2020 में PUBG Mobile पर बैन लगाने वाले देशों की लिस्ट

Image via PUBG Mobile / Facebook
Image via PUBG Mobile / Facebook

PUBG Mobile को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। इस दौरान हर देश में गेम के प्रशंसक है। कई जगहों पर इसपर बैन भी लगा है। कुछ ऐसे देश है जिन्होंने 2020 में PUBG Mobile पर बैन लगाया।


2020 में PUBG Mobile पर बैन लगाने वाले देश

#1 - पाकिस्तान

Image via ThePrint
Image via ThePrint

जुलाई 2020 को पाकिस्तान में PUBG Mobile पर बैन लग गया था। प्रेस रिलीज में Pakistan Telecommunication Authorities (PTA) ने बताया था कि गेम के खिलाफ उनके पास काफी कम्प्लेन आयी थी। इसके चलते उसपर बैन लगाया गया था। खैर, एक महीने बाद बैन हट गया।


#2 - भारत

Image via newswire.com
Image via newswire.com

2 सितंबर को भारतीय सरकार ने 118 चीनी ऐप्स को बैन करने का निर्णय लिया था और इसमें PUBG Mobile का नाम भी शामिल था। इस ऐप पर भारत की सुरक्षा के लिए बैन लगा था। PUBG Corporation ने बाद में बताया था कि वो भारत में बड़े बदलावों के साथ वापसी करेंगे। खैर, अबतक गेम की वापसी नहीं हुई है।

PUBG India ने भारत में कंपनी के रूप में रजिस्टर भी किया। हालांकि, PUBG Mobile के भारतीय फैंस को अभी भी इंतजार करना पड़ रहा है। 2020 में अब इसकी वापसी होना मुश्किल है।


#3 - अफगानिस्तान

Image via hdqwalls
Image via hdqwalls

ATRA के हेड ओमर मंसूर अंसारी ने बताया कि उनकी टीम ने PUBG Mobile काफी चर्चा की। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए सुरक्षा और समाज पर प्रभाव को देखते हुए इस गेम को कुछ समय के लिए बैन करने का निर्णय लिया है।

अंसारी ने बताया कि वो इसके उपाय को ढूंढने का प्रयास करेंगे। इसके लिए ARTA के अधिकारीयों को अभी बच्चों पर गेम के बुरे प्रभाव के बारे में सोचना होगा और इसे सही बदलावों के साथ लाना होगा।

ये भी पढ़ें:- "अगर PUBG Mobile में हिंसा होना गेम की वापसी न होने दे रहा तो FAU-G और COD में भी वही चीज़ें है"

Edited by Ujjaval E-Sports