Free Fire मिस्ट्री शॉप 9.0 की रिलीज डेट और अन्य चीज़ों के बारे में पूरी जानकारी

मिस्ट्री शॉप का अपडेट
मिस्ट्री शॉप का अपडेट

Free Fire की मिस्ट्री शॉप 9.0 का अपडेट अब आने वाला है और ये इवेंट इस महीने वापसी करेगा। नई मिस्ट्री शॉप 9.0 में बड़े डिस्काउंट के साथ कुछ नए बंडल्स आएंगे। लीक्स के अनुसार, इस अपडेट में स्ट्रीट स्विमसूट नाम का नया कैरेक्टर आएगा और कई हथियारों की स्किन्स आएगी।

Free Fire के प्रशंसक इस मिस्ट्री अपडेट 9.0 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अबतक रिलीज डेट सामने नहीं आयी लेकिन 24 मई को ये अपडेट आ सकता है।

Free Fire की मिस्ट्री शॉप 9.0 की आधिकारिक रिलीज डेट?

ऑनलाइन लीक्स के अनुसार मिस्ट्री शॉप 9.0 का अपडेट 24 मई को आएगा। हालांकि, इसकी तारीख अबतक आधिकारिक रूप से सामने नहीं आयी है। इस नए अपडेट से गेम में कई सारे फीचर्स आएंगे।

जिन्हें इस बारे में नहीं पता है तो उन्हें बता दें कि मिस्ट्री शॉप Free Fire का एक विशेष इवेंट है जो गेम में आता रहता है। इस इवेंट में आइटम्स पर भारी छूट रहती है। डेवलपर्स कई सारे अलग-अलग इनाम जोड़ते हैं जिसे आप इवेंट के दौरान चीज़ें खरीदने पर हासिल कर सकते हैं।

Entercaption

इससे पहले गरेना फ्री फायर के OB20 अपडेट में मिस्ट्री शॉप 8.0 आयी थी। मिस्ट्री शॉप 8.0 में गेम ने रगनारोक के साथ कोलैबोरेशन किया था जो ग्रेविटी द्वारा बनाया गया एक ऑनलाइन MMO रोल-प्लेइंग गेम है। रगनारोक स्किन्स के अलावा शॉप में "पोरिंग पेट" भी था। इस पेट ने हाल ही में आए अपडेट में डेब्यू किया था और वो मिस्ट्री शॉप का हिस्सा भी था।

गेम के अगले अपडेट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है और अगले कुछ हफ्तों में गरेना इस बारे में घोषणा कर सकता है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के फेमस खिलाड़ी SouL Mortal की कैरेक्टर ID क्या है?

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications