PUBG Mobile India Series 2020 में किस प्रकार रजिस्ट्रेशन करें?

PUBG Mobile
PUBG Mobile

PUBG Mobile India Series 2020 के नाम से प्रसिद्ध PMIS 2020 भारत की सबसे शानदार PUBG Mobile प्रतियोगिताओं में से एक है। इसकी इनामी राशि 50 लाख रुपये है। इस प्रतियोगिता हर खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है। PUBG Mobile के खिलाड़ी PMIS 2020 में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

PMIS 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर सारी जानकारी आधिकारिक रूप से सामने आ चुकी है। 6 मई से खिलाड़ी टूर्नामेंट में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

PUBG Mobile India Series 2020 में रजिस्ट्रेशन किस तरह ?

Enter caption

PMIS 2020 टूर्नामेंट को लेकर पूरी जानकारी सामने आ गयी है। खिलाड़ियों की उम्र 16 या उससे ज्यादा होनी चाहिए। टीम के सारे खिलाड़ी लेवल 20 या उससे ऊपर होने चाहिए और PMIS 2020 के रजिस्ट्रेशन के दौरान हर खिलाड़ी की रैंक प्लेटिनम V या उससे ऊपर होनी चाहिए।

इन स्टेप्स का पालन करके आप अपनी स्क्वाड का PMIS 2020 में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

  • PUBG Mobile India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर थोड़ा नीचे की ओर जाएं और 'Registration' के विकल्प पर क्लिक करें और फिर 'Register Now' के बटन पर क्लिक करें। आप सीधा रजिस्ट्रेशन पेज पर चले जाएंगे।
  • सबसे पहले आपको टीम की जानकारी डालनी है जिसमें टीम का नाम, लोगो, टीम के मालिक का नाम, ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर और शहर आदि चीज़ें डालनी है।
  • अब आप 'Next' पर क्लिक करें और कप्तान की जानकारी भरें। इसके बाद अन्य खिलाड़ियों की जानकारी डालनी है।
  • रजिस्ट्रेशन को पूरा करने के लिए अंत में 'सबमिट' के बटन पर क्लिक करें।

अगर आपने कोई गलती कर दी है तो रजिस्ट्रेशन खत्म होने के पहले आप बदलाव कर सकते हैं।

आपको एक लिंक मिलेगी जिसके द्वारा आप बदलाव कर सकते हैं। अगर आपको टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन करने में कोई दिक्कत हो रही है तो आप support@pubgmobile.in पर जाकर PUBG Mobile India से संपर्क कर सकते हैं। ये रहा PMIS 2020 का टीजर:

youtube-cover

अबतक बताया नहीं गया है कि PMIS 2020 किस तरह आयोजित होगा। PMIS 2020 का सीधा प्रसारण PUBG Mobile Esports के यूट्यूब चैनल पर होगा।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के फेमस खिलाड़ी SouL Mortal की कैरेक्टर ID क्या है?

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications