कुछ दिनों पहले वो हुआ जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी, ब्रॉक लैसनर ने सबको चौंकाते हुए UFC में जाने का निर्णय ले लिया। किसी को इस बात का आभास भी नहीं था ब्रॉक इतना बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। UFC 200 में ब्रॉक का सामना मार्क हंट से होगा। UFC अभी इस बात का काफी प्रचार कर रही है की लैसनर वापिस आ रहे हैं। UFC के मालिक डेना वाइट ने इस बात की पुष्टि करी की ब्रॉक जल्द ही लड़ते हुए दिखाई देंगे। इस बारे में कुछ पक्का तो नहीं पता चल रहा है की ब्रॉक ने इतना बड़ा फैसला कैसे लिया, पर कहा जा रहा है की ब्रॉक और विंस मैकमैहन के बीच इस सिलसिले में काफी लंबी बात हुई थी। UFC ने ब्रॉक की वापसी का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें एंड में ब्रॉक आते हैं और प्रोमो खत्म हो जाता है। इस दिन कॉर्मियर vs जोंस का मैच भी होना है। जो शायद इस दिन का मेन इवैंट होगा। अब देखना होगा की ब्रॉक लैसनर कब तक WWE में आते हैं, उनके लिए लिखी गई सभी स्टोरी भी WWE ने कैन्सल कर दी है, क्योंकि ब्रॉक ने तुरंत ये फैसला लिया है। लोगों को उनकी UFC 200 फाइट का भी बेसबरी से इंतज़ार है।