किन देशों में PUBG Mobile पर बैन लगा चुका है?

Image via wallpaperaccess.com
Image via wallpaperaccess.com

PUBG Mobile को दुनिया के सबसे प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम्स में से एक कहा जा सकता है। इस गेम को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। इसके बावजूद कुछ देशों में इसे बैन किया जा चुका है।


किन देशों में PUBG Mobile पर अभी भी बैन लगा हुआ है?

#1 चीन

चीन ने PUBG Mobile पर बैन लगाया था क्योंकि उनके अनुसार ये गेम खून और लड़ाई को प्रेरित कर रहा था। हालांकि, 2019 में Tencent Games गेम्स ने बताया कि वो चीन में इस गेम को पब्लिश नहीं करेंगे। साथ ही इस गेम में कुछ बदलाव करके इसे नए नाम "Game for Peace" के साथ रिलीज किया।

#2 भारत

सितंबर के महीने में भारत में PUBG Mobile और इसके छोटे वर्जन पर बैन लगा दिया गया था। हालांकि, भारत में इस गेम के नए वर्जन की आने की घोषणा हो गयी है। हर कोई भारतीय वर्जन का इंतजार कर रहा है। खैर, ग्लोबल वर्जन भारत में अभी भी बैन है और शायद बैन ही रहेगा।

#3 जॉर्डन

इराक द्वारा बैन लगाने के कुछ महीने के बाद जॉर्डन की सरकार ने भी PUBG Mobile पर बैन लगाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि गेम से लोगों पर बुरा असर पड़ता है।


देश जहां PUBG Mobile पर कुछ समय के लिए बैन लगा था

पहले भी ये गेम कुछ मौकों पर अलग-अलग देशों में बैन हो गया था।

#1 पाकिस्तान

PUBG Mobile को जुलाई 2020 में पाकिस्तान के अंदर बैन कर दिया गया था। इसका कारण उन्होंने बच्चों पर हो रहे गलत प्रभाव को बताया था। कुछ समय बाद बैन हट गया था।

#2 नेपाल

नेपाल में अप्रैल 2019 को बैन लगा दिया गया था। खैर, नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने जल्द ही बैन को हटा दिया।

ये भी पढ़ें:- भारत में बैन के बाद भी PUBG Mobile दुनियाभर में कमाई करने के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद

Edited by Ujjaval E-Sports