टॉप 5 PUBG Mobile टीमें जिन्होंने 2020 में सबसे ज्यादा कमाई की है

PUBG Mobile
PUBG Mobile

PUBG Mobile ईस्पोर्ट्स के लिए साल 2020 जबरदस्त रहा है। कई सारे बड़े टूर्नामेंट्स भी आयोजित हुए हैं और काफी बड़ी इनामी राशि रखी गयी हैं। PUBG Mobile की कुछ प्रो टीम्स ने 2020 में काफी कमाई की है।


टॉप 5 PUBG Mobile टीमें जिन्होंने 2020 में सबसे ज्यादा कमाई की है

#5 - Bigetron Red Aliens (इंडोनेशिया )

Bigetron Red Aliens (BTR) ने लगभग हर प्रतियोगिता में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्हें दुनिया की सबसे अच्छी टीम माना जाता है। BTR ने लगभग 3 लाख 98 डॉलर्स की कमाई 2020 में टूर्नामेंट्स से की है।


#4 - Royal Never Give Up (चीन)

RNG ELG

Royal Never Give Up (Team RNG) असल में एक चीनी टीम है। उन्होंने PEL 2020 और PEC 2020 में अपना दबदबा दिखाया है। इस साल उन्होंने लगभग 4 लाख 62 हजार डॉलर्स की कमाई की है


#3 - Elite Esports (चीन)

ELG

Elite Esports (ELG) के लिए 2020 अच्छा रहा है PEL: S3 में उन्होंने सबका ध्यान खींचा था। इस टीम ने PEC 2020 में पांचवां स्थान हासिल किया था। उन्होंने इस साल लगभग 6 लाख 10 हजार डॉलर्स की कमाई की है।


#2 - 4 Angry Men (चीन)

4 Angry Men (4 AM) में दुनिया के सबसे अच्छे खिलाडियों में से एक 33Svan और Suk शामिल है। 2020 उनके लिए सबसे अच्छा रहा है। उनके लिए PEL 2020 काफी बढ़िया रहा था। इसके अलावा PEC 2020 में उनका जबरदस्त प्रदर्शन था। इस टीम ने लगभग 9 लाख 79 हजार डॉलर्स की कमाई की है।


#1 - Nova Esports (चीन)

Nova Esports ने 2020 में PUBG Mobile में कमाई के मामले में सबसे ज्यादा सफलता हासिल किया है। उनके लिए ये साल अच्छा रहा है। जुलाई 2020 में X-Quest F (XQF) को Nova Esports ने अपने साथ जोड़ लिया था। उन्होंने PEL: S2 और PEC 2020 में जीत दर्ज की थी। उनकी कमाई मिलियन डॉलर्स से भी ज्यादा है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में भारतीय यूजर्स के लिए Games Kharido से डायमंड्स का टॉप-अप करने का तरीका