PUBG Mobile की तरह गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद 3 भारतीय बैटल रॉयल गेम्स

Image via THUNDER ARMY (YouTube)
Image via THUNDER ARMY (YouTube)

PUBG Mobile काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। भारत में इस गेम को बैन किया गया है और इसके चलते भारत में PUBG Mobile खेलना लीगल नहीं है। साथ ही हर कोई भारतीय वर्जन का इंतजार कर रहा है। खैर, PUBG Mobile की तरह गूगल प्ले स्टोर पर कई बैटल रॉयल गेम्स मौजूद है। इसमें से कुछ भारतीय कंपनी द्वारा बनाए गए हैं। आप PUBG Mobile के बजाय इन गेम्स को ट्राय कर सकते हैं।


PUBG Mobile की तरह गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद 3 भारतीय बैटल रॉयल गेम्स

#1 - ScarFall: The Royale Combat

Image via Uptodown (YouTube)
Image via Uptodown (YouTube)

ये भारतीय बैटल रॉयल गेम पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। ScarFall के ग्राफिक्स काफी अच्छे है और इसके कंट्रोल्स भी जबरदस्त है। इसका गेमप्ले PUBG Mobile की तरह ही है। यहां आपको कई सारे शानदार फीचर्स एक साथ मिल जाते हैं। ये एक अच्छा भारतीय विकल्प होगा। आप यहां क्लिक करके गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें;- Free Fire के 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स जिन्हें गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदा जा सकता है


#2 - Indian Army Commando Games 2020 – New Games 2020

Image via D.H.O Games (YouTube)
Image via D.H.O Games (YouTube)

इस गेम में आपको एक साधारण गेमप्ले एक्सपीरियंस मिलेगा। आप इसे सस्ते फोन्स में भी खेल पाएंगे। इसके अलावा PUBG Mobile की तरह यहां ढेरों अलग-अलग हथियारों के विकल्प मौजूद है। आप यहां क्लिक करके गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।


#3 - MaskGun Multiplayer Shooting Game – Made in India

Image via MaskGun FPS (YouTube)
Image via MaskGun FPS (YouTube)

ये एक 3D FPS गेम है और इसमें PUBG Mobile की तरह सर्वाइव करना होता है। साथ ही यहां टीम डेथमैच भी देखने को मिलता है। इसके अलावा कई जबरदस्त फीचर्स मौजूद है। आप यहां क्लिक करके गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile Lite की तरह 200 MB के अंदर 5 सबसे अच्छे ऑफलाइन गेम्स के विकल्प

Edited by Ujjaval E-Sports