथ रॉलिंस: रोमन रेंस, आपने गलती की। आपको समझ नहीं आ रहा है कि सीएम पंक इस इंडस्ट्री और कंपनी के लिए कितने खतरनाक हैं। आपने मुझे उनकी हालत खराब करने का मौका नहीं दिया। मुझे समझ आता है कि यह कभी उनसे जुड़ा नहीं था। यह हमेशा ही सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच है। मैं आपके बिना या आप मेरे बिना नहीं हो सकते थे। रोमन-सैथ की स्टोरी में अभी काफी पन्ने लिखे जाने बाकी हैं। 

सीएम पंक ने दखल दिया। 

03:13 (IST)22 MAR 2025

रोमन रेंस का थीम सॉन्ग बजा और वो रिंग में आ गए हैं।

WWE SmackDown में रोमन रेंस का सैगमेंट

रोमन रेंस:
बोलोग्ना, अपने ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज कीजिए। आपके OTC आपसे बहुत प्यार करते हैं। इसी वजह से मैं बताऊंगा कि मेरे दिमाग में क्या चल रहा है। Royal Rumble में सीएम पंक मेरे खिलाफ गए, तो मैंने उनके साथ वैसा ही किया। सैथ रॉलिंस ने मेरी हालत खराब की, तो मैंने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में उनकी हालत खराब कर दी। मैं काफी दूर से आया हूं, मेरे पास थोड़ा समय है। अगर कोई आकर मुझे कंफ्रंट करना चाहता है, तो बता दीजिए। 

सैथ रॉलिंस ने दखल दिया। 

03:04 (IST)22 MAR 2025

WWE SmackDown के अगले हफ्ते से जुड़े बड़े ऐलान

- स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs प्रिटी डेडली (WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच)
- एलए नाइट vs ब्रॉन स्ट्रोमैन (यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच)

03:03 (IST)22 MAR 2025

बैकस्टेज DIY की मुलाकात प्रिटी डेडली से हुई। इसी बीच DIY ने बताया कि वो अगले हफ्ते प्रिटी डेडली को चैंपियन बनने में मदद करेंगे और बदले में उन्हें टाइटल मैच देना होगा। प्रिटी डेडली ने मदद से इंकार कर दिया। 

02:57 (IST)22 MAR 2025

बिल्डिंग में एक कार ने एंट्री की और पॉल हेमन इससे बाहर निकले। 

02:56 (IST)22 MAR 2025

लोस गार्ज़ा अब टैग एक्सचेंज करके एंजेलो डॉकिंस पर अटैक कर रहे हैं। मोंटेज़ फोर्ड को आखिर टैग मिला। उन्होंने गार्ज़ा पर अटैक किया और बेर्टो को क्लोथ्सलाइन दिया। फोर्ड ने बेर्टो पर स्पाइनबस्टर लगाया। वो पिन करने गए लेकिन किकआउट देखने को मिला। मोंटेज़ ने बेर्टो को सुपरप्लेक्स दिया। एंजेलो ने आखिर टैग लिया और रिंगसाइड पर लोस गार्ज़ा पर डाइव लगाई। इसी बीच मोंटेज़ ने टैग ले लिया। उन्होंने रिंग में एंजल पर फ्रॉम द हैवन्स लगाया और पिन किया।

नतीजा: स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की जीत हुई  

02:46 (IST)22 MAR 2025

WWE SmackDown में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs लोस गार्ज़ा

लोस गार्ज़ा ने दबदबा बनाया और मोंटेज़ फोर्ड के खिलाफ डॉमिनेट किया। एंजेलो डॉकिंस को टैग मिला और उन्होंने आते ही हील स्टार्स पर अटैक किया। सैंटोस इस्कोबार ने दखल दिया और बेर्टो ने इसका फायदा उठाया। उन्होंने एंजेलो पर डाइव लगाई। 

02:43 (IST)22 MAR 2025

एक वीडियो पैकेज देखने को मिला, जहां एक लूचाडोर स्टार के डेब्यू के संकेत मिले। क्या यह पूर्व AEW स्टार रे फीनिक्स हैं?

