PUBG Mobile Lite काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है और इसे छोटे फोन्स में भी आसानी से खेला जा सकता है। सितंबर के महीने में इसपर बैन लगने की खबर आयी थी और अब 30 अक्टूबर को इसे भारत में हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है।
PUBG Mobile Lite का सर्वर बंद होने के बाद 5 गेम्स जिन्हें आप खेल सकते हैं
1. ScarFall: The Royale Combat

ScarFall की तुलना आसानी से PUBG Mobile Lite से की जा सकती हैं क्योंकि इसके ग्राफिक्स और गेमप्ले काफी अच्छा है। इस गेम में आपको 3 बार जिंदा होने का मौका मिलता है। आप यहां क्लिक करके गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।
2. Battlefield Royale – The One

PUBG Mobile Lite की तरह Battlefield Royale का मकसद अंत तक सर्वाइव करना है। इसके कैरेक्टर्स और ग्राफिक्स उतने अच्छे नहीं है। आप यहां क्लिक करके गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- 50 MB के अंदर Free Fire की तरह गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद गेम्स
3. Swag Shooter – Online & Offline Battle Royale Game

Swag Shooter भी PUBG Mobile Lite की तरह हर एक छोटे फोन्स में चल जाता है। अंत तक सर्वाइव करने वाले को जीत मिलती हैं। आप यहां क्लिक करके गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।
4. Battle Royale 3D – Warrior63

Battle Royale 3D में आपको PUBG Mobile Lite की तरह अनुभव मिलेगा। ये एक 4x4 किलोमीटर का मैप है और यहां पर अलग फीचर्स है। इससे गेम खास बनता है। आप यहां क्लिक करके गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।
5. Battle Royale: FPS Shooter

इस गेम में PUBG Mobile Lite की तरह गेमप्ले है। ये एक कार्टूनिश गेम है और इसका साइज 100 MB से भी कम है। आप यहां क्लिक करके गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile का सर्वर बंद होने के बाद 5 गेम्स जिन्हें आप खेल सकते हैं