PUBG में ग्रेनेड का किस तरह उपयोग करें?

ग्रेनेड का उपयोग
ग्रेनेड का उपयोग

PUBG Mobile ने गेम को रोचक और असली दिखाने के लिए रियल-लाइफ की चीज़ों का उपयोग किया है जिसमें स्मोक ग्रेनेड और फ्रैग ग्रेनेड शामिल है। फ्रैग ग्रेनेड एक ऐसी चीज़ है जिसे खिलाड़ी लड़ाई में काफी अच्छे तरीके से उपयोग कर सकते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में ये काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

कुछ मौकों पर ये विरोधियों को मारने और उन्हें जबरदस्त डैमेज देने के लिए उपयोग किया जा सकता है। घर के कोने में छुपे खिलाड़ियों को भी बिना जोखिम उठाएं ग्रेनेड से मारा जा सकता है। अगर आप आसानी से फ्रैग ग्रेनेड को PUBG Mobile में उपयोग करना चाहते हैं तो इन कुछ बातों का ध्यान रखें।

ग्रेनेड उस समय महत्वपूर्ण बन जाते हैं जब विरोधी पेड़, दीवार या गाड़ी के पीछे छुप जाए और आप उसे गन से मारने में असफल रहे। इससे खिलाड़ी आराम से मर सकता है और उसे जबरदस्त डैमेज हो सकता है जिसके बाद आप घुसकर भी उसे मार सकते हैं।

अगर आपको खिलाड़ी की जगह पता है तो आप आसानी से उससे फाइट लिए बिना उसे मार सकते हैं। ग्रेनेड की वजह से एनिमी अपनी जगह बदलेगा और उससे हड़बड़ाहट होगी। आप इसका फायदा उठाकर उसे आसानी से मार सकते हैं।

पानी के अंदर ग्रेनेड का उपयोग करें

पानी में
पानी में

पानी के अंदर किसी भी खिलाड़ी को मारना लगभग नामुमकिन है क्योंकि गोलियां पानी के अंदर नहीं जाती। हालांकि, ग्रेनेड की मदद से आप पानी के अंदर विरोधी को मार सकते हैं। पानी के अंदर रहने से उनकी हेल्थ कम होगी और जैसे ही वो बाहर आने का प्रयास करें आप ग्रेनेड का उपयोग कर सकते हैं।

हेलमेट और वेस्ट आपको ग्रेनेड से नहीं बचा सकते हैं

PUBG Mobile में ग्रेनेड का एक बड़ा फायदा ये है कि हेलमेट-वेस्ट से इसका डैमेज कम नहीं होगा। लेवल 3 की सामग्री वाले खिलाड़ी को भी फ्रैग ग्रेनेड से उतना ही नुकसान होगा जितना बिना किसी हेलमेट-वेस्ट वाले खिलाड़ी को डैमेज होगा।

फ्रैग ग्रेनेड आपके हाथ में फट सकता है

ग्रेनेड
ग्रेनेड

PUBG Mobile में ग्रेनेड फैकने का एक निर्धारित समय है। अगर आप 7 सेकंड से ज्यादा समय तक ग्रेनेड को हाथ में रखेंगे तो वो आपके हाथ में फट जाएगा और आप किल हो जाएंगे। हमेशा ग्रेनेड की पिन खींचने के कुछ ही सेकंड बाद उसे सही जगह और सही समय पर अनुमान के अनुसार फैके।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile Lite के 0.17.0 अपडेट की तारीख और उससे जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications