टीम डेथ मैच (TDM) ने PUBG Mobile में प्रशंसकों के लिए अलग मनोरंजन का स्त्रोत बना दिया है। इस मोड में 2 अलग-अलग टीमों के पास 4 खिलाड़ी होते हैं और जो टीम पहले 49 किल्स करती है, उसे जीत मिलती है।
इस मोड को किल्स करने की आदत बनाने के लिए तैयार किया गया था और इसमें कई सारे हथियारों का उपयोग किया जा सकता है। इस मोड में Kar98K, M762, M416, AKM, UZI और M249 जैसे कई सारे हथियार मौजूद रहते हैं।
PUBG Mobile: TDM जीतने के लिए 5 सबसे शानदार गन
Kar98K

Kar98k एक स्नाइपर है और ये TDM ने बड़ी आसानी से मिल जाती है। इस गन के सिर्फ एक सही शॉट में विरोधी कील हो सकता है। इस बंदूक की रेंज 600 मिटर्स है। आप एक जगह कैम्प करके एक शॉट में ही खिलाड़ियों को ढेर कर सकते हैं।
S12K

TDM के लिए S12K एक शानदार बंदूक साबित हो सकती है। एक्सटेंडेड मैग के साथ इसमें 8 गोलियां लोड होती है। अगर खिलाड़ी आपके करीब है तो सिर्फ 1 या 2 गोली में आप उसे कील कर सकते हैं।
M762

M762 में 7.62mm की गोलियों का उपयोग होता है और इसमें कुल 3 फायरिंग मोड्स है। इस गन को भी आप आसान से कंट्रोल कर सकते हैं और ये PUBG Mobile की सबसे ताकतवर बंदूकों में से एक है।
ये भी पढ़ें:-PUBG Mobile Lite के 0.17.0 अपडेट में आई नई चीज़ों की पूरी जानकारी
M416

M416 इस गेम की सबसे शानदार बंदूक है। इसे लांग रेंज और क्लोज़ रेंज दोनों में उपयोग किया जा सकता है। साथ ही आराम से इस बंदूक को कंट्रोल भी कर सकते हैं। इस बंदूक को ऑटो और सिंगल शॉट मोड पर उपयोग किया जा सकता है। PUBG Mobile की इस बंदूक पर आप बड़ा स्कोप लगाकर भी आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
AKM

AKM को PUBG Mobile में लांग रेंज के लिए उपयोग नहीं किया जाता क्योंकि उसपर नियंत्रण करना काफी मुश्किल है। हालांकि, अगर विरोधी आपके करीब है तो ये सबसे ताकतवर बंदूकों में से एक साबित हो सकती है। आप जायरोस्कोप का उपयोग करके गन को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आपके पास एक्सटेंडेड मैग है तो एक समय पर 40 गोलियां लोड हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के सीजन 13 के रॉयल पास में 1-100 RP तक के इनाम लगभग सामने आए