PUBG Mobile सबसे प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। इस गेम के पूरी दुनिया में कई सारे अलग-अलग वर्जन मौजूद है। साथ ही सारे वर्जन अलग-अलग कंपनी द्वारा पब्लिश किये गए हैं। इसके साथ ही हर एक वर्जन में कुछ बड़े बदलाव भी है। इस आर्टिकल में हम अलग-अलग वर्जन को रिलीज करने वाली कंपनी के बारे में बात करेंगे।
PUBG Mobile के अलग-अलग वर्जन को पूरी दुनिया में रिलीज करने वाली सारी कंपनी के नाम
#1 Tencent Games

Tencent Games ने PUBG Mobile का मुख्य वर्जन लॉन्च दिया था। इस वर्जन को पूरी दुनिया में खेला जाता है। साथ ही Tencent Games ने चीन में गेम का अन्य वर्जन Game for Peace भी लॉन्च किया है। 2019 के मध्य में उन्होंने चीन में गेम का नाम बदलकर और इसमें थोड़े बदलाव करके इसे फिर लॉन्च किया था।
#2 PUBG Corporation

PUBG Mobile KRJP काफी प्रसिद्ध है। दरअसल, इस वर्जन को PUBG Corporation ने पब्लिश किया है और इसमें कुछ बदलाव भी है। इसके साथ ही PUBG Mobile का भारतीय वर्जन भी भारत में उनके द्वारा ही पब्लिश किया जाने वाला है। जल्द ही भारत में गेम रिलीज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें;- PUBG Mobile के दुनियाभर में मौजूद सारे अलग-अलग वर्जन की लिस्ट
#3 VNG Game Publishing

VNG Game Publishing ने वियतनाम में PUBG Mobile का अलग वर्जन लॉन्च किया है। इस वर्जन को वियतनाम के अनुसार थोड़ा बदला हुआ है।
#4 HotCool Games

PUBG Mobile TW को ताइवान के लिए खास तौर पर बनाया गया है। इस गेम को HotCool Games ने पब्लिश किया है। ये वर्जन पूरी तरह मुख्य वर्जन की तरह बना हुआ है।
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के सारे भारतीय सोशल मीडिया हैंडल्स की लिस्ट