UFC न्यूज़: कॉनर मैक्ग्रेगर ने ट्विटर पर रिटायरमेंट का एलान किया

Enter caption

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया में कॉनर मैक्ग्रेगर का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। WWE में जो स्थान और लोकप्रियता जॉन सीना की है, वही लोकप्रियता MMA की दुनिया में 'द नोटोरियस' कॉनर मैक्ग्रेगर की है। कॉनर ने ट्विटर के जरिए एक बड़ा एलान किया, जिसे पूरी दुनिया हैरानी में पड़ गई है।

UFC इतिहास के पहले डबल डिवीजन (2 वेट कैटेगरी) चैंपियन कॉनर मैक्ग्रेगर ने कहा कि वो हर तरह के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से रिटायरमेंट ले रहे हैं। कॉनर ने ट्वीट कर लिखा, "मैं आज MMA से रिटायरमेंट ले रहा हूं। मैं अभी सभी साथियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

UFC के प्रेसीडेंट डैना वाइट ने कॉनर मैक्ग्रेगर की रिटायरमेंट पर बयान देते हुए कहा, "उनके पास इस समय पैसा और अच्छा बिजनेस है और उनके रिटायर होने का तुक भी बनता है। अगर मैं कॉनर मैक्ग्रेगर होता तो शायद यही करता। वो फाइटिंग से रिटायर हो रहे हैं, लेकिन काम से नहीं। कॉनर मैक्ग्रेगर को फाइट करते देखने में मजा आता था। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं और भविष्य में उनके कामयाबी हासिल करते देखना चाहता हूं।"

कॉनर मैक्ग्रेगर के लिए पिछले कई महीने अच्छे नहीं रहे हैं। 2 हफ्ते पहले ही उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि उन्हें बेल बॉन्ड भरने के बाद रिहा कर दिया था। कॉनर को जनवरी महीने में 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।

दरअसल अक्टूबर महीने में कॉनर मैक्ग्रेगर की खबीब नर्मागोमेडोव के साथ UFC 229 में फाइट हुई थी। खबीब की जीत के बाद ऑक्टागन (केज) के बाहर बवाल हो गया था। इस वजह से कॉनर और खबीब दोनों पर भारी जुर्माने के साथ-साथ बैन भी लगाया गया।

2008 में MMA करियर शुरु करने वाले मैक्ग्रेगर 1 दशक में UFC के अलावा दुनिया के सबसे फेमस एथलीटों में शामिल हो चुके हैं। उनके द्वारा लड़ी गई फाइटें फैंस को लंबे समय तक याद रहेंगी।

Quick Links