02:39 (IST)22 MAR 2025

सैंटोस इस्कोबार: क्या शानदार मोमेंट था। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स आखिर चैंपियन बन गए। इसका अब अंत होने वाला है। लोस गार्ज़ा आपसे टाइटल लेने के लिए तैयार हैं। 

प्रिटी डेडली ने आकर बताया कि वो टैग टीम चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर हैं। उन्होंने LDF को दूर हटने के लिए कहा। सैंटोस इस्कोबार ने बताया कि स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने उनसे माफी नहीं मांगी और इसी के चलते चीजें पर्सनल हो गई हैं। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने बताया कि वो मैच के लिए तैयार हैं। 

02:36 (IST)22 MAR 2025

नए WWE टैग टीम चैंपियंस स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स रिंग में आ गए हैं।

WWE SmackDown में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का सैगमेंट

मोंटेज़ फोर्ड: स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स 4 साल में पहली बार WWE टैग टीम चैंपियन बने हैं।

एंजेलो डॉकिंस: 4 साल हो गए थे और हम एक-दूसरे से सवाल कर रहे थे। अब हमारे पास यह टाइटल हैं।

मोंटेज़ फोर्ड: पिछले 4 साल में मुझे इतना पता लगा है कि मैं हमेशा ही अपने भाई (एंजेलो डॉकिंस) पर भरोसा कर सकता हूं। 

LDF ने दखल दिया। 

02:25 (IST)22 MAR 2025

बैकस्टेज ड्रू मैकइंटायर ने बताया कि डेमियन प्रीस्ट से उन्हें पुरानी चीजों का हिसाब लेना है। उनका यह इंटरव्यू सैगमेंट तगड़ा रहा। बाद में सैथ रॉलिंस एरीना की ओर बढ़ते हुए दिखाई दिए। मैकइंटायर के साथ उनका स्टेयरडाउन हुआ। 

02:22 (IST)22 MAR 2025

जेड कार्गिल ने लिव मॉर्गन पर जर्मन सुपलेक्स लगाया। कार्गिल ने किक लगाई और रिंग कॉर्नर स्ट्राइक दिया। उन्होंने लिव पर स्पाइनबस्टर और फेसफर्स्ट मूव लगाया। पूर्व AEW स्टार पिन करने गईं लेकिन लिव ने किकआउट किया। जेड अपना फिनिशर लगाने के करीब थीं और नेओमी एप्रन पर आ गईं। जेड का ध्यान उनपर गया और लिव ने फायदा उठाने का प्रयास किया। वो सफल नहीं हो पाईं और राकेल ने रेफरी का ध्यान भटकाया। नेओमी ने कार्गिल पर अटैक किया। लिव ने फायदा उठाकर जेड पर ओब्लिवियन लगाया और पिन किया।

नतीजा: लिव मॉर्गन की जीत हुई 

नेओमी ने मैच के बाद जेड कार्गिल पर अटैक किया और उन्हें फेसफर्स्ट दिया। उन्होंने कार्गिल को अनाउंसर्स टेबल पर धकेल दिया। 

02:17 (IST)22 MAR 2025

WWE SmackDown में लिव मॉर्गन vs जेड कार्गिल

जेड कार्गिल ने मैच शुरू होते ही लिव मॉर्गन पर अटैक किया। राकेल रॉड्रिगेज़ ने लिव को रिंग के बाहर खींचा। जेड अब राकेल को घूर रही हैं। लिव ने फायदा उठाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहीं। जेड ने विमेंस टैग टीम चैंपियन पर फॉलअवे स्लैम लगाया। लिव बैकस्टेज जाने लगीं और जेड ने उन्हें रोका। वो उन्हें रिंग में लेकर आईं। राकेल ने कार्गिल का ध्यान भटकाया और लिव ने फायदा उठाया। मॉर्गन अब पूरी तरह से डॉमिनेट कर रही हैं। उन्होंने जेड पर तीन सुपलेक्स लगाए। 

02:03 (IST)22 MAR 2025

बैकस्टेज जेड कार्गिल ने लिव मॉर्गन को हराने का दावा किया और बताया कि इसके बाद उनके निशाने पर नेओमी होंगी। 

02:03 (IST)22 MAR 2025

WWE ने ऑफिशियल तौर पर रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के बीच WrestleMania 41 के लिए मैच का ऐलान कर दिया। 

01:53 (IST)22 MAR 2025

पाइपर निवेन, ज़ेलिना वेगा के खिलाफ डॉमिनेट कर रही हैं। निवेन ने विरोधी को सबमिशन में भी होल्ड किया। ज़ेलिना ने वापसी करके पाइपर पर स्लीपर होल्ड लगाया। पूर्व LWO मेंबर ने निवेन पर मिटिओरा लगाया और टॉप रोप से भी यह मूव लगाया। वेगा ने स्कॉटिश स्टार पर डीडीटी लगाया। ज़ेलिना ने चेल्सी ग्रीन और एल्बा फायर के दखल के प्रयास को नाकाम किया। इसी का फायदा पाइपर ने उठाया और वेगा को क्रॉसबॉडी स्लैम देकर पिन किया।

नतीजा: पाइपर निवेन की जीत हुई 

01:44 (IST)22 MAR 2025

WWE SmackDown में पाइपर निवेन vs ज़ेलिना वेगा

पाइपर निवेन के एल्बो ड्रॉप से ज़ेलिना वेगा ने खुद को बचाया। वो कोड रेड देने गईं लेकिन पाइपर ने उन्हें रोका। निवेन शोल्डर टैकल मूव लगा रही हैं। ज़ेलिना पंच लगाकर वापसी कर रही हैं। 

01:39 (IST)22 MAR 2025

बैकस्टेज जेकब फाटू खुश नहीं हैं और चीजों को तबाह कर रहे हैं। फाटू ने सोलो सिकोआ पर गुस्सा दिखाया और कहा कि उन्हें दखल नहीं देना चाहिए था। इसी बीच जेकब ने सोलो को उनकी खुद की चीजों पर ध्यान लगाने के लिए कहा। 

01:37 (IST)22 MAR 2025

बैकस्टेज लिव मॉर्गन ने इंटरव्यू में जेड कार्गिल को हराने का दावा किया। 

01:31 (IST)22 MAR 2025

जेकब फाटू ने ब्रॉन स्ट्रोमैन पर समोअन ड्रॉप लगाया। वो पिन करने गए लेकिन किकआउट देखने को मिला। जेकब डॉमिनेट कर रहे थे लेकिन स्ट्रोमैन ने क्लोथ्सलाइन देकर वापसी की। ब्रॉन ने आखिर बुलेट ट्रेन अटैक लगाकर जेकब को अनाउंसर्स टेबल पर पटक दिया। स्ट्रोमैन ने रिंग में जेकब को स्पाइनबस्टर दिया। टामा टोंगा ने दखल दिया और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने उनपर अटैक किया। सोलो सिकोआ ने स्ट्रोमैन पर समोअन स्पाइक लगा दिया। रेफरी ने मैच का अंत कर दिया।

नतीजा: DQ से ब्रॉन स्ट्रोमैन को जीत मिली 

नए ब्लडलाइन के टामा टोंगा और सोलो सिकोआ मिलकर ब्रॉन स्ट्रोमैन पर अटैक कर रहे हैं। खूंखार स्टार जेकब फाटू उतने खुश नहीं हैं। ब्लडलाइन डॉमिनेट कर रहा है। एलए नाइट ने आकर ब्रॉन का साथ देकर हील स्टार्स को रिंग के बाहर किया। DQ के चलते विजेता बने ब्रॉन अब नाइट का सामना भविष्य में यूएस टाइटल के लिए करेंगे। 

01:21 (IST)22 MAR 2025

WWE SmackDown में ब्रॉन स्ट्रोमैन vs जेकब फाटू

ब्रॉन स्ट्रोमैन और जेकब फाटू एक-दूसरे पर पंच लगा रहे हैं। ब्रॉन ने जेकब पर शोल्डर टैकल लगाया और क्लोथ्सलाइन देकर रिंग के बाहर किया। स्ट्रोमैन ने रिंग कॉर्नर स्प्लैश लगाया और बुलेट ट्रेन अटैक देने गए लेकिन सफलता नहीं मिली। जेकब ने खुद को बचाया और स्ट्रोमैन को एप्रन से क्लोथ्सलाइन दी। 

01:13 (IST)22 MAR 2025

शार्लेट फ्लेयर और टिफनी स्ट्रैटन का बैकस्टेज इंटरव्यू सैगमेंट देखने को मिला। फ्लेयर ने बताया कि टिफनी पिछले हफ्ते उनपर हमला करके बड़ी स्टार बन गईं। फ्लेयर ने दावा किया कि स्ट्रैटन के करियर का सबसे बड़ा मौका WrestleMania में उनके खिलाफ आएगा। शार्लेट ने बताया कि टिफनी कभी उनकी तरह नहीं बन सकती हैं। टिफनी स्ट्रैटन ने कहा कि शार्लेट फ्लेयर ने हमेशा उनका सपोर्ट किया लेकिन अब वो बदल गई हैं। द क्वीन ने कहा कि वो प्रतियोगिता के लिए आई हैं। चैंपियन ने बताया कि फैंस शार्लेट को देखना नहीं चाहते हैं। स्ट्रैटन ने WrestleMania में अपनी जीत का दावा किया। 

01:11 (IST)22 MAR 2025

बैकस्टेज सैगमेंट में एलए नाइट और ब्रॉन स्ट्रोमैन की मुलाकात हुई। इसी बीच ब्रॉन ने नाइट को कहा कि जेकब और उनके मैच में जो जीतेगा, उसे यूएस टाइटल मैच मिलना चाहिए। नाइट इसके लिए मान गए। 

01:02 (IST)22 MAR 2025

जिमी उसो ने काफी संघर्ष के बाद डेमियन प्रीस्ट को टैग दिया। डेमियन ने आकर शिंस्के नाकामुरा और ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डॉमिनेट किया। डेमियन ने नाकामुरा को पिन करने का प्रयास किया लेकिन डेमियन प्रीस्ट ने आकर उन्हें रोका। जिमी उसो ने मैकइंटायर को एप्रन से नीचे भेजा। रिंग में प्रीस्ट ने शिंस्के पर साउथ ऑफ हैवन्स लगाया और पिन किया।

नतीजा: डेमियन प्रीस्ट और जिमी उसो की जीत हुई 

ड्रू मैकइंटायर ने मैच के बाद डेमियन प्रीस्ट पर खतरनाक हमला किया। 

00:54 (IST)22 MAR 2025

डेमियन प्रीस्ट, जिमी उसो और शिंस्के नाकामुरा ने टैग टीम मैच के लिए एंट्री कर ली है। ड्रू मैकइंटायर भी आ रहे हैं। डेमियन प्रीस्ट रिंग के बाहर गए और ड्रू पर अटैक किया। नाकामुरा ने मैकइंटायर के साथ मिलकर प्रीस्ट को निशाना बनाया। डेमियन के टैग टीम पार्टनर जिमी ने ड्रू और नाकामुरा पर डाइव लगाई।

WWE SmackDown में जिमी उसो और डेमियन प्रीस्ट vs ड्रू मैकइंटायर और शिंस्के नाकामुरा

