Fearless and United Guards (FAU-G): रिलीज डेट, टीजर और अन्य जानकारी

Image Credits: nCORGames
Image Credits: nCORGames

सितंबर की शुरुआत में PUBG Mobile पर बैन लगा दिया गया था। इसके कुछ दिनों बाद प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने बताया था कि भारत में जल्द ही Fearless And United-Guards (FAU-G) की एंट्री होने वाली हैं।

साथ ही उन्होंने बताया था कि गेम की 20% कमाई भारत के वीर ट्रस्ट को देने की बात कही थी। FAU-G गेम को nCORE games बना रही हैं और इसमें अक्षय कुमार का हाथ भी है।

घोषणा के बाद ही हर कोई FAU-G और PUBG Mobile की तुलना करने लग गया और इसे कई लोग देसी विकल्प भी मान रहे थे। खैर, इस आर्टिकल में हम FAU-G की रिलीज डेट, टीजर और अन्य जानकारी के बारे में बात करेंगे

FAU-G के बारे में अबतक सामने आयी सारी जानकारी

संभावित रिलीज डेट

दशहरा पर एक ट्वीट में nCORE Games ने FAU-G की रिलीज डेट के बारे में बताया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा था कि गेम नवंबर के महीने में रिलीज किया जाएगा लेकिन इसकी फिक्स तारीख सामने नहीं आयी थी। इसके बाद से ही फैंस गेम का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: - Fearless and United Guards (FAU-G) के टीजर से जुडी छोटी-बड़ी हर जानकारी


टीजर

दशहरा पर अक्षय कुमार ने ऑफिशियल टीजर दिखाया था और इसके बाद एक बार फिर गेम चर्चा का विषय बन गया था। कई सारे लोगों का इस दौरान मानना था कि इस गेम के ग्राफिक्स बढ़िया नहीं है।

इसके अलावा गेम की पहली लेवल गलवान वैली मैप पर आधारित है। हालांकि, गेमप्ले की कोई वीडियो सामने नहीं आयी हैं। इसके चलते अन्य चीज़ों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इसके चलते फैंस FAU-G के लिए उत्साहित है और देखना होगा कि इसमें क्या खास चीज़ें आती हैं।

ये भी पढ़ें :- nCORE Games ने FAU-G की संभावित रिलीज डेट बताई