रोंडा राउज़ी इस बड़े इवैंट में WWE में दिख सकती हैं

काफी दिनों से इस बात पर चर्चा चल रही है की रोंडा राउज़ी कब WWE में दिखेंगी? WWE ने भी इससे पहले कई प्रोग्राम बनाए हैं, पर कोई भी प्लैन सफल होते हुए नहीं दिखे। ऐसा कहा जा रहा है की ब्रॉक लैसनर के UFC में जाने के बाद WWE रोंडा राउज़ी को अपने यहाँ लाने की पूरी कोशिश में लग गई है। ऐसा माना जा रहा है की रैसलमेनिया 33 के लिए रोंडा को साइन किया जा सकता है। फोर्ब्स के अनुसार अभी रोंडा को रॉक, स्टेफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच के साथ एक स्टोरी में दिख सकती हैं। ऐसा कहा जा रहा था की इस बार की रैसलमेनिया में भी रोंडा दिखने वाली थी। पर उनके ऊपर WWE कुछ प्लैन नहीं बना पाई, और फिर ये सब बाद के लिए छोड़ दिया गया। अब ब्रॉक लैसनर के जाने के बाद WWE कुछ ऐसा नया करना चाहती है जो ब्रॉक की कमी को पूरा करे। अब देखते हैं रोंडा कब तक WWE में दिखाई देती हैं। वैसे अगर WWE उन्हे विमेन्स डिवीज़न से दूर ही रखें तो अच्छा है, क्योंकि विमेन्स डिवीज़न ज़्यादा मजबूत नहीं दिखता है।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now