जिमी उसो ने ड्रू मैकइंटायर के डेमियन प्रीस्ट पर ध्यान होने का फायदा उठाया। मैकइंटायर ने वापसी करके बेली टू बेली लगाया। शिंस्के नाकामुरा को टैग मिला और उन्होंने जिमी की रिंगसाइड पर हालत खराब की। 

00:43 (IST)22 MAR 2025

केविन ओवेंस: WrestleMania करीब है और यह टैग टीम चैंपियन बनने के लिए सबसे अच्छी जगह होगी। हमारे बीच चीजें बिगड़ने के पहले हम चैंपियन बनने के बेहद करीब थे। हम यह चीज कर सकते हैं।

रैंडी ऑर्टन: मेरा मन वहां आकर आपके ऊपर हमला करने का है। आपका ऑफर अच्छा था लेकिन आप अपनी माफी आपके पास रख सकते हैं। आप सभी चीजों के बारे में बात कर रहे हैं। आप फाइट करने के बारे में बात करते थे लेकिन अभी सिर्फ बातें कर रहे हैं। आपने बोला कि आपको मुझपर हमला नहीं करना चाहिए था लेकिन आपने सही किया। मुझे अब सबकुछ सुनाई दे रहा है। WrestleMania में मैं आपके ऊपर इतनी जोर से किक लगाऊंगा कि रॉबर्टो बग्गिओ मुझे शाबाशी देंगे। 

इसी के साथ सैगमेंट खत्म हो गया। 

00:40 (IST)22 MAR 2025

रैंडी ऑर्टन का थीम सॉन्ग बजा और वो रिंग में आ गए हैं।

WWE SmackDown में रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

रैंडी ऑर्टन के प्रोमो कट करने से केविन ओवेंस ने दखल दिया।

केविन ओवेंस: मुझे पता है कि आप यहां क्यों आए हैं। मुझे आपको कुछ जरुरी चीजें बतानी है। मैं गलत था। मैंने आपके ऊपर हमला करके गलती की। कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन हर चीज डिजर्व करते थे। आपने मेरे बजाय कोडी रोड्स को चुना। इसने मुझे गुस्सा दिला दिया और मुझे अब पछतावा हो रहा है। पहले आपके गुस्से ने आपको सीमा पार करने में मजबूर किया है। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मैं आपको कोडी का साथ देने के लिए माफ करता हूं। आप भी मुझे माफ कर दीजिए। हम सभी चीजें पीछे छोड़ सकते हैं। आपके मन में सवाल होगा कि मैंने कार्मेलो हेज को पिछले हफ्ते रिंग से बाहर क्यों खींचा था? मैं आपको बचाना चाहता था। कोई आपको पहले वाले रैंडी की तरह बनते हुए नहीं देखना चाहता है। मैं आपको वहां नहीं जाने देना चाहता। हमें भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। 

00:32 (IST)22 MAR 2025

WWE SmackDown की शुरुआत हो गई है और स्टार्स बिल्डिंग में एंट्री करते हुए दिखाए जा रहे हैं। 

23:38 (IST)21 MAR 2025

रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस जब एक साथ रिंग में आएंगे, तो धमाल मचना तय है। उम्मीद की जा सकती है कि इन तीनों के बीच साल के सबसे बड़े इवेंट के लिए मैच का ऐलान भी किया जा सकता है। इसके अलावा जेकब फाटू और ब्रॉन स्ट्रोमैन का मैच भी देखने लायक होगा। 

22:07 (IST)21 MAR 2025

WWE SmackDown प्रीव्यू

- रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस नज़र आएंगे। 
- जेड कार्गिल vs लिव मॉर्गन 
- ज़ेलिना वेगा vs पाइपर निवेन 
- जेकब फाटू vs ब्रॉन स्ट्रोमैन 

20:32 (IST)21 MAR 2025

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आपका बहुत-बहुत स्वागत है। इस शो का आयोजन बोलोग्ना, इटली में देखने को मिलेगा। भारत में यह आज रात 12:30 बजे से शुरू होगा। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications