PUBG Mobile बैन के बाद अचानक से Ludo King को हुआ बड़ा फायदा

PUBG बैन
PUBG बैन

लगभग एक हफ्ते पहले भारतीय सरकार ने घोषणा करके बताया था कि 118 चीनी ऐप्स को भारत में बैन किया जाने वाला था। इस पूरी लिस्ट में काफी बड़े नाम थे और सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite का था। दोनों ही गेम भारत में काफी ज्यादा प्रसिद्ध थे लेकिन अचानक से इनपर बैन लगाने का निर्णय लिया गया था।

इस वजह से PUBG Mobile खेलने वाले खिलाडी अन्य गेम्स को ट्राय करने की कोशिश कर रहे हैं। PUBG Mobile बैन के बाद मुख्य रूप में Free Fire, COD Mobile और अन्य बैटल रॉयल गेम्स को फायदा हुआ था। इसके बावजूद PUBG Mobile भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला और खेले जाने वाला गेम था। अब बैन के बाद ये गेम प्लेस्टोर पर से हट गया है।

अब गूगल प्ले स्टोर पर अन्य गेम्स को काफी ज्यादा फायदा हो रहा है। हाल ही में PUBG Mobile के बाद भारत में दूसरा सबसे प्रसिद्ध और तेजी से बढ़ने वाला गेम Ludo King शीर्ष पर आ गया है।

PUBG Mobile बैन के बाद Ludo King सबसे तेजी से बढ़ने वाला गेम बन गया है

Ludo King (Image credits: Google Play)

Ludo King असल में एक साधारण बोर्ड गेम है जिसे दोस्तों और परिवार के साथ कहला जा सकता है। ये भी एक ऑनलाइन गेम है जहां खिलाडी जीत के लिए अपने दिमाग का उपयोग करते हैं। पिछले कुछ समय में Ludo King में कुछ बड़ी चीज़ें जोड़ी गयी है।

2 सितंबर 2020 को PUBG Mobile बैन के बाद Ludo King पर 1.5 मिलियन डाउनलोड बड़े हैं। इस बड़े बदलाव के बारे में Entrackr ने बताया। किसी ने नहीं सोचा होगा कि PUBG Mobile के बैन के बाद कई लोग Ludo King पर शिफ्ट हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile सीजन 15 के रॉयल पास में आने वाले शानदार इनामों की जानकारी