PUBG Mobile दुनिया का सबसे बड़ा और शानदार बैटल रॉयल गेम है। इस गेम ने काफी कम समय में अपने ढेरों फैंस बना लिए थे और लगातार अपडेट्स के बाद ये गेम और ज्यादा अच्छा बन गया। गेम को रोचक बनाने के लिए इसमें रॉयल पास, मिशन्स और इन-गेम करंसी जोड़ी गयी है। इसके अलावा कुछ अचीवमेंट्स भी मौजूद है।
इन चीज़ों को हासिल करना काफी रोचक रहता है और इससे PUBG Mobile जरूर रोचक बनता है। गेम में कई सारे खिलाडियों के पास अचीवमेंट्स टाइटल मौजूद रहते हैं और खिलाडी इसे अपने नाम के साथ जोड़ सकते हैं। PUBG Mobile में अपडेट के बाद कुछ ऐसे टाइटल्स है, जिन्हें खिलाडी आसानी से पूरा कर सकते हैं। आइए नजर डालते हैं कुछ अचीवमेंट टाइटल्स के बारे में जिन्हें हासिल करना आसान है।
PUBG Mobile: अपडेट आने के बाद सबसे आसानी से हासिल किये जाने वाले टाइटल्स
#1 वेल-लाइक
![Image Credits: PRIYANSHU GAMER / YouTube](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/52f21-16020565465428-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/52f21-16020565465428-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/52f21-16020565465428-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/52f21-16020565465428-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/52f21-16020565465428-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/52f21-16020565465428-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/52f21-16020565465428-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/52f21-16020565465428-800.jpg 1920w)
वेल-लिखे टाइटल PUBG Mobile में सबसे आसानी से मिलने वाला टाइटल है। इसे हासिल करने के लिए खिलाडियों को 1000 लाइक्स पूरे करने होंगे। मैच के बाद टीममेट्स से लिखे मिल सकते हैं। अन्य टाइटल्स में किल्स करने होते हैं लेकिन इसमें ज्यादा मेहनत नहीं है।
#2 वेपन मास्टर
![Weapon Master title](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/128f2-16020566356474-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/128f2-16020566356474-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/128f2-16020566356474-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/128f2-16020566356474-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/128f2-16020566356474-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/128f2-16020566356474-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/128f2-16020566356474-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/128f2-16020566356474-800.jpg 1920w)
इस टाइटल के लिए खिलाडियों को एक मैच में असॉल्ट राइफल्स, SMG, स्नाइपर राइफल्स, शॉटगन, थ्रोएबल्स और गाडी से किल्स करने होंगे। इसके साथ ही उस खिलाडी की रैंक प्लेटिनम टियर से ऊपर होना चाहिए। इसके हासिल करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन अगर मेहनत की जाए तो आसानी से इसे हासिल किया जा सकता है।
#3 ऐस का टाइटल
![Image Credits: Gaming With Osmium / YouTube](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/32618-16020567469448-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/32618-16020567469448-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/32618-16020567469448-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/32618-16020567469448-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/32618-16020567469448-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/32618-16020567469448-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/32618-16020567469448-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/32618-16020567469448-800.jpg 1920w)
इस टाइटल को हासिल करना आसान है। आपको एक सीजन में ऐस टियर पर पहुंचना है और वहां आपको 5 मुकाबले खेलने हैं। आपको सीजन के अंत में एक नया टाइटल मिल जाएगा